न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'जेल में केजरीवाल के लाटसाहब के ठाठ, सेवा में लगे हैं 10 कर्मचारी', बीजेपी ने शेयर किया सत्येंद्र जैन का नया वीडियो

दिल्ली सरकार के मंत्री और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता सत्येंद्र जैन का तिहाड़ जेल से एक और वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए बीजेपी ने सत्येंद्र जैन पर 10 कर्मचारियों से सेवा कराने का आरोप लगाया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 27 Nov 2022 10:07:46

'जेल में केजरीवाल के लाटसाहब के ठाठ, सेवा में लगे हैं 10 कर्मचारी', बीजेपी ने शेयर किया सत्येंद्र जैन का नया वीडियो

दिल्ली सरकार के मंत्री और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता सत्येंद्र जैन का तिहाड़ जेल से एक और वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए बीजेपी ने सत्येंद्र जैन पर 10 कर्मचारियों से सेवा कराने का आरोप लगाया है। बता दे, इससे पहले भी बीजेपी सत्येंद्र जैन के कई वीडियो जारी कर चुकी है। दिल्ली भाजपा के नेता हरीश खुराना ने ट्वीट किया, 'अरविंद केजरीवाल के लाट साहब के ठाठ, जेल में 10 कर्मचारी करते हैं उनकी सेवा।' भाजपा और कांग्रेस दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार पर जेल में अपने मंत्री को वीवीआईपी ट्रीटमेंट मुहैया कराने का आरोप लगा रही हैं। गृह मंत्रालय ने इस संबंध में उपराज्यपाल के जरिए तिहाड़ जेल प्रशासन से रिपोर्ट तलब की है।

अदालत तिहाड़ जेल में वीवीआईपी इलाज कराने के लिए जेल में बंद मंत्री सत्येंद्र जैन को फटकार लगा चुकी है।तिहाड़ जेल के सूत्रों के मुताबिक जैन को उनके कमरे के अंदर सभी सेवाएं प्रदान करने के लिए 10 लोगों को नियुक्त किया गया था। इनमें से 8 लोगों ने विशेष रूप से जैन की व्यक्तिगत जरूरतों का ध्यान रखते हैं जिसमें कमरे की सफाई, बिस्तर ठीक करना, बाहर का खाना कमरे के अंदर उपलब्ध कराना, मिनरल वाटर, फल, कपड़े आदि की व्यवस्था करना शामिल था। 2 अन्य लोग पर्यवेक्षक के रूप में तैनात था। इन 10 लोगों के अलावा, जैन बलात्कार के आरोपी रिंकू से नियमित रूप से शरीर की मालिश करवा रहे थे। यह भी जांच का विषय है कि ये 10 व्यक्ति जेल के कैदी हैं या कोई बाहरी व्यक्ति जो मंत्री से मिलने की खुली छूट रखते थे।

इसके पहले भी तिहाड़ से सत्येंद्र जैन के कई वीडियो सामने आ चुके हैं। एक वीडियो में वह जेल में मसाज लेते हुए देखे गए थे। इसके अलावा एक दूसरे वीडियो में जैन जेल के कमरे में बिस्तर पर खाना खाते हुए दिखे थे। आहार में जैन सलाद और फल ले रहे थे, वहीं दूसरे कैदियों को जेल मैन्युअल के हिसाब से भोजन मिलता है। एक वीडियो में जेल सुपरिंटेंडेंट अजीत कुमार, सत्येंद्र जैन की कोठरी में बैठे दिखे। भाजपा नेता हरीश खुराना ने इस वीडियो को ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा था- लो जी नया वीडियो ईमानदार मंत्री जैन का। जेल मंत्री के दरबार में रात 8 बजे हाजिरी देते जेल सुपरिंटेंडेंट। शेयर किया गया वीडियो 12 सिंतबर, 2022 का है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, कई इलाकों में बाढ़ का पानी, VIDEO आया सामने
जम्मू-कश्मीर के राजौरी में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, कई इलाकों में बाढ़ का पानी, VIDEO आया सामने
निर्वस्त्र अवस्था में मंदिर पहुंची महिला इंजीनियर, मूर्ति लेकर तालाब में कूदी; मौत की जांच में चौंकाने वाले खुलासे
निर्वस्त्र अवस्था में मंदिर पहुंची महिला इंजीनियर, मूर्ति लेकर तालाब में कूदी; मौत की जांच में चौंकाने वाले खुलासे
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
पत्नी को जन्मदिन पर सरप्राइज देने घर लौटा पति, संदिग्ध हालात में मिली लाश; पत्नी और कथित प्रेमी पर हत्या का आरोप
पत्नी को जन्मदिन पर सरप्राइज देने घर लौटा पति, संदिग्ध हालात में मिली लाश; पत्नी और कथित प्रेमी पर हत्या का आरोप
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स