न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'2002 में गुजरात में मुस्लिम विरोधी हिंसा का अभूतपूर्व स्तर और प्रसार किस सरकार में हुआ?' CBSE ने 12वीं की परीक्षा में पूछे इस सवाल पर मांगी माफी, माना 'गलती'

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के 12वीं टर्म 1 बोर्ड की परीक्षा में 2002 गुजरात हिंसा से जुड़े एक सवाल ने विवाद खड़ा हो गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 02 Dec 2021 10:48:42

'2002 में गुजरात में मुस्लिम विरोधी हिंसा का अभूतपूर्व स्तर और प्रसार किस सरकार में हुआ?' CBSE ने 12वीं की परीक्षा में पूछे इस सवाल पर मांगी माफी, माना 'गलती'

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के 12वीं टर्म 1 बोर्ड की परीक्षा में 2002 गुजरात हिंसा से जुड़े एक सवाल ने विवाद खड़ा हो गया है। हालांकि, परीक्षा में सवाल पूछे जाने के महज एक घंटे बाद ही बोर्ड ने इसे लेकर माफी मांगी और जिम्मेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का वादा किया है।

बोर्ड का कहना है कि यह सवाल अनुचित है और CBSE के दिशा निर्देशों का उल्लंघन करता है। खास बात है कि छात्रों तक पहुंचने से पहले प्रश्नों की काफी जांच होती है।
पूछा गया ये सवाल

बुधवार को CBSE को सोशियोलॉजी टेस्ट में सवाल पूछा गया, '2002 में गुजरात में मुस्लिम विरोधी हिंसा का अभूतपूर्व स्तर और प्रसार किस सरकार में हुआ?' (The unprecedented scale and spread of anti-Muslim violence in Gujarat in 2002 took place under which government?) इस जवाब में चार विकल्प- कांग्रेस, भाजपा, डेमोक्रेटिक और रिपब्लिकन दिए गए थे।

CBSE ने एक आधिकारिक बयान में कहा, 'बुधवार को 12वीं कक्षा के समाजशास्त्र की टर्म एक परीक्षा में एक प्रश्न पूछा गया, जो अनुचित है और प्रश्न पत्र तैयार करने के संबंध में बाहरी विषय विशेषज्ञों के लिए सीबीएसई के दिशानिर्देशों का उल्लंघन है। सीबीएसई त्रुटि को स्वीकार करता है और जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगा।'

CBSE ने कहा कि पेपर सेट करने वालों के लिए सीबीएसई के दिशानिर्देश स्पष्ट रूप से कहते हैं कि उन्हें यह सुनिश्चित करना होगा कि प्रश्न केवल अकादमिक उन्मुख होने चाहिए और वर्ग-धर्म-तटस्थ होने चाहिए तथा ऐसे विषयों को नहीं छूना चाहिए जो सामाजिक और राजनीतिक पसंद के आधार पर लोगों की भावनाओं को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

बोर्ड ने अपने बयान के संबंध में ज्यादा जानकारी नहीं दी, लेकिन इंडियन एक्स्प्रेस के अनुसार, सीबीएसई के अएक अधिकारी ने कहा कि यह बयान ‘गुजरात में 2002 में मुस्लिम विरोधी हिंसा’ किस सरकार में हुई के संबंध में जारी किया गया था। रिपोर्ट के अनुसार, ऐसा लग रहा है कि यह सवाल एनसीईआरटी की कक्षा 12वीं की सोशियोलॉजी बुक ‘इंडियन सोसाइटी’ के ‘द चैलेंजेज ऑफ कल्चरल डायवर्सिटी’ से लिया गया है।

ऐसे होता है पेपर सेट

CBSE की परीक्षा प्रक्रिया में सब्जेक्ट एक्सपर्ट्स की दो पैनल होती हैं। इनमें सेटर्स और मॉडरेटर्स होते हैं। इन जानकारों की पहचान एक-दूसरे से भी छिपाकर रखी जाीती है। वहीं, पेपर सेट करने वालों को भी यह जानकारी नहीं होती कि उनके प्रश्न पत्रों का इस्तेमाल किया जाएगा या नहीं। मॉडरेटर्स इन प्रश्नपत्रों की समीक्षा करते हैं। प्रश्न पत्रों को अंतिम रूप दिया जाता है और सीबीएसई में जमा किए जाते हैं, जिसके बाद किसी भी अधिकारी को इनकी जानकारी नहीं होती।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर