न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पाकिस्तान से तनाव के बीच चंडीगढ़ और अंबाला में सायरन की आवाज, घरों में रहने की चेतावनी; पंजाब में हाई अलर्ट

पाकिस्तान के साथ बढ़ते तनाव के बीच चंडीगढ़ और अंबाला में एयर रेड सायरन की आवाजें, प्रशासन ने लोगों को घर में रहने की दी हिदायत। सीमा क्षेत्र में स्कूलों की छुट्टियां, पंजाब और आसपास के राज्यों में हाई अलर्ट। सुरक्षा उपायों और अपडेट्स के बारे में जानें।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 09 May 2025 2:11:41

पाकिस्तान से तनाव के बीच चंडीगढ़ और अंबाला में सायरन की आवाज, घरों में रहने की चेतावनी; पंजाब में हाई अलर्ट

पाकिस्तान से जारी तनाव के बीच चंडीगढ़ और अंबाला में शुक्रवार सुबह से ही एयर रेड सायरन बज रहे हैं। चंडीगढ़ के एयरफोर्स स्टेशन से ये सायरन सुनाई दिए हैं और शहर के सभी लोगों को सलाह दी गई है कि वे घरों के भीतर ही रहें। बेहद जरूरी काम से ही लोगों को बाहर निकलने की अनुमति दी गई है और अगर ऐसा न हो तो फिर घरों में ही रहने को कहा गया है। पटियाला, फिरोजपुर, फाजिल्का, अमृतसर, गुरदासपुर और तरण तारण में भी इसी तरह के अलर्ट जारी किए गए हैं। जालंधर में भी अलर्ट की स्थिति बनी हुई है। पटियाला प्रशासन का कहना है कि फिलहाल अलर्ट की स्थिति नहीं है, लेकिन लोगों के लिए घरों में रहना ज्यादा सही रहेगा।

चंडीगढ़ के डिप्टी कमिश्नर निशांत कुमार यादव ने कहा कि एयरफोर्स स्टेशन से एयर वॉर्निंग प्राप्त हुई है। आशंका जताई जा रही है कि पाकिस्तान की ओर से एयरपोर्ट को टारगेट किया जा सकता है। सभी नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे घरों के अंदर रहें और बालकनी से दूर रहें। इसी तरह मोहाली के डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने भी एडवाइजरी जारी की है। उनका कहना है कि लोगों को घरों के अंदर ही रहना चाहिए, खासकर चंडीगढ़ के सेक्टर 45 और 47 से सटे मोहाली के इलाकों के लिए यह वॉर्निंग है। चंडीगढ़ और मोहाली के महत्वपूर्ण इलाकों में पुलिस और प्रशासन की पेट्रोलिंग लगातार जारी है।

इसके अलावा पंजाब के उन 6 जिलों में अगले आदेश तक स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया गया है, जो पाकिस्तान से सटे हैं। ये जिले हैं- फाजिल्का, पठानकोट, फिरोजपुर, अमृतसर, गुरदासपुर और तरण तारण। पाकिस्तान के साथ पंजाब की 532 किलोमीटर लंबी सीमा लगती है। ऐसे में पूरे राज्य में हाई अलर्ट की स्थिति है। लुधियाना, जालंधर जैसे बड़े शहरों में भी कल ब्लैकआउट हुआ था। हालांकि आम लोगों में कोई पैनिक नहीं है। जालंधर के जीरो लाइन पर स्थित एक गांव के लोगों ने कहा कि हमें सेना पर पूरा भरोसा है और यहां किसी तरह का डर नहीं है। पाकिस्तान के सभी हवाई हमलों को आसमान में ही सेना ने नाकाम किया है। बचाव के तौर पर पंजाब में सभी तरह के सार्वजनिक आयोजनों और ज्यादा लोगों के जुटने पर रोक लगा दी गई है।

पंजाब के अलावा राजस्थान, जम्मू-कश्मीर और गुजरात के सीमांत इलाकों को भी हाई अलर्ट पर रखा गया है। पाकिस्तान ने सीमांत इलाकों में भारी गोलीबारी की है। एलओसी पर फायरिंग के चलते भारत के एक दर्जन से ज्यादा आम नागरिकों की मौत हो गई है और 40 से ज्यादा घायल हुए हैं। एयर डिफेंस ग्रिड को पूरी तरह ऐक्टिवेट मोड पर रखा गया है। सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। बीएसएफ को भी पूरी तरह मुस्तैद रहने को कहा गया है। सीआरपीएफ और बीएसएफ के प्रमुखों से भी गृह मंत्री अमित शाह ने बात की है। अर्धसैनिक बलों की भी छुट्टियां कैंसिल कर दी गई हैं।

पंजाब के लुधियाना जिले के डीसी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में आम नागरिकों से अपील की है कि वे ब्लैकआउट का पालन करें। इसके अलावा मीडिया कर्मियों से भी किसी संदिग्ध वस्तु से कम से कम 100 मीटर दूर रहने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि प्रशासन और सुरक्षा बल पूरी तरह से मुस्तैद हैं। हमें ऐक्टिव रहना होगा और किसी भी तरह की अफवाह पर यकीन करने से बचना चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

कॉकपिट में पायलटों की लड़ाई, 30 हजार फीट से तेजी से नीचे आया विमान; 7500 कोड ने मचाया हड़कंप, फिर तबुक में लैंडिंग
कॉकपिट में पायलटों की लड़ाई, 30 हजार फीट से तेजी से नीचे आया विमान; 7500 कोड ने मचाया हड़कंप, फिर तबुक में लैंडिंग
केजरीवाल की CJP से अपील, ज्ञानेश कुमार नहीं सीधे पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग करें; 2 अक्टूबर से आंदोलन की तैयारी
केजरीवाल की CJP से अपील, ज्ञानेश कुमार नहीं सीधे पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग करें; 2 अक्टूबर से आंदोलन की तैयारी
जोधपुर से गोरखपुर के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-मुरादाबाद-बरेली समेत इन शहरों से होकर जाएगी; जानें पूरा शेड्यूल
जोधपुर से गोरखपुर के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-मुरादाबाद-बरेली समेत इन शहरों से होकर जाएगी; जानें पूरा शेड्यूल
जालंधर रैली में अमित शाह का ऐलान, 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को चिट्टा मुक्त करने का वादा; AAP सरकार पर भी साधा निशाना
जालंधर रैली में अमित शाह का ऐलान, 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को चिट्टा मुक्त करने का वादा; AAP सरकार पर भी साधा निशाना
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
लग्जरी कार नहीं, ऑटो रिक्शा से ‘धर्मन’ के सेट पर पहुंचे रजनीकांत, फैंस की भीड़ ने घेरा तो खुद बाहर आकर किया अभिवादन
लग्जरी कार नहीं, ऑटो रिक्शा से ‘धर्मन’ के सेट पर पहुंचे रजनीकांत, फैंस की भीड़ ने घेरा तो खुद बाहर आकर किया अभिवादन
मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 126 पेशियों और 22 से ज्यादा गवाहों के बाद आया फैसला
मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 126 पेशियों और 22 से ज्यादा गवाहों के बाद आया फैसला
पूर्व IAS दिव्या मित्तल के राजनीति में आने के बीच अखिलेश यादव का बयान, बोले- ‘हरा और लाल गमछा डालना पड़ेगा’
पूर्व IAS दिव्या मित्तल के राजनीति में आने के बीच अखिलेश यादव का बयान, बोले- ‘हरा और लाल गमछा डालना पड़ेगा’
‘जानामाज नहीं तो बिग बॉस नहीं’... आसिफ खान ने शो में आने से पहले मेकर्स के सामने रख दी थी शर्त
‘जानामाज नहीं तो बिग बॉस नहीं’... आसिफ खान ने शो में आने से पहले मेकर्स के सामने रख दी थी शर्त
शहजाद पूनावाला से भिड़ना सिवेत तोमर को पड़ा भारी, ‘राइज एंड फॉल 2’ से बाहर होते ही बोले- ‘मैं अपनी बात पर अडिग रहूंगा’
शहजाद पूनावाला से भिड़ना सिवेत तोमर को पड़ा भारी, ‘राइज एंड फॉल 2’ से बाहर होते ही बोले- ‘मैं अपनी बात पर अडिग रहूंगा’
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से किया इनकार, 6 अक्टूबर के उपचुनाव से पहले 37 लाख से ज्यादा अपीलें लंबित
बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से किया इनकार, 6 अक्टूबर के उपचुनाव से पहले 37 लाख से ज्यादा अपीलें लंबित
फहद अहमद से शादी से पहले मां बनना चाहती थीं स्वरा भास्कर, दो बार IVF की कोशिश का किया खुलासा
फहद अहमद से शादी से पहले मां बनना चाहती थीं स्वरा भास्कर, दो बार IVF की कोशिश का किया खुलासा
श्राद्ध में कौवों के लिए क्यों निकाला जाता है खाना? पितरों से क्या है इसका धार्मिक संबंध, जानें
श्राद्ध में कौवों के लिए क्यों निकाला जाता है खाना? पितरों से क्या है इसका धार्मिक संबंध, जानें