न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सोची समझी साजिश के तहत की गई थी बाबा तरसेम सिंह की हत्या: डीजीपी अभिनव कुमार

उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार ने एक संवाददाता सम्मेलन में मंगलवार को बयान दिया कि नानकमत्ता गुरूद्वारे में बाबा तरसेम सिंह की हत्या सोची समझी साजिश के तहत की गयी थी।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 09 Apr 2024 6:55:20

सोची समझी साजिश के तहत की गई थी बाबा तरसेम सिंह की हत्या: डीजीपी अभिनव कुमार

देहरादून। उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार ने एक संवाददाता सम्मेलन में मंगलवार को बयान दिया कि नानकमत्ता गुरूद्वारे में बाबा तरसेम सिंह की हत्या सोची समझी साजिश के तहत की गयी थी। इस हत्याकांड में पंजाब की कुख्यात गोल्डी बरार और लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शामिल होने की आशंकाएं नज़र आ रही हैं। इस आशंका की वजह हत्याकांड से 7 दिन पहले तक गोली चलाने वाले दोनों आरोपियों ने गुरूद्वारे की रेकी की थी। इससे शंका पैदा होती है कि तरसेम सिंह का कोई करीबी ही इस हत्याकांड में सीधे रूप से सम्मिलित है।

डीपीजी अभिनव कुमार ने मंगलवार को यहां मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि इस पूरे मामले में 11 षड़यंत्रकारियों को चिन्हित किया गया था। जिनमें 1 एनकाउंटर में मारा जा चुका है जबकि 7 को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं 3 आरोपी फिलहाल फरार चल रहे हैं। हालांकि किन कारणों से इस हत्या की घटना को अंजाम दिया गया था इसके बारे में पुलिस अभी कुछ भी कहने की स्थिति में नहीं है।

उल्लेखनीय है कि उधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर में नानकमत्ता डेरा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की गोली मारकर हत्या करने वाले एक आरोपी को सोमवार देर रात हरिद्वार में पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया था। एसटीएफ और हरिद्वार पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अमरजीत नाम का आरोपी ढेर हो गया। अमरजीत पर 16 से अधिक मामले दर्ज थे। वहीं दूसरा आरोपी फरार हो गया।

उन्होंने बताया कि इस हत्या में कई नामी गिरामी लोगों के नाम सामने आ रहे हैं। ऐसे संकेत भी पुलिस की तरफ से ज़रूर दिए गए हैं। ये कौन लोग हो सकते हैं, इस जानकारी को पुलिस पूरी तरह से गोपनीय रखना चाहती है। लेकिन, इस हत्या की साज़िश में शामिल सभी आरोपी जल्द जेल की सालाखों के पीछे होंगे।

ज्ञातव्य है कि सोमवार देर रात थाना भगवानपुर क्षेत्र में चेकिंग अभियान के दौरान मोटरसाइकिल सवार दो संदिग्ध व्यक्तियों को पुलिस ने रोकने की कोशिश की, तो दोनों भागने लगे। पीछा करने पर पुलिस टीम की बदमाशों से मुठभेड़ हुई। पुलिस से बचने के लिए आरोपियों ने फायरिंग कर दी। जवाबी हमले में एसटीएफ ने भी गोली चलाई। मुठभेड़ के दौरान आखिरकार एसटीएफ ने एक बदमाश को ढेर कर दिया जबकि दूसरा आरोपी फरार हो गया जिसकी तलाश जारी है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

असम में CJP के आशुतोष रांका और टीम हिरासत में, अभिजीत दिपके ने पुलिस कार्रवाई का किया विरोध
असम में CJP के आशुतोष रांका और टीम हिरासत में, अभिजीत दिपके ने पुलिस कार्रवाई का किया विरोध
SIR विवाद के बीच हिमंता सरमा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- ‘अब भारत की जनता से माफी मांगने का समय आ गया’
SIR विवाद के बीच हिमंता सरमा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- ‘अब भारत की जनता से माफी मांगने का समय आ गया’
पाकिस्तान में चेकपोस्ट पर आत्मघाती हमला, 13 की मौत और 35 घायल; पीड़ितों को ले जा रही एम्बुलेंस पर भी चली गोलियां
पाकिस्तान में चेकपोस्ट पर आत्मघाती हमला, 13 की मौत और 35 घायल; पीड़ितों को ले जा रही एम्बुलेंस पर भी चली गोलियां
प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत की गुत्थी उलझी, कटे प्राइवेट पार्ट और CCTV फुटेज ने खड़े किए कई सवाल
प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत की गुत्थी उलझी, कटे प्राइवेट पार्ट और CCTV फुटेज ने खड़े किए कई सवाल
बांग्लादेश में 6 दिन से लापता हिंदू ज्वैलर का शव नीले ड्रम में मिला, सिर-सीने पर चोट के निशान; हत्या का शक
बांग्लादेश में 6 दिन से लापता हिंदू ज्वैलर का शव नीले ड्रम में मिला, सिर-सीने पर चोट के निशान; हत्या का शक
SIR के मुद्दे पर CM योगी का कांग्रेस-विपक्ष पर हमला, बोले- ‘लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने वाली हर साजिश का हिस्सा रहे’
SIR के मुद्दे पर CM योगी का कांग्रेस-विपक्ष पर हमला, बोले- ‘लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने वाली हर साजिश का हिस्सा रहे’
शनिवार को नानी की ‘द पैराडाइज’ ने पकड़ी रफ्तार, तीसरे दिन 15 करोड़ से ज्यादा कमाए; कुल कलेक्शन पहुंचा 76 करोड़ पार
शनिवार को नानी की ‘द पैराडाइज’ ने पकड़ी रफ्तार, तीसरे दिन 15 करोड़ से ज्यादा कमाए; कुल कलेक्शन पहुंचा 76 करोड़ पार
दूसरे दिन सिद्धार्थ-तमन्ना की ‘द वन’ ने बढ़ाई रफ्तार, 11 करोड़ की कमाई के साथ दो दिन में 19 करोड़ पार
दूसरे दिन सिद्धार्थ-तमन्ना की ‘द वन’ ने बढ़ाई रफ्तार, 11 करोड़ की कमाई के साथ दो दिन में 19 करोड़ पार
भगवा छोड़ फिर जंपसूट में नजर आईं ममता कुलकर्णी, ‘भंगड़ा पाले’ पर जमकर थिरकीं; वीडियो ने खींचा ध्यान
भगवा छोड़ फिर जंपसूट में नजर आईं ममता कुलकर्णी, ‘भंगड़ा पाले’ पर जमकर थिरकीं; वीडियो ने खींचा ध्यान
‘हैवान’ के फ्लॉप होने पर प्रियदर्शन ने मानी बात, बोले- अक्षय कुमार के साथ अब नॉन-कॉमेडी फिल्म नहीं करूंगा
‘हैवान’ के फ्लॉप होने पर प्रियदर्शन ने मानी बात, बोले- अक्षय कुमार के साथ अब नॉन-कॉमेडी फिल्म नहीं करूंगा
‘रामायण’ के दो नए पोस्टर हुए जारी, रणबीर-साई की जोड़ी के साथ यश के रावण लुक ने खींचा ध्यान
‘रामायण’ के दो नए पोस्टर हुए जारी, रणबीर-साई की जोड़ी के साथ यश के रावण लुक ने खींचा ध्यान
‘धुरंधर’ के बाद सौम्या टंडन को मिला सूरज बड़जात्या का साथ, नई फिल्म के सेट से तस्वीरें शेयर कर लिखा भावुक नोट
‘धुरंधर’ के बाद सौम्या टंडन को मिला सूरज बड़जात्या का साथ, नई फिल्म के सेट से तस्वीरें शेयर कर लिखा भावुक नोट
मुश्ताक खान को आखिरी सलाम देने क्यों नहीं पहुंचे बड़े सितारे? रजा मुराद ने उठाया सवाल, बोले- ‘कल ये चेहरा भी मुरझा जाएगा’
मुश्ताक खान को आखिरी सलाम देने क्यों नहीं पहुंचे बड़े सितारे? रजा मुराद ने उठाया सवाल, बोले- ‘कल ये चेहरा भी मुरझा जाएगा’
‘डूबता राजनीतिक करियर’ वाले तंज पर भड़के शहजाद, स्वरा से बोले- ‘अपने पति की चिंता कीजिए’
‘डूबता राजनीतिक करियर’ वाले तंज पर भड़के शहजाद, स्वरा से बोले- ‘अपने पति की चिंता कीजिए’