न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पूर्व राज्यपाल कुरैशी के कड़वे बोल- ‘जय गंगा मैया’ का नारा लगाना शर्म की बात

उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पूर्व राज्यपाल और कांग्रेस नेता अजीज कुरैशी ने मंच से बोलते हुए विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कुछ लोग हिंदुत्व की धार्मिक यात्राओं की बात करते हैं। जय गंगा मैया की, जय नर्मदा मैया की नारेबाजी लगाते हैं। यह बड़े शर्म की बात है, डूब मरने की बात है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 22 Aug 2023 1:31:47

पूर्व राज्यपाल कुरैशी के कड़वे बोल- ‘जय गंगा मैया’ का नारा लगाना शर्म की बात

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश की सियासत का तवा अब पूरी तरह से गर्म हो चूका है। इस बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी ने एक विवादित बयान दिया है। दरअसल उनका एक वीडियो जो कि बीती 20 अगस्त का है और विदिशा के लटेरी का बताया जा रहा है। वहीं इस वक्तव्य में कुरैशी ने अपनी ही पार्टी को घेरा है।

उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पूर्व राज्यपाल और कांग्रेस नेता अजीज कुरैशी ने मंच से बोलते हुए विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कुछ लोग हिंदुत्व की धार्मिक यात्राओं की बात करते हैं। जय गंगा मैया की, जय नर्मदा मैया की नारेबाजी लगाते हैं। यह बड़े शर्म की बात है, डूब मरने की बात है।

उन्होंने आगे कहा कि मुझे कांग्रेस से निकालना हो तो निकाल देना, लेकिन पार्टी दफ्तर में मूर्तियां बिठाना डूब मरने की बात है। अजीज कुरैशी ने कहा, "मुझे कोई डर नहीं, निकाल देना पार्टी से। नेहरू के वारिस कांग्रेस के लोग आज धार्मिक यात्राएं निकालते हैं, गंगा मैया की जय बोलते हैं, गर्व से कहो मैं हिंदू हूं। पीसीसी के दफ्तर में मूर्तियां बिठाते हैं, ये डूब मरने की बात है।"

मुसलमान पार्टियों का गुलाम नहीं

पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी ने सख्त लहजे में कहा कि देश की सभी पार्टियां, जिसमें कांग्रेस भी शामिल है. उनसे मैं कहना चाहता हूं वह अच्छी तरह समझ लें कि मुसलमान आपका गुलाम नहीं है। मुसलमान क्यों वोट दे आपको, नौकरी आप देते नहीं, पुलिस, सेना, नेवी में आप लेते नहीं फिर क्यों वोट दे मुसलमान आपको।

अजीज कुरैशी ने विवादित बोलते हुए कहा कि 22 करोड़ मुसलमान में से अगर एक दो करोड़ मर भी जाएं तो कोई हर्ज नहीं। उन्होंने कहा, जब पानी हद से गुजर जाएगा तो मुसलमानों ने हाथों में चूड़ियां नही पहन रखी हैं। हम एक हद तक बर्दाश्त करेंगे। आप हमारे घर बाजार जला दो, उनकी दुकानें जला दो, उनकी मांओं की बेइज्जती करो, बच्चों को यतीम कर दो, तुम सुहागनों की मांग का सिंदूर पोंछ दो, हमारी बहनों के हाथों की चूड़ियां तोड़ दो, हम एक हद तक बर्दाश्त करेंगे लेकिन जब पानी हद से गुजर जाएगा तो मुसलमानों ने हाथों में चूड़ियां नहीं पहन रखीं। 22 करोड़ में से एक करोड़ दो करोड़ मर भी जाएं तो किसी को कोई हर्ज नहीं।

तीन राज्यों के राज्यपाल रह चुके हैं अजीज कुरैशी

कांग्रेस के सीनियर नेता अजीज कुरैशी उत्तराखण्ड समेत उत्तरप्रदेश और मिजोरम के राज्यपाल रह चुके हैं। उन्हें मध्यप्रदेश सरकार द्वारा 24 जनवरी 2020 को एमपी उर्दू अकादमी के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया। अजीज कुरैशी ने साल 2015 में कुछ महीनों के लिए मिजोरम के राज्यपाल का पद संभाला। इसके अलावा उन्होंने उत्तराखंड के राज्यपाल के रूप में भी काम किया। अजीज कुरैशी को एक महीने के लिए यूपी का राज्यपाल (अतिरिक्त प्रभार) भी दिया गया था। इसके अलावा अजीज कुरैशी मध्य प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं। वह 1984 के लोकसभा चुनावों में सतना से सांसद भी चुने गए थे।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री