न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Bengal Global Business Summit: मुकेश अंबानी का बड़ा ऐलान, पश्चिम बंगाल में 20 हजार करोड़ का निवेश, राज्य के हर कोने में 5G

20 हजार करोड़ का यह निवेश टेलीकॉम, रिटेल और बायो एनर्जी सेक्टर में किया जाएगा। अंबानी ने बताया कि हम 5G को राज्य के हर कोने तक ले जा रहे हैं, खासकर ग्रामीण बंगाल को जोड़ा जा रहा है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 21 Nov 2023 10:47:22

Bengal Global Business Summit: मुकेश अंबानी का बड़ा ऐलान, पश्चिम बंगाल में 20 हजार करोड़ का निवेश, राज्य के हर कोने में 5G

कोलकाता। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने पश्चिम बंगाल में 20 हजार करोड़ के निवेश की घोषणा की है। यह निवेश अगले तीन सालों में किया जाएगा। कोलकाता में 7वें बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट का आयोजन किया जा रहा है। इस समिट में दुनियाभर के कारोबारी इकट्ठे हुए हैं। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी इस समिट में उपस्थित थीं। रिलायंस ने इस समिट में बंगाल में निवेश से जुड़ी बड़ी घोषणा की।

20,000 करोड़ का अतिरिक्त निवेश करेगी रिलायंस

कोलकाता में चल रहे 7वें बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट में मुकेश अंबानी ने कहा, ‘रिलायंस, बंगाल के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेगा। रिलायंस ने अब तक बंगाल में करीब 45,000 करोड़ रुपये का निवेश किया है। अगले तीन वर्षों में हम 20 हजार करोड़ का अतिरिक्त निवेश करेंगे।’

20 हजार करोड़ का यह निवेश टेलीकॉम, रिटेल और बायो एनर्जी सेक्टर में किया जाएगा। अंबानी ने बताया कि हम 5G को राज्य के हर कोने तक ले जा रहे हैं, खासकर ग्रामीण बंगाल को जोड़ा जा रहा है। बंगाल के अधिकांश हिस्सों को हमने कवर कर लिया है। जियो का नेटवर्क राज्य में 98.8% और कोलकाता टेलीकॉम सर्कल में 100% जनसंख्या को कवर करता है। जियो का मजबूत नेटवर्क पश्चिमी बंगाल में रोजगार के साथ बड़े पैमाने पर शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा और कृषि को बढ़ावा देगा।

पश्चिम बंगाल में 200 नए रिलायंस रिटेल स्टोर

रिलायंस रिटेल अगले दो सालों में पश्चिमी बंगाल में करीब 200 नए स्टोर खोलने की योजना बना रहा है। अभी रिलायंस के करीब 1000 स्टोर्स बंगाल में काम कर रहे हैं जो बढ़कर 1200 हो जाएंगे। मुकेश अंबानी ने कहा कि हमारे रिटेल बिजनेस से बंगाल के सैकड़ों छोटे व मझौले व्यवसायी व करीब 5.5 लाख किराना दुकानदार जुड़े हैं। नए स्टोर्स खुलने से उनको फायदा होगा। प्रभुजी, मुखरोचक, सिटी गोल्ड, बिस्क फार्म जैसे बंगाल के कई क्षेत्रीय ब्रांड्स का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि रिलायंस रिटेल के जरिए हम इन ब्रांड्स को पूरे देश में ले जा रहे हैं।

भारत की सबसे बड़ी बायो एनर्जी उत्पादक, रिलायंस अगले तीन वर्षों में 100 कंप्रेस्ड बायोगैस प्लांट लगाएगी। इन प्लांट्स में 5.5 मिलियन टन कृषि अवशेष और जैविक कचरे की खपत होगी। जिससे करीब 2 मिलियन टन कार्बन उत्सर्जन को कम करने में मदद मिलेगी और सालाना 2.5 मिलियन टन जैविक खाद का उत्पादन होगा। मुकेश अंबानी ने कहा कि हम किसानों को बड़े स्तर पर एनर्जी बागान लगाने में मदद करेंगे। जिससे वे अन्नदाता के साथ ऊर्जादाता भी बन सकेंगे और उनकी आय भी बढ़ेगी।

मुकेश अंबानी ने अपने भाषण में रिलायंस फाउंडेशन द्वारा प. बंगाल में किए जा रहे कामों का भी जिक्र किया। इनमें सबसे महत्वपूर्ण है कोलकाता के प्रसिद्ध कालीघाट मंदिर का नवीनीकरण और पुनर्उद्धार। सदियों पुराने इस मंदिर की मरम्मत और सौंदर्यीकरण का काम रिलायंस फाउंडेशन कर रहा है। फाउंडेशन की ‘स्वदेश’ पहल के तहत भारत की समृद्ध और विविध पारंपरिक कला और शिल्प को भारत और विश्व स्तर पर बढ़ावा दिया जा रहा है। बंगाल में शिल्पकारों की युवा पीढ़ी के लिए रिलायंस फाउंडेशन राज्य सरकार के सहयोग से प्रशिक्षण संस्थान बनाएगी। साथ ही बुनकरों, कारीगरों और हस्तशिल्पियों के उत्पाद को फाउंडेशन, रिलायंस के रिटेल चैनलों पर बेचेगा इसके लिए ‘बिस्वा बांग्ला कॉर्पोरेशन’ के साथ एक समझौता किया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत