न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बजट घोषणाओं को पूरा करने के लिए एक्टिव मोड में भजनलाल सरकार, विधायकों को दी अहम जिम्मेदारी

राजस्थान में भजनलाल सरकार ने 2025-26 का बजट पेश करने के तुरंत बाद एक्शन मोड में काम शुरू कर दिया है। बजट घोषणाओं को धरातल पर उतारने के लिए सीएम कार्यालय (CMO) पूरी तरह से सक्रिय हो गया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 26 Feb 2025 1:23:29

बजट घोषणाओं को पूरा करने के लिए एक्टिव मोड में भजनलाल सरकार, विधायकों को दी अहम जिम्मेदारी

जयपुर। राजस्थान में भजनलाल सरकार ने 2025-26 का बजट पेश करने के तुरंत बाद एक्शन मोड में काम शुरू कर दिया है। बजट घोषणाओं को धरातल पर उतारने के लिए सीएम कार्यालय (CMO) पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। सीएम भजनलाल ने मंत्रियों और अधिकारियों को साफ निर्देश दिए हैं कि बजट घोषणाओं का त्वरित एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए।

सूत्रों के अनुसार सीएम भजनलाल शर्मा ने भाजपा विधायकों को भी अहम जिम्मेदारी सौंपने का फैसला किया है। इसके तहत- 5-5 विधायकों के ग्रुप बनाए जाएंगे। हर ग्रुप के साथ एक मंत्री को अटैच किया जाएगा। विभागीय कामों में तेजी लाने के लिए यह ग्रुप काम करेगा। जनता के मुद्दों का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। विधायक अलग-अलग राज्यों का दौरा कर नवाचार की जानकारी लेंगे।

इस फैसले से जहां मंत्रियों पर काम का दबाव कम होगा, वहीं विधायकों को भी महत्वपूर्ण भूमिका मिलेगी। सरकार का मानना है कि इससे न केवल बजट घोषणाओं का त्वरित क्रियान्वयन होगा, बल्कि जनता को योजनाओं का लाभ भी जल्दी मिलेगा।

सीएम भजनलाल शर्मा के इस फैसले से विधायकों में उत्साह है। उन्हें पहली बार इतने बड़े स्तर पर जिम्मेदारी दी गई है, जिससे उनकी सक्रिय भूमिका सुनिश्चित होगी और जनता के मुद्दों का समाधान भी तेजी से किया जाएगा।

वहीं, ये भी जानकारी मिल रही है कि इस बार मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) खुद कलेक्टर और विभागीय अधिकारियों से सीधे संपर्क कर रहा है। हर घोषणा को लेकर समयसीमा तय की जा रही है और क्रियान्वयन की रिपोर्ट सीएमओ को भेजने के निर्देश दिए गए हैं।

सूत्रों के अनुसार, राजस्थान में इससे पहले इतने बड़े स्तर पर बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन की मॉनिटरिंग कभी नहीं हुई थी। मुख्यमंत्री कार्यालय हर जिले के कलेक्टर से सीधे प्लान मांग रहा है और योजनाओं को तय समय पर लागू करने के लिए तेजी से काम किया जा रहा है।

ज्ञातव्य है कि इससे पहले बजट को धरातल पर उतारने के लिए प्रभारी मंत्रियों को अपने प्रभार वाले जिलों का दौरा करने के लिए भेजा गया था, जिससे कि यह सुनिश्चित किया जा सके कि सभी योजनाएं सही समय पर लागू हों।

गौरतलब है कि सीएम भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार तेजी से विकास कार्यों को पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ रही है। बजट घोषणाओं को समय पर लागू करने के लिए जिस तरह से सीएमओ हर स्तर पर निगरानी कर रहा है, वह अपने आप में ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है। क्योंकि इससे बजट घोषणाओं का तेज क्रियान्वयन होगा और जनता को योजनाओं का लाभ जल्दी मिलेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी