न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लालसोट में ATM लूटने का प्रयास, हैदराबाद में बजा सायरन, पुलिस के आने से पहले आरोपी फरार

जिले में एक बार फिर से एटीएम लूटने वाली गैंग ने लालसोट में एटीएम को लूटने का प्रयास किया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 24 Feb 2025 3:56:42

लालसोट में ATM लूटने का प्रयास, हैदराबाद में बजा सायरन, पुलिस के आने से पहले आरोपी फरार

दौसा। जिले में एक बार फिर से एटीएम लूटने वाली गैंग ने लालसोट में एटीएम को लूटने का प्रयास किया। हालांकि, बैंक के हैदराबाद कंट्रोल रूम में सायरन बजने से अधिकारियों ने मामले की सूचना दौसा पुलिस को दी। इस पर लालसोट में पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन पुलिस के आने की भनक लगते ही आरोपी फरार हो गए। ये मामला जिले के लालसोट शहर में स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम का है।

वारदात का सीसीटीवी फुटेज भी आया सामने

लालसोट एसएचओ श्रीकृष्ण मीणा के अनुसार रात करीब सवा 12 बजे एक नकाबपोश बदमाश लालसोट में स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम बूथ में घुस गया। सबसे पहले आरोपी ने एटीएम बूथ के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों के डायरेक्शन को चेंज किया। सीसीटीवी से छेड़छाड़ के बाद आरोपी ने एटीएम मशीन को खोला, लेकिन एटीएम मशीन को खोलते ही बैंक के हैदराबाद कंट्रोल रूम में सायरन बज गया, जिससे बैंक अधिकारियों ने तुरंत ही घटना की जानकारी पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही लालसोट थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन पुलिस को देखते ही बदमाश वहां से भाग निकला। पुलिस की तत्परता से एटीएम में रखी नकदी सुरक्षित बच गई। अब पुलिस आरोपी की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और इलाके में तलाशी अभियान चला रही है।

ज्ञातव्य है कि जिले में कुछ दिनों पहले भी सलेमपुर थाना क्षेत्र के खेड़ला-बुजुर्ग में 11 फरवरी को बदमाश बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम को उखाड़कर ले गए थे। इसमें 15 लाख रुपए कैश था। इस मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

सीसीटीवी के आधार कर जांच

मौके पर पहुंची लालसोट थाना पुलिस ने घटना के बाद क्षेत्र में आरोपियों की तलाश शुरू की है। फिलहाल, बदमाशों का कहीं पता नहीं चला है। पुलिस सीसीटीवी के आधार कर एटीएम बूथ में घुसने वाले बदमाश की पहचान करने में जुटी है। पिछले दिनों एटीएम लूट के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था, इनसे भी पूछताछ की जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी