न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भरतपुर: गश्त कर रही पुलिस जीप से टकराई तेज रफ्तार आती एंबुलेंस, जलकर खाक हुई, ड्राइवर को आयी थी झपकी

आगरा-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शीशम तिराहा के पास गुरुवार-शुक्रवार देर रात करीब 2:30 बजे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 01 Feb 2025 1:00:26

भरतपुर: गश्त कर रही पुलिस जीप से टकराई तेज रफ्तार आती एंबुलेंस, जलकर खाक हुई, ड्राइवर को आयी थी झपकी

भरतपुर। आगरा-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शीशम तिराहा के पास गुरुवार-शुक्रवार देर रात करीब 2:30 बजे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। घने कोहरे और रात के अंधेरे में एक सेवा ट्रस्ट की क्रिटिकल केयर एंबुलेंस बेकाबू होकर गश्त कर रही अटलबंध थाना पुलिस की जीप से जा टकराई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पुलिस वाहन करीब 100 मीटर तक घिसटता चला गया। हालांकि गनीमत यह रही कि हादसे में कोई जनहानि हुई, लेकिन पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त हो गया और एंबुलेंस में आग लग गई, जिससे वह पूरी तरह जलकर खाक हो गई।

रात के वक्त अटलबंध थाना पुलिस की टीम शीशम तिराहा से गुजर रही थी, तभी सड़क किनारे एक युवक और युवती संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिए। गश्त टीम में शामिल थाना अधिकारी हेमेंद्र सिंह, हैड कांस्टेबल भूपेंद्र, कांस्टेबल लोकेन्द्र और चालक हेड कांस्टेबल भिक्कीराम ने तत्काल वाहन रोककर दोनों से पूछताछ शुरू की। इस दौरान युवक और युवती ने खुद को एमबीबीएस छात्र बताते हुए कहीं जाने की बात कही।

इसी बीच जयपुर की ओर से तेज गति से आ रही सेवा ट्रस्ट की क्रिटिकल केयर एंबुलेंस अचानक अनियंत्रित हो गई और पुलिस की जीप में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही पुलिस वाहन 100 मीटर तक आगे बढ़ गया, जिससे पुलिसकर्मी सकते में आ गए। वहीं मौके पर मौजूद युवक और युवती भी घने कोहरे का फायदा उठाकर वहां से गायब हो गए।

हादसे के बाद पुलिस टीम ने तुरंत एंबुलेंस चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की। चालक ने बताया कि उसे झपकी लग गई थी, इस कारण हादसा हो गया। एंबुलेंस में सवार दो डॉक्टरों ने बताया कि वे एक मरीज को जयपुर अस्पताल में भर्ती कराकर आगरा लौट रहे थे।

घटना के बाद पुलिस ने एंबुलेंस को सड़क से हटाने के लिए क्रेन मंगवाई, लेकिन जैसे ही क्रेन ने एंबुलेंस को उठाने की प्रक्रिया शुरू की, अचानक इंजन ने आग पकड़ ली। कुछ ही सेकंड में पूरी एंबुलेंस आग की लपटों में घिर गई। पुलिस ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। इसके बाद तीन दमकल वाहन मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक एंबुलेंस पूरी तरह जल चुकी थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी