न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गुजरात: इंसानियत की मिसाल, मुस्लिम परिवार ने हिंदू व्यक्ति को दिया अपने बेटे का दिल

आपसी सौहार्द की नजीर पेश करता हुआ एक मामला गुजरात के अहमदाबाद से सामने आया है। यहां ब्रेन डेड हो चुके एक मुस्लिम शख्स का दिल जरूरतमंद हिंदू व्यक्ति के सीने में ट्रांसप्लांट किया गया। ऑपरेशन के दौरान एक तरफ मुस्लिम परिवार नमाज पढ़ रहा था तो वहीं दूसरी तरफ प्रार्थनाओं का दौर भी जारी था।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 27 Apr 2022 9:27:44

गुजरात: इंसानियत की मिसाल, मुस्लिम परिवार ने हिंदू व्यक्ति को दिया अपने बेटे का दिल

आपसी सौहार्द की नजीर पेश करता हुआ एक मामला गुजरात के अहमदाबाद से सामने आया है। यहां ब्रेन डेड हो चुके एक मुस्लिम शख्स का दिल जरूरतमंद हिंदू व्यक्ति के सीने में ट्रांसप्लांट किया गया। ऑपरेशन के दौरान एक तरफ मुस्लिम परिवार नमाज पढ़ रहा था तो वहीं दूसरी तरफ प्रार्थनाओं का दौर भी जारी था। दरअसल, कच्छ निवासी 25 वर्षीय आमिर (परिवर्तित नाम) 23 अप्रैल को एक्टिवा चलाते समय सामने से आ रही दूसरी एक्टिवा से टकरा गया था। हादसे के बाद उसके परिवार के सदस्य तुरंत उसे पास के अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने के कारण उसे अहमदाबाद के सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया।

अहमदाबाद सिविल अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक राकेश जोशी ने बताया कि आमिर को मेडिकल जांच के बाद हमारे अस्पताल लाया गया। जांच में पता चला कि उसका ब्रेन डेड हो चुका है। उसका दिमाग काम नहीं कर रहा था, लेकिन उसके शरीर के अंग पूरी तरह से काम कर रहे थे। हमें लगा कि उसके अंग दूसरे जरूरतमंद रोगियों के लिए बहुत काम के साबित हो सकते हैं। हमने जांच शुरू की। इस बीच डॉक्टरों की टीम ने आमिर के परिवार को अंगदान का महत्व समझाया और परिवार अंगदान करने के लिए तैयार हो गया। शरीर से दिल निकालने के बाद सिम्स अस्पताल में 52 वर्षीय व्यक्ति को ट्रांसप्लांट किया गया।

बता दें कि अहमदाबाद के विधायक ग्यासुद्दीन शेख लंबे समय से इस तरह के अंग दान की मुहिम चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि गुजरात में यह पहली बार है, जब किसी मुस्लिम व्यक्ति ने अंगदान किया है। रमजान के महीने में यह बहुत बड़ा दिन है। हम लंबे समय से ब्रेन डेड व्यक्ति के परिवारों को अंगदान के लिए राजी करने की कोशिश कर रहे थे। हमारे समुदाय में अंगदान ना करने की कई मान्यताएं है, जो गलत हैं। मैं उलेमाओं और हमारे धर्मगुरुओं से अपील करता हूं कि वे अंगदान के लिए लोगों को प्रोत्साहित करें। विधायक इमरान खेड़ावाला ने कहा कि वह उस परिवार को धन्यवाद देते हैं, जिसने अंगदान की पहल की। वह व्यक्ति अब हमारे बीच में नहीं है, लेकिन उसने एक पूरे परिवार को जीवन दिया है। मैं सभी से आग्रह करता हूं कि अंगदान करने के लिए आगे आएं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

तरुण तेजपाल को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, दुष्कर्म मामले में दोषी ठहराया; ट्रायल कोर्ट का फैसला पलटा
तरुण तेजपाल को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, दुष्कर्म मामले में दोषी ठहराया; ट्रायल कोर्ट का फैसला पलटा
अतीक अहमद के परिवार पर फिर टूटा दुखों का पहाड़, सबसे छोटे बेटे अबान की सड़क हादसे में मौत; अपराध से सत्ता तक और फिर बिखरते कुनबे की पूरी कहानी
अतीक अहमद के परिवार पर फिर टूटा दुखों का पहाड़, सबसे छोटे बेटे अबान की सड़क हादसे में मौत; अपराध से सत्ता तक और फिर बिखरते कुनबे की पूरी कहानी
8वें वेतन आयोग से पहले कर्मचारियों को बड़ी राहत, DA में 3% बढ़ोतरी लगभग तय; महंगाई भत्ता 63% पहुंचने की उम्मीद
8वें वेतन आयोग से पहले कर्मचारियों को बड़ी राहत, DA में 3% बढ़ोतरी लगभग तय; महंगाई भत्ता 63% पहुंचने की उम्मीद
Gen Z और Gen Alpha से मिलेंगे मोहन भागवत, नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण पर करेंगे चर्चा
Gen Z और Gen Alpha से मिलेंगे मोहन भागवत, नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण पर करेंगे चर्चा
CJP का नया अभियान 'क्या बोलती पब्लिक' सितंबर से होगा शुरू, अभिजीत दीपके बोले- जनता की आवाज सीधे सुनेंगे
CJP का नया अभियान 'क्या बोलती पब्लिक' सितंबर से होगा शुरू, अभिजीत दीपके बोले- जनता की आवाज सीधे सुनेंगे
यौन उत्पीड़न मामले में सजा के बाद तरुण तेजपाल की पहली प्रतिक्रिया, खुद को बताया राजनीतिक साजिश का शिकार
यौन उत्पीड़न मामले में सजा के बाद तरुण तेजपाल की पहली प्रतिक्रिया, खुद को बताया राजनीतिक साजिश का शिकार
43 इंच Smart TV पर बड़ी छूट, Flipkart पर आधी कीमत से भी कम में खरीदने का मौका
43 इंच Smart TV पर बड़ी छूट, Flipkart पर आधी कीमत से भी कम में खरीदने का मौका
महिला ने बाइक पर दिया बच्चे को जन्म, भावुक वीडियो देख लोगों ने मां-बच्चे के लिए मांगी दुआ
महिला ने बाइक पर दिया बच्चे को जन्म, भावुक वीडियो देख लोगों ने मां-बच्चे के लिए मांगी दुआ
पश्चिम बंगाल: मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने के निर्देश पर नौशाद सिद्दीकी ने उठाए सवाल, बोले- लिखित में दें
पश्चिम बंगाल: मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने के निर्देश पर नौशाद सिद्दीकी ने उठाए सवाल, बोले- लिखित में दें
Lock Upp 2 की ट्रॉफी जीतकर भावुक हुईं श्रेया कालरा, बोलीं- कंटेंट क्रिएटर होने की वजह से मुझे कम समझा गया
Lock Upp 2 की ट्रॉफी जीतकर भावुक हुईं श्रेया कालरा, बोलीं- कंटेंट क्रिएटर होने की वजह से मुझे कम समझा गया
14वें दिन धीमी पड़ी 'जन नायकन' की रफ्तार, बुधवार को दर्ज हुआ अब तक का सबसे कम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
14वें दिन धीमी पड़ी 'जन नायकन' की रफ्तार, बुधवार को दर्ज हुआ अब तक का सबसे कम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
महाराष्ट्र में डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, 'No CCMP' के नारों के साथ प्रदर्शन; बॉम्बे हाईकोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान
महाराष्ट्र में डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, 'No CCMP' के नारों के साथ प्रदर्शन; बॉम्बे हाईकोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान
Vivo S2 5G भारत में लॉन्च, 32MP सेल्फी कैमरा और 7050mAh बैटरी के साथ आया नया स्मार्टफोन
Vivo S2 5G भारत में लॉन्च, 32MP सेल्फी कैमरा और 7050mAh बैटरी के साथ आया नया स्मार्टफोन
Apple की भारत में रिकॉर्ड कमाई, iPhone की बिक्री ने पार किया 87 हजार करोड़ रुपये का आंकड़ा
Apple की भारत में रिकॉर्ड कमाई, iPhone की बिक्री ने पार किया 87 हजार करोड़ रुपये का आंकड़ा