न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आप नेता आतिशी के आरोपों पर बोली भाजपा, खुलासा करें ऑफर देने वाले का नाम

अब आप नेता आतिशी के इन आरोपों पर भाजपा ने पलटवार करते हुए कहा है कि उन्हें ऑफर देने वाले का नाम भी बताना चाहिए।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 02 Apr 2024 4:15:39

आप नेता आतिशी के आरोपों पर बोली भाजपा, खुलासा करें ऑफर देने वाले का नाम

नई दिल्ली । आप नेता आतिशी ने आज सुबह एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि उन्हें भाजपा द्वारा यह प्रस्ताव दिया गया है कि वे भाजपा में शामिल हो जाएं वरना एक महीने बाद ED द्वारा उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। अब आप नेता आतिशी के इन आरोपों पर भाजपा ने पलटवार करते हुए कहा है कि उन्हें ऑफर देने वाले का नाम भी बताना चाहिए। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी द्वारा लगाए गए आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा है कि आप नेता को ऑफर देने वाले के नाम का भी खुलासा करना चाहिए।

भाजपा राष्ट्रीय मुख्यालय में पत्रकारों को संबोधित करते हुए गौरव भाटिया ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, आतिशी और आम आदमी पार्टी (आप) पर जमकर निशाना साधा।

आतिशी द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा पर लगाए गए आरोपों को खारिज करते हुए उन्होंने कहा कि आतिशी को उस व्यक्ति का नाम भी बताना चाहिए, जिसने उन्हें ऑफर दिया है।

उन्होंने आगे कहा कि देश संविधान से चलता है। अरविंद केजरीवाल द्वारा जेल से ही सरकार चलाने के मंसूबे की कड़ी आलोचना करते हुए भाटिया ने कहा कि जेल जाने पर अपने उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और मंत्री सत्येंद्र जैन का इस्तीफा लेने वाले अरविंद केजरीवाल अब स्वयं जेल जाने के बाद इस्तीफा देने तक से इनकार कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि केजरीवाल भ्रष्टाचार के पर्याय बन चुके हैं, अदालत से भी उन्हें राहत नहीं मिल रही है।

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि दिल्ली की जनता एक अच्छा मुख्यमंत्री चाहती है। लेकिन, जेल में बैठे केजरीवाल की सोच यह है कि उनकी अपनी आम आदमी पार्टी में ऐसा कोई नेता नहीं है जो दिल्ली की जनता की सेवा कर सके।

उन्होंने विपक्षी गठबंधन पर ओछी राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि इंडी गठबंधन का जहाज डूबेगा और यह जमानत जब्त होने का कीर्तिमान बनाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक का इलाज फिलहाल सफदरजंग अस्पताल में ही होगा, हाईकोर्ट ने मांगी स्टेटस रिपोर्ट; पत्नी को मिलने की अनुमति
सोनम वांगचुक का इलाज फिलहाल सफदरजंग अस्पताल में ही होगा, हाईकोर्ट ने मांगी स्टेटस रिपोर्ट; पत्नी को मिलने की अनुमति
निर्वस्त्र अवस्था में मंदिर पहुंची महिला इंजीनियर, मूर्ति लेकर तालाब में कूदी; मौत की जांच में चौंकाने वाले खुलासे
निर्वस्त्र अवस्था में मंदिर पहुंची महिला इंजीनियर, मूर्ति लेकर तालाब में कूदी; मौत की जांच में चौंकाने वाले खुलासे
Golden Boot की रेस में एमबापे सबसे आगे, मेसी को छोड़ा पीछे; विश्व कप इतिहास के टॉप गोल स्कोरर भी बने
Golden Boot की रेस में एमबापे सबसे आगे, मेसी को छोड़ा पीछे; विश्व कप इतिहास के टॉप गोल स्कोरर भी बने
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
राम मंदिर चढ़ावा विवाद:  खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स