न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली : कैब चालक ने लिफ्ट देने से किया मना तो चाकू मार की उसकी हत्या

दिल्ली में एक सनसनीखेज मामला सामने आया हैं जहां एक कैब चालक ने लिफ्ट देने से मना कर दिया तो उसकी चाकू मारकर हत्या कर दी गई।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 09 Oct 2021 6:52:27

दिल्ली : कैब चालक ने लिफ्ट देने से किया मना तो चाकू मार की उसकी हत्या

दिल्ली में एक सनसनीखेज मामला सामने आया हैं जहां एक कैब चालक ने लिफ्ट देने से मना कर दिया तो उसकी चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मामला भारत नगर इलाके का हैं। मृतक की शिनाख्त विपिन कुमार (30) के रूप में हुई। पुलिस ने इस मामले में मृतक के एक परिचित को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस चालक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस आरोपी के फरार दोस्त की तलाश कर रही है। रात में वह अपने दोस्त के साथ था और विपिन से लिफ्ट मांगी थी। उसके मना करने पर उनके बीच झगड़ा हो गया। इस दौरान दोस्त विपिन के जांघ पर चाकू मारकर फरार हो गया। विपिन वहां काफी देर तक पड़ा हुआ था। जिससे उसके शरीर से काफी खून निकल गया। जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई। पुलिस आरोपी के फरार साथी की तलाश कर रही है।

मृतक सपरिवार सी ब्लॉक जहांगीरपुरी में रहता था और कैब चलाता था। वह शादीशुदा था और उसके दो बच्चे हैं। बृहस्पतिवार देर रात पुलिस को संगम पार्क के पास एक कैब चालक को चाकू मारे जाने की जानकारी मिली। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। चालक के जांघ में चाकू घोपा गया था और वह लहूलुहान हालत में पड़ा था। पुलिस ने घायल चालक को दीपचंद बंधु अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने उसके मोबाइल से परिवार वालों को घटना की जानकारी दी। अत्यधिक खून निकल जाने की वजह से विपिन ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर घटनास्थल पर छानबीन शुरू की। पुलिस को स्थानीय लोगों से पता चला कि चालक का दो युवकों से झगड़ा हुआ था और उसमें से एक ने उसे चाकू मार दिया। पुलिस आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाला और जहांगीरपुरी निवासी तपन की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया। उसने पूछताछ में बताया कि विपिन उसका जानकार था। वह सब साथ ही स्मैक का सेवन करते थे।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र की सियासत में शिंदे-उद्धव की शिवसेना जंग, ‘शोले’ के डायलॉग से लेकर शेर, बाघ और कुत्तों की मिसाल तक आखिर क्यों पहुंची बात?

स्पीकर से मुलाकात के लिए चार्टर विमान से दिल्ली पहुंचे थे अभिषेक बनर्जी, TMC के कई नेता भड़के

खान सर को फिलहाल राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक जारी; पुलिस ने कोर्ट में पेश की केस डायरी, 25 जून को होगी अगली सुनवाई

देवेंद्र फडणवीस से मतभेद की खबरों पर बोले एकनाथ शिंदे, पीएम मोदी और अमित शाह की खुलकर की तारीफ

कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन, अभिजीत दीपके ने की थाली–चम्मच लेकर आने  की अपील

FIFA World Cup 2026: पैराग्वे का बड़ा धमाका, तुर्की को हराकर टूर्नामेंट से किया बाहर

महाराष्ट्र: 'शेर अकेला चलता है, झुंड की...', उद्धव गुट पर एकनाथ शिंदे का तीखा प्रहार

रिश्ते में घोलनी है मिठास, गर्लफ्रेंड को दें ये 5 शानदार चॉकलेट्स

सिर्फ आलू से तैयार करें स्वादिष्ट और क्रिस्पी नाश्ता, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाने की करेंगे फरमाइश

एक्ट्रेस की बांह पकड़कर अपनी ओर खींचते दिखे 84 साल के डायरेक्टर के. राघवेंद्र राव, वीडियो पर भड़के नेटिजंस

ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी पर सख्त कार्रवाई, स्लीवलेस ड्रेस में प्रस्तुति देने पर 74 कोड़े मारने का आदेश

जहांगीर खान के बाद पत्नी जरीना बीबी पर भी शिकंजा, पुलिस स्टेशन पर हमले की साजिश का आरोप
जहांगीर खान के बाद पत्नी जरीना बीबी पर भी शिकंजा, पुलिस स्टेशन पर हमले की साजिश का आरोप
सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ
सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ
IRCTC टूर पैकेज: कम बजट में भारत भ्रमण का सुनहरा मौका, शानदार ऑफर में रहना-खाना फ्री