न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बूंदी: खदान से उछला 4 किलो वजनी पत्थर, हाईवे पर जा रही कार पर गिरा, कुंभ यात्री की मौत

राजस्थान के बूंदी जिले के डाबी थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक बड़ा हादसा हुआ। नेशनल हाईवे 27 (NH27) पर अवैध खदान में हुई ब्लास्टिंग के कारण विशालकाय पत्थर हवा में उछलकर हाईवे से गुजर रही एक कार पर गिर गए।

Posts by : Saloni Jasoria | Updated on: Fri, 21 Feb 2025 1:20:31

बूंदी: खदान से उछला 4 किलो वजनी पत्थर, हाईवे पर जा रही कार पर गिरा, कुंभ यात्री की मौत

राजस्थान के बूंदी जिले के डाबी थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक बड़ा हादसा हुआ। नेशनल हाईवे 27 (NH27) पर अवैध खदान में हुई ब्लास्टिंग के कारण विशालकाय पत्थर हवा में उछलकर हाईवे से गुजर रही एक कार पर गिर गए। इस दर्दनाक हादसे में एक कुंभ यात्री की मौत हो गई। मृतक व्यक्ति गुजरात का निवासी था और अपने साथियों के साथ कोटा होते हुए प्रयागराज की यात्रा पर था, लेकिन बीच रास्ते में ही खदान से उछले पत्थर ने उसकी जान ले ली।

कार में सवार अन्य यात्रियों को मामूली चोटें आईं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। पुलिस इस बात की जांच में जुटी है कि ब्लास्टिंग किस लीज धारक की खदान में हुई थी, जिससे ये हादसा हुआ। क्षेत्र में हाल ही में अवैध खनन की घटनाएं सामने आई थीं, जिससे यह मामला और भी गंभीर हो गया है।

कोटा अस्पताल में इलाज के दौरान यात्री की मौत

प्रारंभिक जांच में पुलिस ने बताया कि जैतपुर निवासी बीनू अपने साथियों के साथ कार से उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ मेले में स्नान करने जा रहा था। यात्रा के दौरान अचानक एक भारी पत्थर कार के शीशे पर आ गिरा, जिससे बीनू गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके साथियों ने तुरंत उसे नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे कोटा रेफर कर दिया। इलाज के दौरान कोटा अस्पताल में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है और पोस्टमार्टम परिजनों के आने के बाद किया जाएगा।

पत्थर कहां से आया? पुलिस जांच में जुटी

डाबी थाना क्षेत्र के हेड कांस्टेबल श्यौराज ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। यह हादसा नेशनल हाईवे 27 पर दूधी कूड़ी के पास हुआ, जहां बुधपूरा के पास चलते वाहन पर अचानक भारी पत्थर आ गिरा। इस दुर्घटना में ड्राइवर की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि यह पत्थर कहां से आया और हादसे की असल वजह क्या थी।

"अगर पत्थर खदान से आया तो होगी सख्त कार्रवाई"

खनिज विभाग के कार्यवाहक एमई पी.एल. सरोया ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही फोरमैन दिनेश अहीर को मौके पर भेजा गया। एमई सरोया ने कहा कि यदि यह पुष्टि होती है कि पत्थर माइनिंग ब्लास्ट के कारण उछला है, तो यह बेहद गंभीर मामला होगा। मामले की पूरी जांच की जा रही है, और दोषी पाए जाने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी