न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

महाकुंभ समापन पर सीएम योगी की पहली प्रतिक्रिया, PM मोदी की पोस्ट के लिए जताया आभार

महाकुंभ 2025 के औपचारिक समापन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी पहली प्रतिक्रिया साझा की।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Thu, 27 Feb 2025 12:58:57

महाकुंभ समापन पर सीएम योगी की पहली प्रतिक्रिया, PM मोदी की पोस्ट के लिए जताया आभार

महाकुंभ 2025 के औपचारिक समापन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी पहली प्रतिक्रिया साझा की। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया था, जिस पर सीएम योगी ने आभार व्यक्त करते हुए लिखा—

"आदरणीय प्रधानमंत्री जी, यह आपके यशस्वी मार्गदर्शन का ही परिणाम है कि 'एकता, समता, समरसता का महायज्ञ' महाकुंभ-2025, प्रयागराज ने भव्यता और दिव्यता के साथ सुरक्षा, स्वच्छता और सुव्यवस्था के नवीन मानक स्थापित किए हैं।"

सीएम योगी ने आगे लिखा— "पिछले 45 पावन दिनों में पूज्य साधु-संतों समेत 66 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने पावन त्रिवेणी में आस्था की डुबकी लगाकर स्वयं को कृतार्थ किया है। समस्त विश्व को 'सभी जन एक हैं' का संदेश देने वाला यह महोत्सव 'वसुधैव कुटुंबकम्' की भावना के साथ पूरी दुनिया को एकता के सूत्र में जोड़ रहा है।"

उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन और शुभकामनाओं के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह हमेशा नई ऊर्जा प्रदान करता है।

पीएम के मार्गदर्शन में संपन्न- सीएम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में आयोजित महाकुंभ-2025, प्रयागराज आस्था, एकता और समता का महापर्व है, जो महाशिवरात्रि के पावन स्नान के साथ अपनी पूर्णाहुति की ओर अग्रसर है।

उन्होंने बताया कि 13 जनवरी, पौष पूर्णिमा से प्रारंभ हुए इस महाकुंभ में 26 फरवरी, महाशिवरात्रि तक 66 करोड़ 21 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने पावन त्रिवेणी में स्नान कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। यह विश्व इतिहास में एक अभूतपूर्व और अविस्मरणीय क्षण है।

समरसता और भव्यता का महासमागम


सीएम योगी ने इस दिव्य और भव्य आयोजन की सफलता के लिए पूज्य अखाड़ों, साधु-संतों, महामंडलेश्वरों एवं धर्माचार्यों के पुण्य आशीर्वाद को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि यह महासमागम संपूर्ण विश्व को एकता और वसुधैव कुटुंबकम् का संदेश दे रहा है।

श्रद्धालुओं और कल्पवासियों का अभिनंदन

मुख्यमंत्री ने इस पवित्र आयोजन में देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं, कल्पवासियों और गणमान्य जनों के प्रति हार्दिक आभार एवं अभिनंदन व्यक्त किया और इसे आध्यात्मिक समरसता का अनुपम उदाहरण बताया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ-2025 के सुव्यवस्थित और भव्य आयोजन में योगदान देने वाले सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और संगठनों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि महाकुंभ मेला प्रशासन, स्थानीय प्रशासन, पुलिस प्रशासन, स्वच्छताकर्मियों, गंगा दूतों, स्वयंसेवी संगठनों, धार्मिक संस्थाओं, नाविकों तथा केंद्र व प्रदेश सरकार के संबंधित विभागों ने इस आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

प्रयागराजवासियों को विशेष धन्यवाद

सीएम योगी ने विशेष रूप से प्रयागराज के निवासियों के धैर्य और अतिथि सत्कार की सराहना की, जिन्होंने अपनी संस्कृति, सेवा और समर्पण से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने कहा कि प्रयागराजवासियों के सहयोग और समर्थन ने महाकुंभ-2025 को एक ऐतिहासिक और अविस्मरणीय आयोजन बना दिया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान
टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान
वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात
वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप