न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली : मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना के तहत 3 दिसंबर को रवाना होगी अयोध्या के लिए पहली ट्रेन, सारा खर्च देती है सरकार

दिल्ली सरकार ने 9 जनवरी 2018 को मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना शुरू की थी। कोरोना शुरू होने से पहले तक अलग-अलग रूट्स पर करीब 35000 वरिष्ठ नगारिकों ने तीर्थ यात्रा कर ली थी। अब नए सिरे से योजना की शुरुआत हो रही है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 24 Nov 2021 2:57:03

दिल्ली : मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना के तहत 3 दिसंबर को रवाना होगी अयोध्या के लिए पहली ट्रेन, सारा खर्च देती है सरकार

दिल्ली सरकार ने 9 जनवरी 2018 को मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना शुरू की थी। कोरोना शुरू होने से पहले तक अलग-अलग रूट्स पर करीब 35000 वरिष्ठ नगारिकों ने तीर्थ यात्रा कर ली थी। अब नए सिरे से योजना की शुरुआत हो रही है। इसी के तहत 3 दिसंबर को अयोध्या के लिए पहली ट्रेन रवाना होगी। इसका एलान बुधवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए किया। इस दौरान उन्होंने दो बड़ी घोषणाएं कीं। उन्होंने बताया कि अब यात्रा की इस लिस्ट में अयोध्या भी शामिल होगा। इसके साथ ही ईसाइयों का एक चर्च भी लोगों की भारी मांग पर जोड़ा जा रहा है। केजरीवाल ने कहा कि हमारे ईसाइ भाइयों की शिकायत थी कि उनका कोई तीर्थ इस लिस्ट में शुमार नहीं है। तो उनका एक मशहूर तीर्थ है वेलांकिन्नी चर्च उसे भी हम अब इस योजना में शुमार कर रहे हैं। इसके बाद ईसाइ भाई भी तीर्थ यात्रा योजना का लाभ उठा सकेंगे।

केजरीवाल ने बताया कि करीब एक हजार तीर्थ यात्रियों के साथ पहला जत्था तीन दिसंबर को अयोध्या के लिए रवाना होगा। इससे पहले पिछले महीने दिल्ली कैबिनेट में अयोध्या को योजना में शामिल करने से जुड़े प्रस्ताव को मंजूर किया था। केजरीवाल ने कहा कि अगर अयोध्या जाने वाले तीर्थ यात्रियों की संख्या ज्यादा हुई तो वह कई ट्रेनें चलाएंगे लेकिन किसी को परेशान होने की जरूरत नहीं है। केजरीवाल ने बताया कि दिल्ली के बुजुर्ग 12 स्थलों में से किसी भी स्थल को चुनकर वहां जा सकते हैं। वह अपने साथ एक अटेंडेंट भी ले जा सकते हैं। यह अटेंडेंट युवा भी हो सकता है।

केजरीवाल ने बताया कि, बुजुर्गों के आने-जाने, होटल, ट्रांसपोर्ट, खाने-पीने का सारा खर्च सरकार उठा सकती है। इसमें हमने अयोध्या को भी जोड़ लिया है। इसके लिए आप ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। चिंता मत करना कि ज्यादा लोग रजिस्ट्रेशन कराएंगे तो सब जा नहीं पाएंगे। लेकिन ऐसा नहीं है अगर ज्यादा लोग हुए तो हम कई ट्रेन लगा देंगे लेकिन मैं सबको यात्रा कराऊंगा।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र की सियासत में शिंदे-उद्धव की शिवसेना जंग, ‘शोले’ के डायलॉग से लेकर शेर, बाघ और कुत्तों की मिसाल तक आखिर क्यों पहुंची बात?
महाराष्ट्र की सियासत में शिंदे-उद्धव की शिवसेना जंग, ‘शोले’ के डायलॉग से लेकर शेर, बाघ और कुत्तों की मिसाल तक आखिर क्यों पहुंची बात?
स्पीकर से मुलाकात के लिए चार्टर विमान से दिल्ली पहुंचे थे अभिषेक बनर्जी, TMC के कई नेता भड़के
स्पीकर से मुलाकात के लिए चार्टर विमान से दिल्ली पहुंचे थे अभिषेक बनर्जी, TMC के कई नेता भड़के
खान सर को फिलहाल राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक जारी; पुलिस ने कोर्ट में पेश की केस डायरी, 25 जून को होगी अगली सुनवाई
खान सर को फिलहाल राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक जारी; पुलिस ने कोर्ट में पेश की केस डायरी, 25 जून को होगी अगली सुनवाई
देवेंद्र फडणवीस से मतभेद की खबरों पर बोले एकनाथ शिंदे, पीएम मोदी और अमित शाह की खुलकर की तारीफ
देवेंद्र फडणवीस से मतभेद की खबरों पर बोले एकनाथ शिंदे, पीएम मोदी और अमित शाह की खुलकर की तारीफ
कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन, अभिजीत दीपके ने की थाली–चम्मच लेकर आने  की अपील
कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन, अभिजीत दीपके ने की थाली–चम्मच लेकर आने की अपील
FIFA World Cup 2026: पैराग्वे का बड़ा धमाका, तुर्की को हराकर टूर्नामेंट से किया बाहर
FIFA World Cup 2026: पैराग्वे का बड़ा धमाका, तुर्की को हराकर टूर्नामेंट से किया बाहर
महाराष्ट्र: 'शेर अकेला चलता है, झुंड की...', उद्धव गुट पर एकनाथ शिंदे का तीखा प्रहार
महाराष्ट्र: 'शेर अकेला चलता है, झुंड की...', उद्धव गुट पर एकनाथ शिंदे का तीखा प्रहार
रिश्ते में घोलनी है मिठास, गर्लफ्रेंड को दें ये 5 शानदार चॉकलेट्स
रिश्ते में घोलनी है मिठास, गर्लफ्रेंड को दें ये 5 शानदार चॉकलेट्स
सिर्फ आलू से तैयार करें स्वादिष्ट और क्रिस्पी नाश्ता, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाने की करेंगे फरमाइश
सिर्फ आलू से तैयार करें स्वादिष्ट और क्रिस्पी नाश्ता, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाने की करेंगे फरमाइश
एक्ट्रेस की बांह पकड़कर अपनी ओर खींचते दिखे 84 साल के डायरेक्टर के. राघवेंद्र राव, वीडियो पर भड़के नेटिजंस
एक्ट्रेस की बांह पकड़कर अपनी ओर खींचते दिखे 84 साल के डायरेक्टर के. राघवेंद्र राव, वीडियो पर भड़के नेटिजंस
ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी पर सख्त कार्रवाई, स्लीवलेस ड्रेस में प्रस्तुति देने पर 74 कोड़े मारने का आदेश
ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी पर सख्त कार्रवाई, स्लीवलेस ड्रेस में प्रस्तुति देने पर 74 कोड़े मारने का आदेश
जहांगीर खान के बाद पत्नी जरीना बीबी पर भी शिकंजा, पुलिस स्टेशन पर हमले की साजिश का आरोप
जहांगीर खान के बाद पत्नी जरीना बीबी पर भी शिकंजा, पुलिस स्टेशन पर हमले की साजिश का आरोप
सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ
सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ
IRCTC टूर पैकेज: कम बजट में भारत भ्रमण का सुनहरा मौका, शानदार ऑफर में रहना-खाना फ्री
IRCTC टूर पैकेज: कम बजट में भारत भ्रमण का सुनहरा मौका, शानदार ऑफर में रहना-खाना फ्री