Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बिहार: महिला ने एक साथ दिया चार लड़कों को जन्म, पहले एक लड़का व लड़की

बिहार के आरा जिले में एक महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया है। महिला को इन चार बच्चों से पहले एक लड़की और लड़का है जो क्रमश: 3 साल व 1 साल का है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 30 Oct 2023 12:46:13

बिहार: महिला ने एक साथ दिया चार लड़कों को जन्म, पहले एक लड़का व लड़की

आरा। बिहार के आरा जिले में एक महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया है। महिला को इन चार बच्चों से पहले एक लड़की और लड़का है जो क्रमश: 3 साल व 1 साल का है। और अब उन्होंने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया है। जन्म लेने वाले चारों बच्चे लड़के हैं। जिस महिला ने 4 बच्चों को जन्म दिया है उसका नाम ज्ञानती देवी है। ज्ञानती देवी की शादी 2013 में भरत यादव नामक युवक से हुई थी, जो एक प्राइवेट कम्पनी में काम करते हैं। अब ज्ञानती देवी कुल मिलाकर 6 बच्चों की माँ बन गई है, जिनमें 5 लड़के व एक लड़की है। भरत ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि 4 बेटों के जन्म से वो बहुत ही खुश है। उन्होंने ये भी कहा कि वो अपने सभी बच्चों को बेहरत शिक्षा देना चाहते है।

पिता बनकर भरत खुश

भरत यादव ने बताया कि मैं काफी खुश हूं। पूर्व में मैंने कई जगहों पर अपनी पत्नी को दिखाया। पूजा पाठ भी करवाया था। अब चार बेटे हुए है। मैं सभी बेटे और बेटियों को पढ़ाना लिखाना चाहता हूं। मैं और मेरा पूरा परिवार बहुत खुश है। वहीं उन्होंने बताया कि शनिवार को मेरी पत्नी को प्रसव पीड़ा उठी थी। जिसके बाद हम लोग आरा शहर के बाबू बाजार में एक निजी अस्पताल में पहुंचे। जहां मेरी पत्नी का ऑपरेशन किया गया। जिसके बाद शनिवार की सुबह ही करीब 11 बजे उसके चार बच्चे हुए। चारों लड़के हैं।
इस मामले पर डॉ. ने दी जानकारी


गायनेकोलॉजिस्ट डॉ. गुंजन सिंह ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि सिजेरियन ऑपरेशन से महिला का सफल प्रसव कराया गया। चारों नवजात शिशु और महिला स्वस्थ हैं। महिला के गर्भ में एक साथ चार बच्चे होने की जानकारी अल्ट्रासाउंड से हुई थी, लेकिन चारों बच्चे लड़के होने का अंदाजा नहीं था। उनके अस्पताल में पहली बार किसी महिला का एक साथ चार बच्चों का प्रसव हुआ है। उन्होंने बताया कि जब स्पर्म भ्रूण बनाने के लिए फर्टिलाइजर एग तक पहुंचता है तो गर्भधारण की प्रक्रिया शुरू होती है। फर्टिलाइजेशन के समय अगर गर्भाशय में अलग-अलग तीन अंडे मौजूद हो या फिर फर्टिलाइज एग तीन भ्रूण में बट जाए तो महिला तीन बच्चे को जन्म दे सकती है। अभी तक कुछ ही ऐसे मामले सामने आए हैं, जो कि महिलाओं को चार बच्चे भी हुए हैं।

राजस्थान में भी सामने आया था ऐसा ही मामला

राजस्थान के टोंक में भी एक गर्भवती महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया था। इसी साल अगस्त महीने में टोंक के वजीरपुरा गांव की रहने वाली महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया था। महिला को चार बच्चों में दो लड़के और दो लड़कियां हुई थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका