न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ये एक गलती भारी पड़ी अलकायदा सरगना जवाहिरी को, अमेरिका ने उसी का उठा लिया फायदा, CIA ने यूं किया काम तमाम

अलकायदा के सरगना अयमान अल जवाहिरी को अफगानिस्‍तान की राजधानी काबुल में बने उसके सुरक्षित ठिकाने पर अमेरिका ने ड्रोन से मिसाइल हमला करके मार गिराया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 02 Aug 2022 11:01:05

ये एक गलती भारी पड़ी अलकायदा सरगना जवाहिरी को, अमेरिका ने उसी का उठा लिया फायदा, CIA ने यूं किया काम तमाम

अलकायदा के सरगना अयमान अल जवाहिरी को अफगानिस्‍तान की राजधानी काबुल में बने उसके सुरक्षित ठिकाने पर अमेरिका ने ड्रोन से मिसाइल हमला करके मार गिराया है। जवाहिरी पहले पाकिस्‍तान में छिपा हुआ था लेकिन तालिबान की सरकार आने के बाद वह काबुल पहुंच गया था। बताया जा रहा है कि तालिबानी गृह मंत्री और कुख्‍यात आतंकी सिराजुद्दीन हक्‍कानी ने उसे अपने एक बेहद सुरक्षित अड्डे में पनाह दी थी। अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि जवाहिरी को बार-बार अपने घर की बाल्‍कनी पर आने की आदत थी जो उसे भारी पड़ गई।

us kills al qaeda leader ayman al zawahiri,us drone strike kills al qaeda leader,biden on al qaeda ayman al zawahiri,ayman al zawahiri latest news,ayman al zawahiri killed in drone strike,ayman al zawahiri kabul afghanistan

बाल्‍कनी में आने की आदत की वजह से अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए के अधिकारियों को जवाहिरी के काबुल में छिपे होने की भनक लग गई और उन्‍होंने रिपर ड्रोन से R9X Hellfire Missile दागकर जवाहिरी का काम तमाम कर दिया। इस हमले में हक्‍कानी के बेटे और दामाद के भी मारे जाने की खबरें आ रही हैं। जवाहिरी लादेन का निजी डॉक्‍टर भी था। बताया जा रहा है कि तालिबानी गृहमंत्री शिराजुद्दीन हक्‍कानी ने जवाहिरी को शरण दे रखी थी। इस हमले में हक्‍कानी के एक रिश्‍तेदार कमांडर के भी मारे जाने की खबर है। जवाहिरी के साथ उसका परिवार भी इसी मकान में रह रहा था। बाइडन के आदेश पर अमेरिका ने गत शुक्रवार को सटीक हमला किया और उसे मार गिराया। अधिकारियों ने बताया कि इस हमले के दौरान कोई भी अमेरिकी सैनिक काबुल में मौजूद नहीं था। अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि तालिबान को जवाहिरी के बारे में जानकारी थी जो दोहा समझौते का सीधा-सीधा उल्‍लंघन था। अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि इस हमले में जवाहिरी के परिवार को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। अमेरिका ने इस हमले के बारे में तालिबान को कोई जानकारी नहीं दी थी।

us kills al qaeda leader ayman al zawahiri,us drone strike kills al qaeda leader,biden on al qaeda ayman al zawahiri,ayman al zawahiri latest news,ayman al zawahiri killed in drone strike,ayman al zawahiri kabul afghanistan

अमेरिकी हमले के बाद तालिबान सरकार भड़क कई है और उसने अमेरिका को चेतावनी दी है। तालिबान के प्रवक्‍ता जबीउल्‍लाह ने कहा कि 31 जुलाई को काबुल शहर के शेरपुर इलाके में एक हवाई हमले को अंजाम दिया गया। इस हमले की प्रकृति के बारे में पहले पता नहीं चला लेकिन सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों ने मामले की जांच की। शुरुआती जांच में पता चला है कि इसे अमेरिका के ड्रोन ने अंजाम दिया था। जवाहिरी की मौत पर जबीउल्‍ला ने कहा कि तालिबान सरकार इस हमले की कड़ी निंदा करती है और इसे अंतरराष्‍ट्रीय सिद्धांतों और दोहा समझौते का स्‍पष्‍ट उल्‍लंघन है।

इस जोरदार सफलता के बाद अमेरिकी राष्‍ट्रपति ने कहा कि हम अपने दुश्‍मनों को यह बताना चाहते हैं कि वे कहीं भी छिपे होंगे हम उन्‍हें मार गिराएंगे। जवाहिरी 71 साल का हो गया था और वह लादेन की मौत के बाद 11 साल से लगातार अपने वीडियो जारी करके दुनिया को धमकियां दे रहा था। अमेरिका ने जवाहिरी के खिलाफ करोड़ों रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। बाइडन ने कहा कि अब इंसाफ हो गया है। उन्‍होंने बताया कि अमेरिकी खुफिया एजेंसी को 6 महीने पहले ही जवाहिरी के अफगानिस्‍तान पहुंचने की खबर लग गई थी। वह अपने परिवार के साथ रहने के लिए पहुंचा था।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई के लालबाग गणपति पंडाल के पास करंट लगने से दो की मौत, 8 साल की बच्ची भी शामिल; कई लोग घायल
मुंबई के लालबाग गणपति पंडाल के पास करंट लगने से दो की मौत, 8 साल की बच्ची भी शामिल; कई लोग घायल
जमीन घोटाले के 7 करोड़ TMC खाते में जमा, CID का दावा- अभिषेक बनर्जी के PA ने खोले राज
जमीन घोटाले के 7 करोड़ TMC खाते में जमा, CID का दावा- अभिषेक बनर्जी के PA ने खोले राज
दिल्ली SIR में अरविंद केजरीवाल और परिवार को EC का नोटिस, AAP ने उठाए सवाल
दिल्ली SIR में अरविंद केजरीवाल और परिवार को EC का नोटिस, AAP ने उठाए सवाल
राहुल गांधी का आरोप- देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, बोले- छात्रों को नहीं चाहिए...
राहुल गांधी का आरोप- देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, बोले- छात्रों को नहीं चाहिए...
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर सलमान खान ने ट्रोलर्स को लताड़ा, बोले- फिल्मों में लौटेंगी तो फिर फिट हो जाएंगी
कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर सलमान खान ने ट्रोलर्स को लताड़ा, बोले- फिल्मों में लौटेंगी तो फिर फिट हो जाएंगी
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर