न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पहलगाम आतंकी हमले में जान गंवाने वाले शुभम द्विवेदी के परिवार से मिल भावुक हुए CM Yogi, पिता को गले लगाकर बोले - आतंकियों को सबक सिखाया जाएगा

पहलगाम आतंकी हमले में शहीद हुए शुभम द्विवेदी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आतंकवादियों को उनके कायराना हमले का जवाब उसी भाषा में दिया जाएगा। उन्होंने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद और न्याय का भरोसा दिलाया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 24 Apr 2025 11:40:37

पहलगाम आतंकी हमले में जान गंवाने वाले शुभम द्विवेदी के परिवार से मिल भावुक हुए CM Yogi, पिता को गले लगाकर बोले -  आतंकियों को सबक सिखाया जाएगा

पहलगाम आतंकी हमले में जान गंवाने वाले शुभम द्विवेदी को श्रद्धांजलि देने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को उनके गांव रघुवीर नगर, हाथीपुर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने इस दौरान मीडिया से बात करते हुए दो टूक शब्दों में कहा कि आतंकवादियों ने जो कायराना हरकत की है, उसका जवाब उन्हें उसी भाषा में दिया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने तय समय 9:40 से 7 मिनट की देरी से शुभम द्विवेदी के घर पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने परिवार से मुलाकात की, उन्हें सांत्वना दी और साथ ही सरकार की तरफ से हर संभव मदद का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री करीब 10 मिनट तक परिवार के साथ रहे। इस दौरान मंत्री राकेश सचान, सांसद रमेश अवस्थी, देवेंद्र सिंह भोले सहित जनपद के कई जनप्रतिनिधि और शुभम द्विवेदी के सजन घर में मौजूद थे।

मुख्यमंत्री ने कायराना हरकत की निंदा की

इसके बाद मुख्यमंत्री ने घर के बाहर मीडिया को संबोधित किया। उन्होंने आतंकवादियों द्वारा की गई कायराना हरकत की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि यह न केवल देश, बल्कि पूरी दुनिया द्वारा निंदनीय है। उन्होंने कहा, 'हमारी सरकार आतंकवादियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। जो आतंकवादियों ने किया है, उन्हें उसी तरह का जवाब मिलेगा।'

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि इस घटना के परिणाम जल्द ही सामने आएंगे। उन्होंने कहा, 'आतंकवादियों ने एक ऐसी मांग का सिंदूर उजाड़ दिया, जिसकी दो महीने पहले ही शादी हुई थी। सरकार इस शोक संतृप्त परिवार के साथ है।'

shubham dwivedi pahalgam attack,cm yogi emotional visit,yogi adityanath pahalgam response,pahalgam terror attack news,tribute to shubham dwivedi,cm yogi hugs martyr father,terrorism in jammu and kashmir,india retaliation on terror,pahalgam latest updates,emotional cm yogi news

आतंकवादियों को सिखाया जाएगा सबक

मुख्यमंत्री ने आगे कहा, 'आतंकवादियों को सख्त सबक सिखाया जाएगा। पहलगाम में निर्दोष पर्यटकों पर जो हमला किया गया है, उससे ऐसा प्रतीत हो रहा है कि आतंकवाद अपने आखिरी दिन गिन रहा है, इसीलिए वे इस कायराना हरकत पर उतर आए हैं।' उन्होंने यह भी कहा कि आतंकवाद और उग्रवाद के खिलाफ पूरे देश में आवाज उठ रही है। डबल इंजन सरकार ऐसे तत्वों को सख्ती से कुचल देगी।

सरकार आतंकियों में वोट बैंक नहीं देखती- योगी

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि उनकी सरकार आतंकवादियों में वोट बैंक नहीं देखती है। वे ऐसे तत्वों के विषैले फनों को कुचलने का काम करेंगी। उन्होंने कहा, 'निर्दोष पर्यटकों पर हमला उनकी जाति और धर्म पूछकर किया गया। बहन-बेटियों के सामने निर्दयता से उनका सुहाग उजाड़ दिया गया। यह कोई सभ्य समाज स्वीकार नहीं कर सकता, खासतौर पर भारत में यह कतई स्वीकार नहीं है।'

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जब पीड़ित परिवार से मिले, तो वह काफी भावुक नजर आए। मुख्यमंत्री ने शुभम के पिता और पत्नी से बातचीत की और इस दौरान उनकी मनोदशा लगातार बदल रही थी। वे कभी अपनी मुट्ठी भींचते तो कभी होंठ दबाकर अपने आक्रोश को संकेत रूप में जाहिर करते। शुभम के पिता को गले लगाकर मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया कि वह उन्हें न्याय दिलाएंगे और सरकार इस शोक संतप्त परिवार के साथ खड़ी है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब
Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल