न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शादी का झांसा देकर लड़की को भगा ले गया युवक, एक महीने तक करता रहा दुष्कर्म, ऐसे आया गिरफ्त में

बिलासुपर में एक युवक ने पहले किशोरी से दोस्ती की फिर प्रेमजाल में फंसाकर शादी क झांसा देकर अपने गांव ले गया। पिछले एक महीने से फरार आरोपी की पुलिस तलाश कर रही थी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 11 Nov 2021 4:00:06

शादी का झांसा देकर लड़की को भगा ले गया युवक, एक महीने तक करता रहा दुष्कर्म, ऐसे आया गिरफ्त में

बिलासुपर में एक युवक ने पहले किशोरी से दोस्ती की फिर प्रेमजाल में फंसाकर शादी क झांसा देकर अपने गांव ले गया। पिछले एक महीने से फरार आरोपी की पुलिस तलाश कर रही थी। तभी वह बुधवार को किशोरी को लेकर घूमने के लिए शहर आ रहा था। इस बात की भनक पुलिस को लगी तो घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। किशोरी का बयान दर्ज करने के बाद उसके साथ बलात्कार करने का मामला सामने आया। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

कोनी थाना प्रभारी सुनील कुर्रे ने बताया कि मूलत: मुंगेली जिले में रहने वाला प्रेमकुमार सतनामी (23) कोनी क्षेत्र में निजी संस्थान में काम करता था। इस दौरान उसकी पहचान कोनी क्षेत्र की 17 वर्षीय किशोरी से हुई। उसने किशोरी से पहले दोस्ती की। फिर उसके साथ शादी करने का झांसा देकर दुष्कर्म किया। करीब एक माह पहले सितंबर में प्रेमकुमार उसके साथ शादी करने की बात कहकर उसे बहलाकर अपने साथ ले गया। इस दौरान भी वह किशोरी का शारीरिक शोषण करता रहा। किशोरी के गायब होने पर परिजन ने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस अपहरण की आशंका से अपराध दर्ज कर किशोरी व आरोपी युवक की तलाश कर रही थी। इस बीच पुलिस उसके संभावित ठिकानों में दबिश भी दी। लेकिन, आरोपी नहीं मिला। बुधवार को पुलिस को खबर मिली कि किशोरी को लेकर आरोपी युवक प्रेमकुमार मुंगेली से बिलासपुर तरफ आ रहा है। इस पर पुलिस ने सकरी क्षेत्र के भरनी के पास घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। वहीं किशोरी भी उसके साथ मिल गई।

किशोरी से जब पुलिस ने पूछताछ की सामने आया कि आरोपी युवक पिछले एक महीने से उसका शारीरिक शोषण कर रहा था। उसके बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ अपहरण के साथ ही दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत