न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान: राजसमंद में बड़ा सड़क हादसा, महाकुंभ से लौट रही श्रद्धालुओं की बस पलटी, कई घायल

राजस्थान के राजसमंद जिले के चारभुजा में मेवाड़-मरवाड़ की सीमा पर स्थित देसूरी नाल घाट के पंजाब मोड़ पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया।

Posts by : Varsha Singh | Updated on: Wed, 12 Feb 2025 8:57:27

राजस्थान: राजसमंद में बड़ा सड़क हादसा,  महाकुंभ से लौट रही श्रद्धालुओं की बस पलटी, कई घायल

राजस्थान के राजसमंद जिले के चारभुजा में मेवाड़-मरवाड़ की सीमा पर स्थित देसूरी नाल घाट के पंजाब मोड़ पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। देर रात प्रयागराज से सांडेराव की ओर जा रही एक निजी बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और सड़क के दोनों ओर लंबा जाम लग गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही देसूरी थानाधिकारी हरीसिंह राजपुरोहित और चारभुजा थानाधिकारी प्रीति रतनू अपनी टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से घायलों को नजदीकी चिकित्सालय पहुंचाया और यातायात को सुचारू करने के प्रयास शुरू किए।

14 साल का बच्चा बस में फंसा था

प्रशासन ने ट्रैक्टर, जेसीबी और बड़ी क्रेन की मदद से बस के आगे के शीशे तोड़कर महिलाओं और बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। हालांकि, बस के पिछले हिस्से में एक 14 साल का बच्चा बुरी तरह फंसा हुआ था, जिसे निकालने के लिए पुलिस और रेस्क्यू टीम को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। करीब आधे घंटे की कोशिशों के बाद बस की पिछली डिग्गी तोड़कर बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाला गया। हालांकि, इस हादसे में उसके एक हाथ और पैर में गंभीर चोटें आई हैं।

घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया

सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए राजसमंद के अस्पताल भेजा गया। पुलिस और प्रशासन की तत्परता से करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद रात दो बजे यातायात सुचारू कर दिया गया। गौरतलब है कि यह हादसा कोई पहली घटना नहीं है, बल्कि देसूरी नाल का पंजाब मोड़ पहले भी कई दुर्घटनाओं का गवाह बन चुका है और इसे हादसों के लिए कुख्यात माना जाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव

किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम

अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार

केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी

Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत

झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला

दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार

'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन

'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म

सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'

'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी

सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत

7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत

बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका