न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बिहार: अपराधों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने बनाई वेबसाइट, घर बैठे दर्ज करा सकते है अपनी शिकायत

इस वेबसाइट में ऑनलाइन शिकायत के लिए भी अलग सेक्शन तैयार किया गया है। आम लोगों को अब शिकायत दर्ज कराने में सहूलियत होगी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 31 Jul 2021 11:49:49

बिहार: अपराधों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने बनाई वेबसाइट, घर बैठे दर्ज करा सकते है अपनी शिकायत

बिहार में अपराधों पर लगाम लगाने पुलिस (Bihar Police) ने नई वेबसाइट बनाई है। ये वेबसाइट लोगों के लिए बहुत मददगार साबित हो रही है क्योंकि लोग बिना परेशान हुए इस वेबसाइट की मदद से अपनी शिकायत ऑनलाइन दर्ज करा रहे हैं। वहीं इस वेबसाइट पर पूरे राज्य के थाने और एसपी का फोन नंबर भी दिया गया है।

दरअसल, बिहार पुलिस ने आम जनता की परेशानियों को ध्यान में रखते हुए एक वेबसाइट तैयार की है। इसमें कई सेवाओं को सुलभ बनाया गया है। इस वेबसाइट में ऑनलाइन शिकायत के लिए भी अलग सेक्शन तैयार किया गया है। आम लोगों को अब शिकायत दर्ज कराने में सहूलियत होगी।

अगर आप किसी भी परेशानी में है और आपको अपनी जरुरत वाले थाने या एसपी का मोबाइल नंबर जानना हो तो वो भी इस वेबसाइट पर उपलब्ध है।। इसके लिए मेन पेज पर ही बायीं तरफ हेल्पलाइन नंबर के नीचे ‘नो योर पुलिस स्टेशन का ऑप्शन दिया गया है। जिसपर क्लिक करने के बाद संबंधित जिले और थाने का चयन करना होगा। वहां से जुड़े पुलिस अधिकारियों का फोन नंबर सामने आ जायेगा।

ऑनलाइन शिकायत के लिए होम पेज पर एक अलग सेक्शन तैयार किया गया है। जिस पर क्लिक करके सीधा शिकायत वाले पेज पर जा सकते हैं। आम लोगों की शिकायतों को नौ भागों में बांटा गया है।

- सांप्रदायिक मुद्दे
- पुलिस की शिकायत
- मद्य निषेध के मामले
- विविध क्राइम
- नक्सल संबंधी शिकायत,
- शारीरिक हिंसा से जुड़े मामले
- संपत्ति से जुड़े मामले
- ट्रैफिक से जुड़े मामले
- महिला से जुड़े मामले

पुलिस के खिलाफ भी दर्ज करा सकते है शिकायत

इस वेबसाइट के जरिए आप पुलिस के खिलाफ भी शिकायत दर्ज करा सकते है। इसे भी पांच सब-कैटेगरी में बांटा गया है। अगर पुलिस के किसी एक्शन से शिकायत हो, काम करने में अगर पैसे की मांग की गई हो, पुलिस का खराब व्यवहार हो, किसी मामले में अगर पुलिस ने कार्रवाई नहीं कर रही हो, इन सभी कैटेगरी को पुलिस की शिकायत वाले सेक्शन में जोड़ा गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

एशियन गेम्स क्रिकेट फाइनल में भारत का दबदबा, पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स क्रिकेट फाइनल में भारत का दबदबा, पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता गोल्ड
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त
संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त
मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती
मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया