न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चन्नी के बयान के बाद नीतीश ने लिया कांग्रेस को आड़े हाथ, कहा- पता नहीं कैसे-कैसे लोग को बना देती है CM उम्मीदवार

CM नीतीश ने कहा, बिहार से पंजाब के लोगों का प्रेम का भाव है, आदर का भाव है।' 'चन्नी का बयान बिल्कुल गलत है। बिहार के बहुत लोग पंजाब में रहते हैं। पंजाब की सेवा करते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 18 Feb 2022 4:53:12

चन्नी के बयान के बाद नीतीश ने लिया कांग्रेस को आड़े हाथ, कहा- पता नहीं कैसे-कैसे लोग को बना देती है CM उम्मीदवार

बीते दिनों पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने अपने एक भाषण में दिल्ली, UP-बिहार के भैया को पंजाब में ना आने देने की बात कही थी जिसके बाद सियासत गर्मा गई और चन्नी एवं कांग्रेस पर हर तरफ से हमला बोला गया। इसी को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री ने भी कांग्रेस को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि 'पता नहीं लोग कैसे-कैसे लोगों को CM का उम्मीदवार बना देते हैं।' उन्होंने कहा कि 'बिहार का रिश्ता पंजाब से अटूट है। जो लोग इस तरह का बयान देते हैं उन लोगों से पूछ लीजिए कि जब प्रकाश पर्व मनाया गया था तो बिहार में किस तरह से सिख समुदाय का स्वागत किया गया था।' बता दें, नीतीश कुमार इन दिनों दिल्ली प्रवास पर हैं। आंखों के इलाज के साथ-साथ वे सुशील मोदी के बेटे की शादी में भी शिरकत करेंगे।

CM नीतीश ने कहा, बिहार से पंजाब के लोगों का प्रेम का भाव है, आदर का भाव है।' 'चन्नी का बयान बिल्कुल गलत है। बिहार के बहुत लोग पंजाब में रहते हैं। पंजाब की सेवा करते हैं। कोई विदेश जाता है तो वहां के लोगों के लिए काम करता है। बिहार का महत्व काफी है। गुरु गोविंद सिंह का जन्म बिहार में हुआ था। हर साल बड़ी संख्या में पंजाब से लोग आते हैं। वहां पंजाब समुदाय के लोग पूजा करते हैं। आस्था रखते हैं। सम्मान प्रकट करते हैं।'

उन्होंने कहा, 'मैंने राजगीर में भी गुरुनानक जी महाराज से संबंधित कार्यक्रम किया था। वह वहां भी गए थे, वहां भी हम गुरुद्वारा बनवा रहे हैं। कितने लोग आते हैं। चन्नी को कुछ पता ही नहीं है कि कितना महत्व है बिहार का। इनको पता नहीं है कितना बड़ा लगाव है पंजाब का बिहार से। इसलिए यह अपना नुकसान कर लिए हैं।'

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत