न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जोधा-अकबर को लेकर BJP विधायक ने दिया विवादित बयान, कहा - दोनों के बीच कोई प्रेम नहीं था, सत्ता के लोभियों के कारण हुई थी शादी

भोपाल (Bhopal) की हुजूर विधानसभा सीट से बीजेपी के विधायक रामेश्वर शर्मा अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में बने रहते है। एक बार फिर विधायक ने विवादित बयान दिया है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 28 Sep 2021 12:09:31

जोधा-अकबर को लेकर BJP विधायक ने दिया विवादित बयान, कहा - दोनों के बीच कोई प्रेम नहीं था, सत्ता के लोभियों के कारण हुई थी शादी

भोपाल (Bhopal) की हुजूर विधानसभा सीट से बीजेपी के विधायक रामेश्वर शर्मा अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में बने रहते है। एक बार फिर विधायक ने विवादित बयान दिया है। विधायक शर्मा ने सागर के हिंदूत्व धर्म संवाद में कहा कि अकबर और जोधाबाई में कोई प्रेम नहीं था। सत्ता के लोभियों के कारण यह शादी हुई थी, ऐसे लोगों से सावधान रहने की जरूरत बताई। शर्मा ने संवाद में यह भी कहा कि आज हमें अकबर महान को बताया जाता है लेकिन महाराणा प्रताप के वंशजों के बारे में नहीं बताया जाता जो जान बचाने के लिए जंगल में छिपते रहे। उन्होंने सत्ता के लालच में बेटियों को दांव पर लगा देने वाले लुटेरों से भी सावधान रहने की जरूरत बताई। उन्होंने कहा कि इन लोगों ने अपने होते हुए धर्म को धोखा दिया।

भाजपा विधायक और हिंदूवादी नेता रामेश्वर शर्मा ने कहा कि अकबर और जोधाबाई में कोई प्रेम नहीं था। सत्ता के लोभियों के कारण यह शादी हुई थी, ऐसे लोगों से सावधान रहने की जरूरत बताई।

रामेश्वर शर्मा ने कार्यक्रम के दौरान कहा कि जोधा और अकबर के बीच कभी आई लव यू नहीं हुआ था। ना तो वो कॉलेज में मिले थे, ना वो जिम में मिले थे, ना कॉफी हाउस में, जिन लुटेरों ने सत्ता के लालच में अपनी बहू बेटियों को कुर्बान कर दिया। उन्होंने कहा कि जब लोग सत्ता के लोभी हो जाएं और सत्ता के लिए बेटी को दांव पर लगा दें, ऐसे लुटेरों से भी सावधान रहो, जो तुम्हारे हैं और पर धर्म को धोखा दे सकते हैं।

इस टिप्पणी के बाद काफी विवाद हुआ जिसपर विधायक ने सफाई दी थी। उनके इस बयान के बाद अब राजपूतों की नाराजगी निकलकर सामने आ रही है। राजपूत समाज रामेश्वर के इस वक्तव्य से काफी नाराज है। राजपूतों को लेकर दिए बयान के बाद जब उनसे सवाल किया गया तो उन्होंने राजपूतों की शान में कसीदे गढ़ दिए।

उन्होंने कहा कि, हिंदू धर्म क्षत्रिय महाराणा प्रताप और छत्रसाल जैसे राजपूतों के चलते ही सुरक्षित रहा है, जो मुगलों के सामने झुकें नहीं, तलवारों से दो-दो हाथ किए, हमें उन पर गर्व है। वहीं जोधाबाई के पिता मान सिंह के बारे में उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने समाज और देश के साथ धोखा किया, वो अपना निर्णय खुद कर लें। हालांकि बाद में विवाद बढ़ता देख, विधायक की ओर से बयान जारी कर माफी मांग ली गई है। विधायक ने कहा कि अगर उनके वक्तव्य से किसी को ठेस पहुंची हो तो वो माफी मांगते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट