न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर नहीं नामीबिया से ग्वालियर लाए जाएंगे चीते, इस कारण से बदला फैसला

भारत में 70 साल बाद चीते आ रहे हैं। 17 सितंबर को नामीबिया से 8 चीते स्पेशल चार्टर फ्लाइट से भारत लाए जा रहे हैं। पहले इन्हें जयपुर लाया जाना था। लेकिन लॉजिस्टिक की परेशानी के चलते एक दिन पहले प्लान में बदलाव किया गया है। ग्वालियर से इन चीतों को हेलिकॉप्टर के जरिए मध्य प्रदेश के कूनो-पालपुर राष्ट्रीय उद्यान (केएनपी) लाया जाएगा।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 16 Sept 2022 11:31:44

जयपुर नहीं नामीबिया से ग्वालियर लाए जाएंगे चीते, इस कारण से बदला फैसला

भारत में 70 साल बाद चीते आ रहे हैं। 17 सितंबर को नामीबिया से 8 चीते स्पेशल चार्टर फ्लाइट से भारत लाए जा रहे हैं। पहले इन्हें जयपुर लाया जाना था। लेकिन लॉजिस्टिक की परेशानी के चलते एक दिन पहले प्लान में बदलाव किया गया है। ग्वालियर से इन चीतों को हेलिकॉप्टर के जरिए मध्य प्रदेश के कूनो-पालपुर राष्ट्रीय उद्यान (केएनपी) लाया जाएगा।

नामीबिया से चीतों का ला रहा कार्गो प्लेन शुक्रवार रात को रवाना होगा। यह 17 सितंबर को सुबह 8 बजे ग्वालियर पहुंचेगी। यहां से इन चीतों को हेलिकॉप्टर के जरिए कूनो पार्क लाया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 17 सितंबर को जन्मदिन है। पीएम अपने जन्मदिन पर इन चीतों को उद्यानों में बनाए गए विशेष बाड़े में छोड़ेंगे।

खास बात ये है कि नामिबिया से भारत तक कि यात्रा के दौरान हवा में रहते हुए ये चीते खाली पेट लाए जाऐंगे। फॉरेस्ट डिपार्टमेंट के मुताबिक, नामीबिया से उड़ान भरने के बाद सीधा कूनो-पालपुर राष्ट्रीय उद्यान में चीतों को खाना दिया जाएगा। एहतियात के तौर पर, यह अनिवार्य होता है कि यात्रा के समय एक जानवर को खाली पेट होना चाहिए। ऐसा कदम इसलिए उठाया जाता है, ताकि लंबी यात्रा के दौरान जानवरों को मिचली जैसी अन्य परेशानियों का सामना न करना पड़े।

30 दिन तक क्वारंटीन रहेंगे चीते

चौहान के मुताबिक, कूनो पहुंचने के बाद चीतों को 30 दिनों तक एक बाड़े में रखा जाएगा। इस दौरान उनकी सेहत पर पूरी नजर रखी जाएगी। इसके बाद इन्हें जंगल में छोड़ा जाएगा। इकोलॉजिकल बैलेंस बनाए रखने के लिए कम से कम 25-30 चीता यहां होने चाहिए, इसलिए आने वाले पांच सालों में नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका से और चीते भारत लाए जाएंगे।

1947 से भारत में नहीं हैं चीते

चीतों का तेजी से शिकार बढ़ जाने की वजह से ये प्रजाति संकट में आ गई थी। 1947 में देश में अंतिम तीन चीतों को मध्य प्रदेश में कोरिया के महाराजा रामानुज प्रताप सिंह देव ने मार डाला था। इसके बाद 1952 में भारत सरकार ने आधिकारिक तौर पर देश में चीता को विलुप्त घोषित कर दिया था।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

AAP में टूट पर सियासी संग्राम तेज, संजय सिंह का बागी नेताओं पर हमला—बोले, ‘पंजाब की जनता माफ नहीं करे

राघव चड्ढा के साथ AAP के 6 और बड़े चेहरे BJP में शामिल, जानें कौन-कौन हैं ये दिग्गज

RBI का बड़ा एक्शन: Paytm Payments Bank का लाइसेंस रद्द, जानें ग्राहकों पर क्या पड़ेगा असर

दिल्ली मर्डर केस : IRS अधिकारी की बेटी की हत्या का आरोपी राहुल मीणा रिमांड पर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोले चौंकाने वाले राज

CBSE की दूसरी बोर्ड परीक्षा में लाखों छात्र होंगे शामिल, बोर्ड ने बताए चौंकाने वाले आंकड़े

कानपुर कोर्ट में दर्दनाक घटना: 24 वर्षीय वकील ने पांचवीं मंजिल से कूदकर दी जान, व्हाट्सऐप स्टेटस पर छोड़ा भावुक सुसाइड नोट

‘धुरंधर’ में काम के बदले 1 करोड़ बोनस की खबरें, राकेश बेदी ने किया खंडन; बोले- 'कहां है वो पैसा?'

बंगाल चुनाव: 'दीदी का जाना तय, बीजेपी की सरकार बनना निश्चित', अमित शाह का बड़ा दावा, भाजपा को पहले चरण में भारी बढ़त

कुछ सेकंड की अहमियत क्या होती है, ये वीडियो देखकर समझ आएगा—अंत कर देगा हैरान

सिर्फ 10,499 रुपये में Redmi का 5G स्मार्टफोन, पहली सेल में धमाकेदार ऑफर का मौका

‘भूत बंगला’ बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: सातवें दिन गिरावट, फिर भी बनी साल की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म, ‘ओ रोमियो’ को पछाड़ा

टेक इंडस्ट्री में छंटनी:  Meta और Microsoft के फैसलों से 23,000 नौकरियों पर मंडराया संकट

Samsung Galaxy S27 सीरीज में होगा Snapdragon का दमदार फ्लैगशिप प्रोसेसर, Qualcomm ने लगाई मुहर

भाजपा में शामिल होने की चर्चाओं के बीच एक नजर राघव चड्ढा की कुल संपत्ति पर