न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बिहार: महागठबंधन की सीटों का बंटवारा तय, दिल्ली में तय हुआ फॉर्मूला, पटना में ऐलान

बिहार में महागठबंधन की सीटों का बंटवारा हो गया है। पटना में राजद ऑफिस में जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसका ऐलान किया गया। RJD 26 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जबकि कांग्रेस को 9 और लेफ्ट को 5 सीटें मिली हैं

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 29 Mar 2024 3:58:51

बिहार: महागठबंधन की सीटों का बंटवारा तय, दिल्ली में तय हुआ फॉर्मूला, पटना में ऐलान

पटना। बिहार में महागठबंधन की सीटों का बंटवारा हो गया है। पटना में राजद ऑफिस में जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसका ऐलान किया गया। RJD 26 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जबकि कांग्रेस को 9 और लेफ्ट को 5 सीटें मिली हैं। लेफ्ट की पांच सीटों में से माले 3, CPI बेगूसराय और CPM खगड़िया से चुनाव लड़ेगी। बंटवारे की जो तस्वीर सामने आई है उससे स्पष्ट हो गया है कि कांग्रेस ने जिन सीटों पर दावा कर रखा था उनमें से कटिहार छोड़कर सभी की सभी पार्टी के हाथ से निकल गई है।

सबसे ज्यादा पेंच पूर्णिया सीट को लेकर था। यह सीट अब राजद के खाते में है। इसकी वजह से पप्पू यादव का पत्ता कट गया है। जदयू से RJD में आईं बीमा भारती इस सीट पर महागठबंधन की उम्मीदवार होंगी।

पिछली लोकसभा चुनाव में लालू की पार्टी RJD 19 और कांग्रेस 9 सीटों पर चुनाव लड़ी थी। लेफ्ट ने अलग होकर 6 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े किए थे।

दिल्ली में तय हुआ फॉर्मूला, पटना में ऐलान

दिल्ली में राजद और कांग्रेस नेताओं के बीच 3 दिनों तक मंथन के बाद नियम और शर्तों के साथ फॉर्मूला तय हुआ है। अब भी तेजस्वी यादव दिल्ली में हैं। पटना में RJD दफ्तर में RJD के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह, RJD नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी, श्याम रजक, उदय नारायण चौधरी और लेफ्ट पार्टियों से धीरेंद्र झा, राम नरेश पांडेय मौजूद थे।

आमतौर पर संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में सभी पार्टियों के प्रमुख नेताओं को बोलने का मौका मिलता है। लेकिन महागठबंधन के आज की प्रेस कॉन्फ्रेंस में राजद के दो नेताओं अब्दुलबारी सिद्दीकी और मनोज झा ने बस अपनी बात रखी। बाकी पार्टियों यानी कांग्रेस से प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह और लेफ्ट पार्टियों के नेताओं को बोलने का कोई मौका नहीं दिया गया। इतना ही नहीं पप्पू यादव के चुनाव लड़ने को लेकर जब सवाल हुए तो प्रेस कॉन्फ्रेंस ही खत्म कर दी गई।

महागठबंधन को सीट बंटवारे में काफी समय लगा पटना से दिल्ली तक कई दिनों तक मंथन हुआ उसके बाद पटना में राजद नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी ने इसका ऐलान किया। पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस किया गया जिसमें राजद के अलावे कांग्रेस और वाम दलों के नेता मौजूद रहे। लेकिन आरजेडी के अलावे किसी ने अपनी बात नहीं रखी। आनन फानन में सीटों की लिस्ट पढ़कर सभी नेता निकल गए।

बंटवारे में कांग्रेस को जो 9 सीटें दी गई हैं उनमें किशनगंज, कटिहार, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, प. चंपारण, पटना साहिब, सासाराम और महाराजगंज शामिल हैं।महागठबंधन के फॉर्मूले में राजद के हिस्से में जो सीटें आई हैं उनमें गया, नवादा, जहानाबाद, औरंगाबाद, बक्सर, पाटलिपुत्र, मुंगेर, जमुई, बांका, वाल्मीकि नगर, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, वैशाली, सारण, सिवान, गोपालगंज, उजियारपुर, दरभंगा, मधुबनी, झंझारपुर, सुपौल, मधेपुरा, पूर्णिया, अररिया और हाजीपुर शामिल हैं। वाम दलों में भाकपा माले को आरा, काराकाट और नालंदा दी गयी है। सीपीआई को बेगूसराय और सीपीएम को खड़गिया से चुनाव लड़ना तय किया गया है। अब सभी दल अपने अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा करेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे विपक्षी नेता, 17 दिन के अनशन के बाद बिगड़ी सेहत
सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे विपक्षी नेता, 17 दिन के अनशन के बाद बिगड़ी सेहत
राम मंदिर दान चोरी मामले में ट्रस्ट का बड़ा खुलासा, कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरी बोले- करीब 3 करोड़ रुपये की हुई है चोरी
राम मंदिर दान चोरी मामले में ट्रस्ट का बड़ा खुलासा, कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरी बोले- करीब 3 करोड़ रुपये की हुई है चोरी
होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमलों को लेकर भारत का सख्त रुख, ईरान के सामने दर्ज कराया कड़ा विरो
होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमलों को लेकर भारत का सख्त रुख, ईरान के सामने दर्ज कराया कड़ा विरो
क्या भाजपा को घेरने के लिए CM विजय और DMK आएंगे साथ? जानिए क्या है 'स्प्लिट अलायंस'
क्या भाजपा को घेरने के लिए CM विजय और DMK आएंगे साथ? जानिए क्या है 'स्प्लिट अलायंस'
पत्नी की हत्या कर शव कार में रखा, घंटों घूमता रहा पति, फिर किया सरेंडर
पत्नी की हत्या कर शव कार में रखा, घंटों घूमता रहा पति, फिर किया सरेंडर
'फुंसुक वांगड़ू को मरने मत दीजिए', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे '3 इडियट्स' के चतुर रामालिंगम, साझा किया भावुक वीडियो
'फुंसुक वांगड़ू को मरने मत दीजिए', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे '3 इडियट्स' के चतुर रामालिंगम, साझा किया भावुक वीडियो
अमेरिका से पहले चीन ने मारी बाजी, दुनिया का पहला एजेंटिक AI स्मार्टफोन किया लॉन्च
अमेरिका से पहले चीन ने मारी बाजी, दुनिया का पहला एजेंटिक AI स्मार्टफोन किया लॉन्च
नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार
नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार
क्या आपका बच्चा छोटी-छोटी बात पर गुस्सा करता है? कहीं आपकी ये 5 पेरेंटिंग आदतें तो नहीं हैं इसकी वजह
क्या आपका बच्चा छोटी-छोटी बात पर गुस्सा करता है? कहीं आपकी ये 5 पेरेंटिंग आदतें तो नहीं हैं इसकी वजह
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
शेविंग के बाद त्वचा में हो रही जलन को ऐसे करें शांत, ये 5 घरेलू उपाय देंगे राहत
शेविंग के बाद त्वचा में हो रही जलन को ऐसे करें शांत, ये 5 घरेलू उपाय देंगे राहत
1600 और 140 सीरीज वाले नंबरों पर TRAI का स्पष्टीकरण, जानिए किन कॉल्स को ब्लॉक किया जा सकता है और किन्हें नहीं
1600 और 140 सीरीज वाले नंबरों पर TRAI का स्पष्टीकरण, जानिए किन कॉल्स को ब्लॉक किया जा सकता है और किन्हें नहीं
अयोध्या के बाद अब पुणे में रणबीर कपूर का करोड़ों का निवेश, 25 एकड़ जमीन खरीदी
अयोध्या के बाद अब पुणे में रणबीर कपूर का करोड़ों का निवेश, 25 एकड़ जमीन खरीदी
Nothing Phone (4b) की पहली सेल आज से शुरू, लॉन्च कीमत से 5,000 रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका
Nothing Phone (4b) की पहली सेल आज से शुरू, लॉन्च कीमत से 5,000 रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका