न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बंगले के रेनोवेशन को लेकर CBI ने दर्ज किया केस, बढ़ सकती हैं केजरीवाल की मुश्किलें

सीबीआई ने सीएम आवास रेनोवेशन मामले में केस दर्ज किया है। दरअसल, दिल्ली सीएम आवास में कथित घोटाले की सीबीआई जांच के गृह मंत्रालय ने आदेश दिए हैं। मई महीने में दिल्ली के एलजी ने सीबीआई डायरेक्ट को पत्र लिखकर जांच की मांग की थी। इसके आधार पर गृह मंत्रालय ने सीबीआई जांच की अनुमति दे दी है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 27 Sep 2023 9:22:28

बंगले के रेनोवेशन को लेकर CBI ने दर्ज किया केस, बढ़ सकती हैं केजरीवाल की मुश्किलें

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ती नजर आ रही हैं। कारण, सीबीआई ने सीएम आवास रेनोवेशन मामले में केस दर्ज किया है। दरअसल, दिल्ली सीएम आवास में कथित घोटाले की सीबीआई जांच के गृह मंत्रालय ने आदेश दिए हैं। मई महीने में दिल्ली के एलजी ने सीबीआई डायरेक्ट को पत्र लिखकर जांच की मांग की थी। इसके आधार पर गृह मंत्रालय ने सीबीआई जांच की अनुमति दे दी है।

गौरतलब है कुछ महीने पहले ही एक निजी चैनल के स्टिंग ऑपरेशन में केजरीवाल के बंगले के अंदर का फोटो सामने बाहर आ गया था। इसमें बताया गया था कि यह रेनेवोशन उस समय हो रहा था जब दिल्ली कोरोना की भीषण महामारी से जूझ रहा था। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो केजरीवाल के इस बंगले के रेनोवेशन में सीएम आवास में एक पर्दे की कीमत 8 लाख रुपये बताई गई थी। इस तरह कुल 23 पर्दों का ऑर्डर दिया गया था। इसी तरह मार्बल जो लगाया गया, वह विदेश से इंपोर्ट किया गया था।

दिल्ली के मुख्य सचिव द्वारा की गई जांच के बाद सामने में आईं कथित अनियमितताओं के सभी पहलुओं की जांच अब सीबीआई करेगी। इस मामले में गृह मंत्रालय द्वारा पहले ही सीएजी द्वारा एक विशेष ऑडिट का आदेश दिया जा चुका है। वहीं अब सीबीआई जांच के आदेश होने के बाद आम आदमी पार्टी ने केंद्र सरकार और भाजपा पर निशाना साधा है।

सीबीआई ने दर्ज किया केस

दिल्ली बीजेपी के उपाध्यक्ष कपिल मिश्रा ने कहा है कि अब अरविंद केजरीवाल बच नहीं सकते। उनके अवैध बंगले के मामले में CBI ने केस दर्ज कर लिया है। कोरोना के काल में दिल्ली की जनता के पैसों से गैर कानूनी शीशमहल बनाने का पाप केजरीवाल ने किया है। इस अपराध की सजा से केजरीवाल बच नहीं सकते।’

भाजपा के साथ-साथ कांग्रेस नेताओं ने भी अरविंद केजीवाल पर आम आदमी होने का तमगा लेने पर सवाल उठाया था। कांग्रेस नेता अजय माकन ने उस समय केजरीवाल का पुराना शपथ पत्र याद दिलाया था।

पार्टी ने कहा

पार्टी की तरफ से कहा गया है कि भाजपा ने आम आदमी पार्टी को खत्म करने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा दी है। आज पूरे देश में सिर्फ आम आदमी पार्टी है जो शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतरीन काम करके वोट मांग रही है। लेकिन भाजपा नहीं चाहती है गरीबों को अच्छी शिक्षा और बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाएं मिले। इससे भाजपा की धर्म और जाति की राजनीति हार जाएगी। इसी कारण देश के सबसे बेहतरीन शिक्षा और स्वास्थ्य मंत्री मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन को जेल में डाला गया। अब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की घेराबंदी करने के लिए सारी जांच एजेंसियों को लगा दिया गया है, लेकिन दिल्ली के दो करोड़ लोगों का प्यार और आशीर्वाद अरविंद केजरीवाल के साथ है।

आप ने आगे कहा कि अब तक इन्होंने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ 50 से ज्यादा केस किए और जांच कराई, किसी में कुछ नहीं निकला। इसमें भी कुछ नहीं निकलेगा। भाजपा चाहे जितनी मर्जी जांच करवा ले, अरविंद केजरीवाल आम आदमी के हित की लड़ाई लड़ते रहेंगे। अरविंद केजरीवाल ने कसम खाई है, वह भारत को दुनिया का नंबर एक देश बनाकर रहेंगे, इसके लिए हर कीमत चुकाने को तैयार हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी