न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मध्यप्रदेश : कोरोना वैक्सीन लगाने के बाद अचानक होने लगी महिला को उलटियां, ग्रामीणों ने मचाया हंगामा

मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में एक महिला को कोरोना वैक्सीन लगाने के बाद उसकी हालत बिगड़ गई जिसके बाद यहां भारी हंगामा मच गया और गांव वालों ने स्वास्थ्य कर्मियों को बंधक बना लिया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 13 Sep 2021 6:37:09

मध्यप्रदेश : कोरोना वैक्सीन लगाने के बाद अचानक होने लगी महिला को उलटियां, ग्रामीणों ने मचाया हंगामा

कोरोना को हराने के लिए वैक्सीन बहुत जरूरी हैं जिसे कई रिसर्च के साथ बनाया गया हैं। लेकिन इस बीच कई बार ऐसे मौके सामने आए हैं जहां वैक्सीन लगवाने के बाद लोगों की तबियत बिगड़ी हैं। ऐसा ही कुछ देखने को मिला मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में जहां एक महिला को कोरोना वैक्सीन लगाने के बाद उसकी हालत बिगड़ गई जिसके बाद यहां भारी हंगामा मच गया और गांव वालों ने स्वास्थ्य कर्मियों को बंधक बना लिया। इस संबंध में मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी जीसी चौरसिया का कहना है कि गांव में शाम तक वैक्सीनेशन हो गया था। रात में महिला की तबियत बिगड़ गई जिसकी सूचना तुरंत सीएचओ और एएनएम को दी गई। महिला को 108 के माध्यम से अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। कुछ लोगों को गलतफहमी हो गई थी कि वैक्सीन के कारण महिला की तबियत बिगड़ी है।

मामला छिंदवाड़ा जिले के गांव चिट्ठी बुढेना का है। रविवार को यहां करीब 55 लोगों का टीकाकरण किया गया जिसके बाद एक महिला की हालत बिगड़ गई। उसे उलटियां होने लगी हैं। इसके बाद ग्रामीणों ने हंगामा मचा दिया। इसकी जानकारी महिला स्वास्थ्य कर्मी, सीएचओ, और एएनएम को मिली तो वे गांव में महिला को देखने पहुंच गए। लगातार उल्टी होने की वजह से महिला का बीपी काफी डाउन हो गया था। स्वास्थ्य कर्मियों ने कहा कि दवा दे देते हैं, लेकिन ग्रामीण नहीं माने। ग्रामीणों का कहना था कि जब तक महिला ठीक नहीं हो जाती, आप लोग कही नहीं जाएंगे।

इसे लेकर दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया। इसके बाद स्वास्थ्य कर्मियों ने एंबुलेंस सेवा को सूचना दी जो मौके पर पहुंच गई। फिर महिला को हरई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेफर किया गया। इसके बाद भी गांव से ग्रामीण लोग स्वास्थ्य कर्मी को गांव से जाने नहीं दिया तो उन्होंने डायल 100 पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस के काफी समझाने के बाद ही स्वास्थ्य कर्मियों को वहां से जाने दिया गया।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?