न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पंजाब, हरियाणा, उत्तरप्रदेश में जारी रहेगी शीतलहर, राजस्थान-मध्यप्रदेश में पड़ सकते हैं ओले

मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों के भीतर देश की राजधानी दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान, मध्यप्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश का अनुमान लगाया गया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 08 Jan 2024 4:11:37

पंजाब, हरियाणा, उत्तरप्रदेश में जारी रहेगी शीतलहर, राजस्थान-मध्यप्रदेश में पड़ सकते हैं ओले

नई दिल्ली। बीते दो दिन से पड़ रही कड़ाके की ठंड और शीत लहर के बाद अब दिल्ली समेत उत्तर भारत का एक बड़ा हिस्सा भीगने को तैयार है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक मंगलवार और बुधवार को उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। जबकि मध्यप्रदेश और राजस्थान के कुछ हिस्सों में ओले भी पड़ सकते हैं। पहाड़ी इलाकों में ऊपरी हिस्से में बर्फबारी का भी मौसम विभाग में अनुमान लगाया है। मौसम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक फिलहाल अगले पांच दिनों के भीतर कुछ इलाकों में ज्यादा ठंड और शीत लहर का असर देखा जा सकता है। वही 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाओं से मैदानी इलाकों में ठिठुरन बढ़ने का भी अनुमान लगाया जा रहा है।

मौसम विभाग के मुताबिक बीते दो दिनों से उत्तर भारत के कई हिस्से में रात का पारा 5 डिग्री से 9 डिग्री के बीच बना हुआ है। 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाओं के कारण कई इलाकों में दिन में भी 12 से 13 डिग्री तापमान के बीच शीतलहर देखी गई। मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर हरजीत सिंह कहते हैं कि पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में लगातार शीत लहर बनी हुई है। सोमवार सुबह को इन्हीं सब इलाकों में 8 से 9 डिग्री के करीब तापमान रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों के भीतर देश की राजधानी दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान, मध्यप्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश का अनुमान लगाया गया है। मौसम विभाग के वैज्ञानिक डॉ. हरजीत कहते हैं कि इनमें कुछ जगहों पर हल्की-फुल्की बारिश, तो कहीं ओलों के साथ बरसात हो सकती है।

विभाग के मुताबिक राजस्थान और पश्चिम मध्यप्रदेश के हिस्सों में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते धूलभरी आंधी का भी अनुमान लगाया जा रहा है। वैज्ञानिकों के मुताबिक इन इलाकों में सोमवार की रात से मंगलवार और बुधवार के बीच में कहीं-कहीं पर तेज बारिश और ओले पड़ने की भी संभावना है। इस दौरान तेज हवाओं की गति से मैदानी इलाकों में ठंड का प्रकोप भी बढ़ेगा। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक अभी मैदानी इलाकों में खासतौर से उत्तर भारत के कुछ राज्यों में रात का तापमान 5 डिग्री से लेकर 7 डिग्री सेल्सियस के बीच में बना हुआ है। अधिकतम तापमान 12 डिग्री से लेकर 15 और 16 डिग्री के बीच में बना हुआ है। मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल कहते हैं कि जिन इलाकों में ओले पड़ने की संभावना है, वहां पर तेज हवाओं के साथ शीतलहर का प्रकोप देखा जा सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी