Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

मध्यप्रदेश : बेटी पर बाप की दरिंदगी का रूह कंपा देने वाला मामला, हत्या फिर शव के साथ किया रेप

मध्यप्रदेश के गुना से रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक ऐसा मामला सामने आया जिसने सभी को झकझोर दिया। यहां एक पिता ने अपनी 14 साल की बेटी से दुष्कर्म की कोशिश की और उसने विरोध किया तो उसकी हत्या कर शव के साथ रेप किया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 23 Feb 2022 6:05:24

मध्यप्रदेश : बेटी पर बाप की दरिंदगी का रूह कंपा देने वाला मामला, हत्या फिर शव के साथ किया रेप

मध्यप्रदेश के गुना से रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक ऐसा मामला सामने आया जिसने सभी को झकझोर दिया। यहां एक पिता ने अपनी 14 साल की बेटी से दुष्कर्म की कोशिश की और उसने विरोध किया तो उसकी हत्या कर शव के साथ रेप किया। मामला गुना जिले के मुकावन गांव का है। हैरानी की बात यह रही कि हत्या और बेटी की लाश से दुष्कर्म करने के बाद आरोपी पिता थाने में उसकी गुमशुदगी लिखाने भी पहुंच गया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी के गांव के अन्य लोगों से संबंध थे। इससे वो गुस्से में था।
आरोपी मंगलवार दोपहर बेटी को विनख्‍याई के पास डमडोली के जंगल में ले गया। वहां उसने बेटी से शारीरिक संबंध बनाने कहा। बेटी के मना कर दिया और घर पर बताने की धमकी दी। बेटी की ये बात सुनते ही आरोपी ने उसे जमीन पर पटककर गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद लाश से दुष्कर्म किया। इसके बाद उसकी लाश वहीं जंगल में छोड़कर रिपोर्ट लिखवाने थाने पहुंच गया। एसपी राजीव कुमार मिश्रा ने बताया 40 वर्षीय आरोपी पिता ने अपनी बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट कैंट थाने में दर्ज कराई थी। आरोपी ने बताया था कि उसकी 14 साल की बेटी मंगलवार दोपहर 12 बजे घर से अचानक कहीं चली गई है। पिता की रिपोर्ट पर कैंट थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। आरोपी अपनी ससुराल में पत्नी और दो बेटियों के साथ रहता था। पुलिस जांच के दौरान जब बच्ची के परिवार वालों और पड़ोसियों से पूछताछ की गई, तो पता चला कि लड़की को आखिरी बार उसके पिता के साथ ही देखा गया था। इसके बाद एकबार फिर आरोपी से पूछताछ की गई। पूछताछ में वह पुलिस को गुमराह करने लगा। इससे आरोपी पिता को ही शक के दायरे में लेकर सख्ती से पूछताछ की गई। पुलिस की सख्ती के बाद उसने पूरा राज उगल दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, तीन जवान घायल; हमलावरों की तलाश जारी
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, तीन जवान घायल; हमलावरों की तलाश जारी
11 नवंबर को बुध का उदय, नौकरी से कारोबार तक इन 5 राशियों के लिए बनेंगे तरक्की के योग
11 नवंबर को बुध का उदय, नौकरी से कारोबार तक इन 5 राशियों के लिए बनेंगे तरक्की के योग
एंटॉप हिल में म्हाडा के 110 फ्लैटों को लेकर विवाद, सोमैया बोले- बांग्लादेशी घुसपैठियों ने जमाया कब्जा
एंटॉप हिल में म्हाडा के 110 फ्लैटों को लेकर विवाद, सोमैया बोले- बांग्लादेशी घुसपैठियों ने जमाया कब्जा
'फोटो खिंचाने में सब आगे, चढ़ावा चोरी पर चुप क्यों?' राम मंदिर विवाद पर जयराम रमेश का तीखा हमला
'फोटो खिंचाने में सब आगे, चढ़ावा चोरी पर चुप क्यों?' राम मंदिर विवाद पर जयराम रमेश का तीखा हमला
Redmi भी लाएगा 12,000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन, 14,000mAh तक की बैटरी पर हो रहा काम; Oppo-Vivo भी तैयारी में
Redmi भी लाएगा 12,000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन, 14,000mAh तक की बैटरी पर हो रहा काम; Oppo-Vivo भी तैयारी में
फेसबुक और X पर रोहित शेट्टी के नाम से चल रहे फेक अकाउंट, फिल्ममेकर ने फैंस को किया अलर्ट
फेसबुक और X पर रोहित शेट्टी के नाम से चल रहे फेक अकाउंट, फिल्ममेकर ने फैंस को किया अलर्ट
एयर इंडिया की मुंबई जाने वाली फ्लाइट में हाईजैक की धमकी, टॉयलेट के शीशे पर मिला संदेश
एयर इंडिया की मुंबई जाने वाली फ्लाइट में हाईजैक की धमकी, टॉयलेट के शीशे पर मिला संदेश
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
भाई दूज की शुरुआत कैसे हुई? जानें यमराज और यमुना की पौराणिक कथा
भाई दूज की शुरुआत कैसे हुई? जानें यमराज और यमुना की पौराणिक कथा
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
astrology