न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

छत्तीसगढ़: नारायणपुर में DRG जवानों से भरी बस पर नक्सली हमला, IED ब्लास्ट कर उड़ाया, 5 जवान शहीद

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में मंगलवार को नक्सलियों ने DRG जवानों से भरी बस में ब्लास्ट कर दिया। ब्लास्ट के दौरान बस में 24 जवान सवार थे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 23 Mar 2021 8:12:47

छत्तीसगढ़: नारायणपुर में DRG जवानों से भरी बस पर नक्सली हमला, IED ब्लास्ट कर उड़ाया, 5 जवान शहीद

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में मंगलवार को नक्सलियों ने DRG जवानों से भरी बस में ब्लास्ट कर दिया। ब्लास्ट के दौरान बस में 24 जवान सवार थे। इस हमले में 5 जवान शहीद हो गए, जबकि 14 घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, जिले के कड़ेनार इलाके में धौड़ाई और पल्लेनार के बीच घना जंगल है। नक्सलियों ने यहीं पर घात लगाकर बस को निशाना बनाया और IED ब्लास्ट किया है। बताया जा रहा है कि यह जवान मंदोड़ा जा रहा थे। यह आशंका जरूर जताई जा रही है कि शहीद जवानों की संख्या बढ़ सकती है। घटनास्थल पर अतिरिक्त रिइन्फोर्समेंट पार्टी भी भेजी गई। बस्तर के IG पी सुंदरराज ने बताया कि नारायणपुर में नक्सल विरोधी अभियान के बाद DRG फोर्स वापस लौट रही थी। उसी दौरान एक IED ब्लास्ट में बस के ड्राइवर समेत 5 जवान शहीद हो गए। इस घटना में 2 जवान गंभीर रूप से घायल थे, जिसमें से एक की अस्पताल में मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल एक जवान का इलाज जारी है। घटना में 12 और जवानों को सामान्य चोट लगी है। घायल जवानों को वायुसेना के हेलीकॉप्टर से रायपुर भेजा गया है।

हादसे में ये जवान हुए शहीद

- जय लाल उइके, ग्राम-कसावाही (प्रधान आरक्षक)
- करन देहारी, अंतागढ़, (ड्राइवर)
- सेवक सलाम, कांकेर
- पवन मंडावी, बहीगांव
- विजय पटेल, नारायणपुर​​​​​​​

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नक्सली हमले की निंदा की है। उन्होंने कहा कि राज्य में नक्सलियों का वर्चस्व कम होता जा रहा है। अब सरकार नक्सल विरोधी अभियान को और तेज करेगी।

वहीं, राज्यपाल अनुसुईया उइके ने नक्सली हमले में शहीद जवानों के प्रति दुख व्यक्त किया। उन्होंने शहीदों के परिजनों को सांत्वना देते हुए घायल जवानों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इसके साथ ही नक्सल विरोधी अभियान के DG अशोक जुनेजा ने कहा कि DRG की टीम करीब 4:15 बजे एक ऑपरेशन से वापस लौट रही थी, इस दौरान ही नक्सलियों ने तीन IED ब्लास्ट किए।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत