न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान में बढ़ने लगे चांदीपुरा वायरस के मामले, 4 संक्रमित, 74 संदिग्ध

राजस्थान में चांदीपुरा वायरस के मामलों में तेजी से वृद्धि हो रही है। अब तक चार लोग संक्रमित हो चुके हैं, जबकि 74 लोग इसके संक्रमण के संदिग्ध हैं। यह जानकारी राज्य स्वास्थ्य अधिकारियों ने शनिवार को दी।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 17 Aug 2024 4:56:59

राजस्थान में बढ़ने लगे चांदीपुरा वायरस के मामले, 4 संक्रमित, 74 संदिग्ध

जयपुर। राजस्थान में चांदीपुरा वायरस के मामलों में तेजी से वृद्धि हो रही है। अब तक चार लोग संक्रमित हो चुके हैं, जबकि 74 लोग इसके संक्रमण के संदिग्ध हैं। यह जानकारी राज्य स्वास्थ्य अधिकारियों ने शनिवार को दी।

शुक्रवार को वायरस का एक नया मामला सामने आया। नौ वर्षीय एक लड़के को इससे पीड़ित पाया गया। यह लड़का प्रदेश के शाहपुरा में इसी बीमारी से पॉजिटिव पाए गए एक मरीज के करीबी संपर्क में था।

अधिकारियों ने बताया कि वायरस से संक्रमित होने के संदेह में इलाके में करीब 70 लोगों के सैंपल एकत्र किए गए हैं। इनमें से 32 की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है। इसके अतिरिक्त, वायरस के जानवरों में संक्रमण की संभावना को देखते हुए 91 पशु सैंपल (उदयपुर में 71 और डूंगरपुर में 20) एकत्र किए गए हैं। इन सैंपलों के परिणाम अभी तक प्राप्त नहीं हुए हैं।

स्वास्थ्य अधिकारियों ने यह भी बताया कि वायरस के कारण नौ अगस्त को शाहपुरा की दो वर्षीय लड़की का गुजरात के जाइडस अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। मृतक इशिका, शाहपुरा के इटाडिया गांव के हेमराज की बेटी थी। उसे पांच अगस्त से अहमदाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लड़की के शव का अंतिम संस्कार कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत प्रशासन और चिकित्सा टीम की उपस्थिति में गांव में किया गया।

राजस्थान में चांदीपुरा वायरस से पहली मौत का मामला उदयपुर से सामने आया था, जहां 27 जून को खेरवाड़ा नगर के बलिचा गांव के निवासी हिमांशु (3) का गुजरात के हिम्मतनगर सिविल अस्पताल में निधन हो गया था।

चांदीपुरा वायरस (सीएचपीवी) रबडोविरिडे परिवार का एक वायरस है। इसमें रेबीज का कारण बनने वाले लाइसा वायरस जैसे अन्य सदस्य भी शामिल हैं। इस वायरस का वाहक सैंडफ्लाइज की कई प्रजातियां और कुछ मच्छर प्रजातियां मानी जाती हैं। ये वायरस इन कीड़ों की लार ग्रंथि में रहता है और इंसान को काटने पर उसके शरीर में प्रवेश करता है। यह केंद्रीय तंत्रिका तंत्र तक पहुंच सकता है, इससे एन्सेफलाइटिस (दिमाग के टिशू में सूजन) हो सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट