न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चन्द्रयान-2 ने ली विक्रम लैंडर की तस्वीर, स्लीपिंग मोड में है प्रज्ञान

बताया जा रहा है कि ये तस्वीर 6 सितंबर को ली गई है, जब चांद की सतह पर अंधेरा था। तस्वीर में चांद पर गहरा नीला रंग दिख रहा है, बीच-बीच में हरे रंगे के निशान भी दिख रहे हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 09 Sep 2023 6:25:10

चन्द्रयान-2 ने ली विक्रम लैंडर की तस्वीर, स्लीपिंग मोड में है प्रज्ञान

नई दिल्ली। भारत का चंद्रयान 3 चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिंग कर चुका है। प्रज्ञान रोवर ने भी अपना मिशन पूरा कर लिया है, कई सारा डेटा इसरो को भेज दिया गया है। वैसे जिस विक्रम लैंडर से रोवर बाहर निकला, उसकी एक शानदार तस्वीर सामने आई है। ये तस्वीर इसलिए मायने रखती है क्योंकि ये तब ली गई जब चांद पर उस जगह अंधेरा था। अब अंधेरे में फोटो लेने का काम चंद्रयान 2 पर लगे ऑर्बिटर ने किया है।

बताया जा रहा है कि ये तस्वीर 6 सितंबर को ली गई है, जब चांद की सतह पर अंधेरा था। तस्वीर में चांद पर गहरा नीला रंग दिख रहा है, बीच-बीच में हरे रंगे के निशान भी दिख रहे हैं। वहीं वहां पर जो पीले रंग की छोटी सी एक वस्तु दिख रही है, वो असल में चंद्रयान 3 का विक्रम लैंडर है। बड़ी बात ये है कि चंद्रयान 2 फेल जरूर हुआ था, लेकिन उसका ऑर्बिटर अभी भी सक्रिय है और उसकी तरफ से लगातार तस्वीरें भेजी जा रही हैं।

स्लीपिंग मोड में पहुंच गया प्रज्ञान

इससे पहले भी जब विक्रम लैंडर ने चांद के दक्षिणी ध्रुव पर लैंड किया था, तब भी एक फोटो चंद्रयान 2 के ही ऑर्बिटर ने ली थी। उस तस्वीर में भी छोटा सा विक्रम चांद की सतह पर दिख रहा था। गौरतलब है कि अब प्रज्ञान सो गया है, उसने अपना मिशन पूरा कर लिया है। उसे जो जानकारी देनी थी, वो धरती तक पहुंच चुकी है। ये बात इसरो ने खुद अपने ट्विटर हैंडल के जरिए शेयर की थी।

इसरो ने बताया था कि प्रज्ञान रोवर को एक सुरक्षित जगह पर पार्क कर दिया गया है, वो अब स्लीपिंग मोड में चला गया है। इसके अलावा एपीएक्सएस फ्लोड्स को भी बंद कर दिया गया है। अब ये सब इसलिए किया गया है क्योंकि फ्लोड्स में भी जितनी भी जानकारी मौजूद थी, वो धरती तक पहुंच चुकी थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान

'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग

सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता

पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा

अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा

दरभंगा में 'बाल कतरवा' गिरोह की दहशत, लूट के साथ काट रहे हैं  महिलाओं और बच्चियों के बाल

आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी

सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?

'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल

डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी

पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे

फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल

स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी