न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

VIDEO: नेपाल के मशहूर पब में नजर आए राहुल गांधी, BJP ने घेरा

कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पांच दिवसीय निजी यात्रा पर नेपाल में है। इस दौरान उन्हें काठमांडु में नाइटक्लब में देखा गया। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को लेकर अब बीजेपी कांग्रेस और राहुल गांधी पर हमलावर हो गई है। बताया जा रहा है कि ये वीडियो Lord of the Drinks, Nepal का है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 03 May 2022 12:29:37

VIDEO: नेपाल के मशहूर पब में नजर आए राहुल गांधी, BJP ने घेरा

कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पांच दिवसीय निजी यात्रा पर नेपाल में है। इस दौरान उन्हें काठमांडु में नाइटक्लब में देखा गया। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को लेकर अब बीजेपी कांग्रेस और राहुल गांधी पर हमलावर हो गई है। बताया जा रहा है कि ये वीडियो Lord of the Drinks, Nepal का है। बता दे, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी नेपाल की अपनी दोस्त सुमनिमा उदास के विवाह में शामिल होने के लिए काठमांडू में हैं।

बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा, 'राहुल गांधी क्या कर रहे हैं, यह उनका निजी मामला है। लेकिन जब राजस्थान के जोधपुर में हिंसा हो रही है, राजस्थान में कांग्रेस की सरकार है, राजस्थान जल रहा है। इस पर चिंता व्यक्त करने के बजाय राहुल गांधी नेपाल में नाइटक्लब में पार्टी करते नजर आ रहे हैं। जबकि उन्हें भारत के लोगों के साथ उनकी समस्याओं के बारे में जानने के लिए होना चाहिए।'

पूनावाला ने आगे कहा, 'कांग्रेस पार्टी खत्म हो गई है, लेकिन राहुल गाांधी की पार्टी यूं ही चलेगी। वो राजनीति में गंभीर नहीं हैं। जब उनकी पार्टी और देश के लोगों को उनकी जरूरत है, तब वे नेपाल में पार्टी कर रहे हैं।'

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी का वीडियो शेयर करते हुए तंज कसा, वेकेशन, पार्टी, हॉलिडे, प्लेजर ट्रिप, प्राइवेट फॉरेन विजिट आदि अब देश के लिए कोई नई बात नहीं है।

उधर, बीजेपी के अन्य नेता कपिल मिश्रा ने ट्वीट कर कहा, 'ये राहुल गांधी की निजी जिंदगी का मामला नहीं है। उन्होंने पूछा, राहुल गांधी किसके साथ है? क्या चाइना के एजेंटों के साथ हैं? क्या राहुल गांधी जो ट्वीट करते है सेना के खिलाफ वो चाइना के दबाव में करते है ? सवाल तो पूछे जाएंगे ? सवाल राहुल गांधी का नहीं, देश का है।'

बीजेपी सोशल मीडिया इंचार्ज अमित मालवीय ने ट्वीट किया, जब मुंबई पर हमला हुआ था, तब भी राहुल गांधी नाइटक्लब में थे। अब जब उनकी पार्टी संकट में है, तब भी वे नाइटक्लब में हैं। उनमें निरंतरता है।

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?