न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

समय सीमा में पूरे करें विकास कार्य, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विभागाधिकारियों को दिए निर्देश

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार आमजन को सड़क, पानी, बिजली, स्वास्थ्य और आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न विकास कार्यों के माध्यम से अंत्योदय के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन विकास कार्यों को पूरा करने की टाइमलाइन निर्धारित कर इन्हें समय से पूरा करें।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 03 Jan 2025 6:06:05

समय सीमा में पूरे करें विकास कार्य, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विभागाधिकारियों को दिए निर्देश

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्यों को तय समयसीमा में पूरा किया जाए और इनकी नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए। साथ ही मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित हुई इस बैठक में सीएम ने ऊर्जा विभाग, PWD, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजस्व, PHED, स्वायत्त शासन, जल संसाधन और नगरीय विकास विभाग से संबंधित कई विकास कार्यों के प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने सभी विभागों को आपस में समन्वय बना कर कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिए।

शर्मा शुक्रवार को मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित सांगानेर विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। समीक्षा बैठक के दौरान ऊर्जा विभाग, पीडब्ल्यूडी, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजस्व, पीएचईडी, स्वायत्त शासन, जल संसाधन एवं नगरीय विकास विभाग से संबंधित विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। उन्होंने सभी विभागों को आपस में समन्वय बना कर कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिए।

सांगानेर के सभी विकास कार्यों को इंगित करते हुए करें कार्ययोजना तैयार

मुख्यमंत्री ने कहा कि संबंधित विभाग सांगानेर विधानसभा क्षेत्र के सभी विकास कार्यों को इंगित करते हुए कार्ययोजना तैयार करें। जिसमें सड़क, अस्पताल, सीवरेज लाइन तथा विकसित होने वाली अन्य जन-सुविधाएं दर्शायी गई हों। जिससे कार्यों की समीक्षा आसानी से त्वरित की जा सके। उन्होंने कहा कि सांगानेर में पुरातत्व महत्व के दरवाजों के आसपास अतिक्रमण को हटाया जाए तथा इनके सौन्दर्यीकरण कार्य परकोटे के दरवाजों के अनुरूप किये जाएं। साथ ही, इनकी बुकलेट बनाकर भी प्रकाशित करें।

शर्मा ने कहा कि जयपुर की बढ़ती आबादी के चलते एक उचित नगरीय प्लानिंग करें, जिससे बढ़ते संसाधनों के दवाब का समाधान हो सके। उन्होंने कहा कि नगरीय विकास विभाग अपने सभी विकास कार्यों को समयबद्ध रूप से पूरा करें। पृथ्वीराज नगर में समुचित ड्रेनेज एवं सीवरेज कार्य, तथा द्रव्यवती नदी के आसपास भू-जल स्तर को बढ़ाने हेतु अण्डर वाटर रिचार्ज की सुविधा वाले स्थानों से मलबा हटवाने व मरम्मत का कार्य भी शीघ्र किया जाए। बैठक में सांगानेर क्षेत्र में जिला अस्पताल, नवीन रेलवे स्टेशन के विकास कार्य, विभिन्न सड़क निर्माण, मुहाना मोड पर ओवरब्रिज, खुली जेल को अन्यत्र स्थानांतरित करने, गुलर बांध की मरम्मत एवं जीर्णोद्धार सहित विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा की गई।

प्रोजेक्ट्स की करें नियमित मॉनिटरिंग


मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि सभी विभाग अपने प्रोजेक्ट्स की नियमित मॉनिटरिंग करें ताकि आमजन को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। उन्होंने अधिकारियों को प्रतापनगर में 132 केवी जीएसएस का निर्माण तथा विद्युत लाइनों को भूमिगत करने के संबंध में भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पीडब्ल्यूडी एवं एनएचएआई आपस में समन्वय बनाते हुए भांकरोटा फ्लाईओवर को शीघ्र पूरा करें जिससे यातायात व्यवस्था सुचारू हो सके। उन्होंने पीडब्ल्यूडी को 200 फीट चौराहे पर बनने वाले फ्लाईओवर, अंडरपास एवं बीलवा फ्लाईओवर के गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रीको पुलिया से रेलवे फाटक मालपुरा तक सड़क चौड़ाईकरण का कार्य शीघ्र पूरा करें जिससे यातायत सुगम हो।

पेंडिंग आवेदनों को अभियान चलाकर पूरा करे जलदाय विभाग


शर्मा ने कहा कि पृथ्वीराज नगर परियोजना के अंतर्गत अभियान चलाकर जल कनेक्शन के लंबित आवेदनों को समयबद्ध निस्तारित करें। उन्होंने अमृत 2.0 के अंतर्गत जयपुर नगर निगम क्षेत्र में पेयजल वितरण प्रणाली के सुदृढीकरण एवं सुधार कार्यों की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि पेयजल कनेक्शन प्राप्त करने की प्रक्रिया का सरलीकरण हो जिससे आमजन को सुगमता से कनेक्शन मिल सके। उन्होंने कहा कि सांगानेर स्टेडियम का विकास एवं सौंदर्यीकरण एवं सिटी बस स्टैण्ड सर्किल पर कियोस्क हटाकर सुलभ शौचालय बनाने का कार्य समय से पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि पुराने नियमों में वर्तमान आवश्यकता एवं परिस्थितियों के अनुसार संशोधन किया जाए।



इस दौरान मुख्य सचिव सुधांश पंत, अतिरिक्त मुख्य सचिव जल संसाधन अभय कुमार, अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त अखिल अरोड़ा, अतिरिक्त मुख्य सचिव ऊर्जा आलोक, अतिरिक्त मुख्य सचिव मुख्यमंत्री शिखर अग्रवाल, अतिरिक्त मुख्य सचिव सार्वजनिक निर्माण प्रवीण गुप्ता, अतिरिक्त मुख्य सचिव पीएचईडी भास्कर सावंत, प्रमुख शासन सचिव राजस्व दिनेश कुमार, प्रमुख शासन सचिव स्वायत्त शासन राजेश यादव, प्रमुख शासन सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य गायत्री राठौड़, प्रमुख शासन सचिव नगरीय विकास एवं आवासन वैभव गालरिया, जेडीए एवं नगर निगम, आवासन मण्डल, जयपुर जिला प्रशासन सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका