न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चित्तौड़गढ़: खुले बोरवेल में गिरा 7 साल का बच्चा, प्रशासन ने 2 घंटे में किया सफल रेस्क्यू

चित्तौड़गढ़ जिले के मेवदा गांव में 7 साल का बच्चा खुले बोरवेल में गिर गया। प्रशासन और रेस्क्यू टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 2 घंटे के भीतर बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाला। फिलहाल उसकी हालत ठीक है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 13 Mar 2025 2:29:49

चित्तौड़गढ़: खुले बोरवेल में गिरा 7 साल का बच्चा, प्रशासन ने 2 घंटे में किया सफल रेस्क्यू

राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के मेवदा गांव में होलिका दहन से कुछ घंटे पहले एक बड़ा हादसा हो गया। खेलते-खेलते 7 साल का बच्चा राहुल जाटिया अचानक खुले बोरवेल में गिर गया। यह घटना दोपहर करीब 1 बजे बैरवा बस्ती में हुई। जैसे ही लोगों को इस हादसे की खबर मिली, गांव में हड़कंप मच गया। तुरंत प्रशासन को सूचित किया गया, जिसके बाद अधिकारी जेसीबी मशीन के साथ मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

7 फीट की गहराई पर फंसा था बच्चा

रेस्क्यू टीम ने जांच में पाया कि बच्चा करीब 7 फीट की गहराई पर अटका हुआ था। उसने अपने हाथ और पैर फैला रखे थे, जिससे वह ज्यादा गहराई में नहीं गिरा। प्रशासन ने पहले बोरवेल के समानांतर 5-6 फीट तक खुदाई की। करीब 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू टीम ने राहुल को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

राहुल पूरी तरह सुरक्षित, परिजनों ने जताया आभार

बोरवेल से बाहर निकालते ही राहुल को तुरंत कपासन अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उसका स्वास्थ्य परीक्षण किया। राहत की बात यह है कि राहुल बिल्कुल ठीक है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। परिवार के सदस्यों ने त्वरित रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए कपासन तहसीलदार, थानाधिकारी और पूरे प्रशासनिक दल का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने तेजी से कार्रवाई कर राहुल की जान बचाई।

चित्तौड़गढ़ में पहली बार हुआ ऐसा हादसा

चित्तौड़गढ़ जिले में यह पहला मामला है, जब कोई बच्चा बोरवेल में गिरा। हालांकि, सरकार ने खुले बोरवेल को बंद करने के सख्त निर्देश दिए हैं, लेकिन अब भी कई जगहों पर ये खतरा बना हुआ है। इस घटना के बाद उम्मीद की जा रही है कि प्रशासन जल्द ही खुले बोरवेल की पहचान कर उन्हें बंद कराने के ठोस कदम उठाएगा, ताकि भविष्य में ऐसे हादसे न हों।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बिहार की बाढ़ पर तेजस्वी का बड़ा हमला, 7 केंद्रीय मंत्रियों को घेरा; पासवान-मांझी पर भी साधा निशाना
बिहार की बाढ़ पर तेजस्वी का बड़ा हमला, 7 केंद्रीय मंत्रियों को घेरा; पासवान-मांझी पर भी साधा निशाना
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी