न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

यूपी के सभी मदरसों में होगा चंद्रयान-3 की लैंडिंग का सीधा प्रसारण

अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के मंत्री दानिश अंसारी ने आदेश में कहा कि यूपी के सभी मदरसों में बच्चों को चंद्रयान-3 की लैंडिंग का सीधा प्रसारण दिखाया जाएगा। उन्होंने कहा, हमारा देश विज्ञान के क्षेत्र में तेजी से बढ़ रहा है. यह पूरे देश के लिए गर्व का विषय है। चंद्रयान-3 बुधवार को चंद्रमा पर उतरने वाला है। इसका सीधा प्रसारण शाम 5.27 बजे से ISRO की वेबसाइट और इसरो के यूट्यूब चैनल समेत अन्य मीडिया प्लेटफॉर्म पर दिखाया जाएगा।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 23 Aug 2023 10:58:07

यूपी के सभी मदरसों में होगा चंद्रयान-3 की लैंडिंग का सीधा प्रसारण

लखनऊ। चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) आज यानी 23 अगस्त 2023 की शाम को साढ़े पांच से साढ़े छह बजे के बीच चांद पर कदम रखेगा। इस पल का गवाह बनने के लिए पूरे देश को इंतजार है। यूपी सरकार ने इसे लेकर विशेष तैयारी की है। राज्य सरकार ने बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में बच्चों को इस दिन का साक्षी बनाने का फैसला किया है। वहीं, मदरसों को लेकर अल्पसंख्यक मंत्रालय ने आदेश जारी किए हैं।

अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के मंत्री दानिश अंसारी ने आदेश में कहा कि यूपी के सभी मदरसों में बच्चों को चंद्रयान-3 की लैंडिंग का सीधा प्रसारण दिखाया जाएगा। उन्होंने कहा, हमारा देश विज्ञान के क्षेत्र में तेजी से बढ़ रहा है. यह पूरे देश के लिए गर्व का विषय है। चंद्रयान-3 बुधवार को चंद्रमा पर उतरने वाला है। इसका सीधा प्रसारण शाम 5.27 बजे से ISRO की वेबसाइट और इसरो के यूट्यूब चैनल समेत अन्य मीडिया प्लेटफॉर्म पर दिखाया जाएगा।

मंत्री ने आगे कहा, मदरसों के छात्रों में विज्ञान के प्रति रुचि देखने को मिलती है। भारत के चंद्रयान-3 का चंद्रमा की सतह पर उतरना एक यादगार पल है। इसलिए प्रदेश के मदरसों के सभी छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को इस ऐतिहासिक उपलब्धि से परिचित कराया जाना आवश्यक है। यूपी के सभी मदरसों में भी इसका सीधा प्रसारण किया जाना सुनिश्चित किया जाए, जिसमें छात्र-छात्राएं और शिक्षक प्रतिभाग करें।

स्कूलों में भी दिखाई जाएगी चंद्रयान-3 की लैंडिंग

गौरतलब है कि इससे पहले महानिदेशक स्कूल शिक्षा विभाग और राज्य परियोजना निदेशक कार्यालय की तरफ से एक लेटर जारी किया गया था। इसमें 23 अगस्त की शाम को एक घंटे के लिए स्कूल और शिक्षण संस्थान में बच्चों को लाइव प्रसारण दिखाने के लिए कहा गया है। उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा स्कूलों में चंद्रयान के लैंडिंग का लाइव प्रसारण किया जाएगा। राज्य सरकार की तरफ से जारी एक आदेश में बेसिक शिक्षा के सभी स्कूलों में प्रधानाचार्य को ये जिम्मेदारी दी गई है कि वह आधिकारिक यूट्यूब चैनल और डीडी न्यूज़ का प्रसारण अपने स्कूलों में करें और बच्चों को चंद्रयान-3 के लैंडिंग को लाइव दिखाएं।

सरकार की तरफ से जारी एक आदेश के मुताबिक, 23 अगस्त को शाम 5:15 से 6:15 तक स्कूल खोले जाएंगे। बच्चों को चंद्रयान 3 मिशन का सीधा प्रसारण दिखाया जाएगा। इस दौरान सभी स्कूलों में प्रधानाध्यापकों के साथ सभी शिक्षक भी शामिल होंगे।

आज शाम को सॉफ्ट लैंडिंग...

करीब 600 करोड़ रुपये की लागत वाले भारत के तीसरे चंद्रयान मिशन का मुख्य उद्देश्य लैंडर को चांद पर धीरे से उतारना है। इसरो के मुताबिक, लैंडर के 23 अगस्त को शाम 5.47 बजे चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास सॉफ्ट लैंडिंग करने की उम्मीद है। लैंडर चंद्रमा की सतह से लगभग 100 किमी की ऊंचाई से चंद्रमा पर उतरेगा।

संभल में चंद्रयान-3 के लिए मदरसे में दुआ

देश की एकता, अखंडता, भाईचारा और तरक्की के लिए चंद्रयान-3 की सफलता के लिए यूपी के संभल में अल्लाह से दुआ मांगी गई है। जनेटा शरीफ के गुलशन-ए मुस्तफा मदरसे में दर्जनों बच्चों के साथ मौलाना ने हाथ उठाकर अल्लाह से दुआ मांगी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं

‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल

अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता

टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान

वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात

चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम

पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान

अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर

अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना

‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया

शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज

गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद

अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप