न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

PM मोदी के दौरे से पहले योगी आदित्यनाथ अयोध्या धाम के दौरे पर, कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण

इस कार्यक्रम से एक दिन पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या दौरे पर हैं। अयोध्या पहुंचने के बाद सीएम योगी सबसे पहले हनुमानगढ़ी में बजरंगबली के दर्शन के लिए गए और वहां पर पूजा अर्चना की।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 29 Dec 2023 4:38:12

PM मोदी के दौरे से पहले योगी आदित्यनाथ अयोध्या धाम के दौरे पर, कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण

अयोध्या। भारत का अयोध्या आगामी 26 जनवरी तक पूरे विश्व में चर्चाओं का केन्द्र रहेगा। ऐसा इसलिए क्योंकि 22 जनवरी को प्रधानमंत्री अयोध्या में बन रहे विशाल व भव्य श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम में शामिल होंगे। वर्ष 2023 से ही उत्तरप्रदेश का अयोध्या श्रीराम मंदिर को लेकर पूरे विश्व में चर्चाओं का केन्द्र बन गया है। जैसे-जैसे श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का समय नजदीक आ रहा है, इंटरनेट पर सबसे ज्यादा इससे सम्बन्धित समाचारों को ढूंढ़ा जा रहा है। कल 30 दिसम्बर को भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अयोध्या में नवनिर्मित हुए रेलवे स्टेशन और अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्‌डे का उद्घाटन करने जा रहे हैं। इस कार्यक्रम से एक दिन पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या दौरे पर हैं। अयोध्या पहुंचने के बाद सीएम योगी सबसे पहले हनुमानगढ़ी में बजरंगबली के दर्शन के लिए गए और वहां पर पूजा अर्चना की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 दिसंबर को अयोध्या दौरे पर रहेंगे। इसी को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम स्थल का भी निरीक्षण किया है।

योगी ने लिया विकास कार्यों का जायजा

सीएम योगी अयोध्या में प्रशासनिक बैठक भी करेंगे और विकास कार्यों का जायजा भी लेंगे। पीएम मोदी के अयोध्या पहुंचने से पहले पूरी नगरी को सजाया जा रहा है और लोगों में भी उत्साह है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या में इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे और अमृत भारत ट्रेन को भी जनता को समर्पित करेंगे। इसके अलावा पीएम मोदी 6 वंदे भारत ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाएंगे। 30 दिसंबर को प्रधानमंत्री मोदी अयोध्या में 15000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे।

मोदी दिखाएंगे अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन को झंडी

पीएम मोदी 30 दिसंबर को दरभंगा-अयोध्या-आनंद विहार टर्मिनल अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। पीएम मोदी दो एक्सप्रेस अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। दूसरी ट्रेन मालदा से शुरू होगी और बेंगलुरु के सर एम विश्वेश्वरैया टर्मिनस बेंगलुरु तक जाएगी। दरभंगा से दिल्ली आने वाली अमृत भारत ट्रेन अयोध्या में भी रुकेगी।

अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन को लेकर पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक अनिल कुमार ने बताया कि पीएम मोदी के मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार हो रहा है। अमृत भारत ट्रेन वंदे भारत की तर्ज पर आम लोगों के लिए है और इसमें अत्याधुनिक सुविधाएं मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि इस ट्रेन के माध्यम से आम लोग आरामदायक यात्रा कर सकेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग ने मचाई धूम, 50 करोड़ की ओपनिंग के करीब अजय देवगन की फिल्म!
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग ने मचाई धूम, 50 करोड़ की ओपनिंग के करीब अजय देवगन की फिल्म!
Xiaomi 17T खरीदना हुआ महंगा, कंपनी ने फिर बढ़ाई कीमत; अब 74,999 रुपये तक पहुंचा दाम
Xiaomi 17T खरीदना हुआ महंगा, कंपनी ने फिर बढ़ाई कीमत; अब 74,999 रुपये तक पहुंचा दाम
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल