न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इस बार 40 घाटों पर जलेंगे दीपक, 17 लाख दीयों से जगमग होगी राम की नगरी अयोध्या

अयोध्या में इस साल दिवाली पिछले सालों के मुकाबले और ज्यादा भव्य होने वाली है। इसके लिए उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने तैयारी शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने साल 2017 में अयोध्या दीपोत्सव की शुरूआत की थी। इस बार के 6ठवें दीपोत्सव में 23 अक्टूबर को 15 लाख से अधिक दीपक जलाकर नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जाएगा।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 20 Oct 2022 4:56:49

इस बार 40 घाटों पर जलेंगे दीपक, 17 लाख दीयों से जगमग होगी राम की नगरी अयोध्या

अयोध्या में इस साल दिवाली पिछले सालों के मुकाबले और ज्यादा भव्य होने वाली है। इसके लिए उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने तैयारी शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने साल 2017 में अयोध्या दीपोत्सव की शुरूआत की थी। इस बार के 6ठवें दीपोत्सव में 23 अक्टूबर को 15 लाख से अधिक दीपक जलाकर नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जाएगा। साथ ही दीपोत्सव के मेगा इवेंट में पीएम मोदी भी शामिल होंगे। खबर है कि दीपोत्सव के लिए 17 लाख 50 हजार दीपक खरीदे गए हैं। 40 मिलीलीटर के दीपकों को जलाने के लिए 3500 लीटर सरसों के तेल का इस्तेमाल किया जाएगा। दीपक जलाने के लिए 22 हजार वॉलिंटियर्स की मदद ली जाएगी। दीपोत्सव के नोडल अधिकारी अजय प्रताप सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब स्टेज पर रहेंगे, उस समय नए विश्व रिकॉर्ड बनाने को लेकर थोड़ा दबाव तो रहेगा, लेकिन यह गौरवान्वित करने वाला पल भी होगा।

अजय प्रताप सिंह बताते है कि पिछली बार 32 घाटों पर दीप जलाए गए थे। इस बार 40 घाटों पर दीप जलाए जाएंगे। पिछली बार 72 दीपों का ब्लॉक बनाया गया था, लेकिन इस बार 92 दीपों का ब्लॉक बनाया जाएगा। यानी राम की पैड़ी के आस-पास के घाटों को भी दीपोत्सव कार्यक्रम में शामिल किया गया है।

अयोध्या में दीपोत्सव के दौरान देश की लोक संस्कृति और परंपरा की झलक भी दिखाई देगी। अलग-अलग लोक कलाकार अपनी स्थानीय कला का प्रदर्शन करेंगे। वहीं, 8 देशों की रामलीला का मंचन अलग-अलग देशों के कलाकारों के द्वारा किया जाएगा। यानी दीपोत्सव के दौरान अयोध्या बिल्कुल वैसी ही दिखाई देगी, जैसे त्रेता युग में भगवान राम, माता सीता और लक्ष्मण के लंका विजय के बाद अयोध्या पहुंचने पर दिखाई दी थी। हर्षोल्लास से भरी और गौरवान्वित अयोध्या।

झांकियां भी बढ़ाई गई

जिस तरह पिछले वर्ष के मुकाबले दीपकों की संख्या बढ़ाई गई है, उसी तरह राम के जीवन पर आधारित झांकियों की संख्या भी बढ़ा दी गई है। पिछले वर्ष 11 झांकियां निकाली गई थी। इस बार इनकी संख्या बढ़ाकर 16 कर दी गई है। इसमें 5 डिजिटल झांकियां और 11 रामायण कालीन प्रसंगों पर आधारित झाकियां होंगी। 23 अक्टूबर को ये सभी झांकियां अयोध्या के प्रवेश द्वार से निकलेंगी और राम कथा पार्क तक जाएंगी। इनके आगे-पीछे नृत्य संगीत की अलग-अलग टोलियां चलेंगी। झांकियों के मंच पर भगवान के विग्रह भी मौजूद होंगे। राम कथा पार्क में जब यह झांकियां पहुंचेंगी, तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इनकी अगुवाई करेंगे और स्वागत करेंगे।

इस बार यह भी संभावना है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ खुद प्रधानमंत्री मोदी भी उस समय मौजूद हो सकते हैं। राम कथा पार्क तक पहुंचने के दौरान तमाम अयोध्यावासी इन झांकियों को अपने घरों की छतों और सड़कों पर खड़े होकर निहारते हैं और इन पर पुष्प वर्षा करते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे
9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
iPhone 18 Pro की फोटो में AI से छेड़छाड़ हुई तो चलेगा पता, Apple का नया फीचर करेगा मदद
iPhone 18 Pro की फोटो में AI से छेड़छाड़ हुई तो चलेगा पता, Apple का नया फीचर करेगा मदद
काम से छुट्टी मिलते ही निमरत कौर ने टीम संग देखी ‘हनुमान अंश’, फिल्म की तारीफ में कही यह बात
काम से छुट्टी मिलते ही निमरत कौर ने टीम संग देखी ‘हनुमान अंश’, फिल्म की तारीफ में कही यह बात