आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का आज सोमवार को सिंगापुर में किडनी ट्रांसप्लांट होगा। बेटी रोहिणी आचार्य अपने पिता को किडनी डोनेट करेंगी। लालू के छोटे बेटे और बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी सिंगापुर पहुंच गए हैं। किडनी डोनेट से पहले रविवार को रोहिणी आचार्य ने ट्वीट कर लोगों से खास अपील की है।
रोहिणी ने लिखा- 'जिन्होंने लाखों-करोड़ों जनता को दी आवाज, उनके लिए दुआ करें सब मिलकर आज।' यानी रोहिणी ने लालू के बेहतर स्वास्थ्य के लिए लोगों से दुआ करने की अपील की है। बिहार में जगह-जगह हवन-पूजन भी किए जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अक्टूबर में सिंगापुर गए लालू यादव को डॉक्टर्स ने किडनी ट्रांसप्लांट कराने की सलाह दी थी, जिसके बाद उनकी बेटी रोहिणी ने अपने पिता को अपनी किडनी दान करने की बात कही थी।
बता दे, लालू यादव 25 नवंबर की शाम को पत्नी राबड़ी देवी, बेटी मीसा भारती और उनके पति शैलेष कुमार के साथ सिंगापुर के लिए रवाना हो गए थे। पिता को रवाना करने के बाद बिहार डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा था, 'हम लोगों को पूरा विश्वास है कि ऑपरेशन सफल होगा। बहुत लोगों की शुभकामनाएं लालूजी के साथ हैं। किडनी समेत कई बीमारियों से पीड़ित हैं। सिंगापुर में रहने वाली उनकी दूसरी बेटी रोहिणी आचार्य ने उन्हें अपनी किडनी दे रही हैं।'
जिन्होंने लाखों-करोड़ों जनता को दी आवाज
— Rohini Acharya (@RohiniAcharya2) December 4, 2022
उनके लिए दुआ करें सब मिलकर आज 🙏 pic.twitter.com/09B4XRbiiE














