न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

MP में भाजपा को लगा बड़ा झटका, चुनाव घोषणा पूर्व राज्यसभा सांसद ने दिया इस्तीफा

मध्य प्रदेश में भाजपा को शनिवार को चुनाव पूर्व घोषणा से बड़ा झटका लगा है। भाजपा के राज्यसभा सांसद अजय प्रताप सिंह ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। बताया जा रहा है पार्टी ने उन्हें सीधी लोकसभा सीट से प्रत्याशी नहीं बनाया, जिसके चलते वे पार्टी से नाराज थे। शायद इसी वजह से उन्होंने इस्तीफा दिया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 16 Mar 2024 2:58:27

MP में भाजपा को लगा बड़ा झटका, चुनाव घोषणा पूर्व राज्यसभा सांसद ने दिया इस्तीफा

भोपाल। मध्य प्रदेश में भाजपा को शनिवार को चुनाव पूर्व घोषणा से बड़ा झटका लगा है। भाजपा के राज्यसभा सांसद अजय प्रताप सिंह ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। बताया जा रहा है पार्टी ने उन्हें सीधी लोकसभा सीट से प्रत्याशी नहीं बनाया, जिसके चलते वे पार्टी से नाराज थे। शायद इसी वजह से उन्होंने इस्तीफा दिया है।

मध्य प्रदेश से ऊपरी सदन के सांसद ने अपना इस्तीफा भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा को भेजा है। सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपना इस्तीफा पोस्ट किया। भाजपा ने उन्हें मार्च 2018 में राज्यसभा के लिए नामित किया था। राज्यसभा सदस्य तौर पर उनका कार्यकाल दो अप्रैल को खत्म होने वाला था। जेपी नड्डा को लिखे एक लाइन के पत्र में उन्होंने कहा, 'मैं पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं।'

ज्ञातव्य है कि पत्रकारों से बातचीत के दौरान सिंह ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी द्वारा उम्मीदवारों के चयन प्रक्रिया को लेकर नाराजगी जाहिर की थी। उन्होंने कहा था कि हालांकि वह सीधी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ना चाहते थे, लेकिन पार्टी ने वहां से राजेश मिश्रा को मैदान में उतारा है। अटकलें हैं कि इसी बात से नाराज होकर उन्हें बीजेपी से इस्तीफा दे दिया।

इस्तीफा देने के बाद सिंह ने पीटीआई से कहा, भाजपा की कथनी-करनी में अंतर है। आज के दौर की पार्टी को मैं अपने उपयुक्त नहीं पाता हूं। गौरतलब है कि कुछ समय पूर्व ही भाजपा ने मध्य प्रदेश की 29 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया था। जिसमें पार्टी ने सीधी लोकसभा से राजेश मिश्रा, छिंदवाड़ा से बंटी साहू, बालाघाट से भारती पथरी को उम्मीदवार बनाया है। पार्टी छोड़ने से पहले राज्यसभा सांसद ने लोकसभा चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की थी। माना जा रहा है कि अब वे निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर सीधी से चुनाव लड़ सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री