न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

यूपी के मिर्जापुर में दिन दिहाड़े हुई ATM वैन की लूट, गोलीबारी में एक मरा, दो घायल

उत्तर प्रदेश के मिर्ज़ापुर में मंगलवार को लूट और हत्या की दिल दहला देने वाली घटना हुई है। प्राप्त समाचारों के अनुसार बाइक सवार लोगों ने एक्सिस बैंक के ठीक सामने एक सुरक्षा गार्ड

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 12 Sep 2023 6:05:33

यूपी के मिर्जापुर में दिन दिहाड़े हुई ATM वैन की लूट, गोलीबारी में एक मरा, दो घायल

मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश के मिर्ज़ापुर में मंगलवार को लूट और हत्या की दिल दहला देने वाली घटना हुई है। प्राप्त समाचारों के अनुसार बाइक सवार लोगों ने एक्सिस बैंक के ठीक सामने एक सुरक्षा गार्ड, दो कैशियर और एक अन्य व्यक्ति पर गोलियां चला दीं और वैन से कैश भरे बॉक्स लेकर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि चोरी गए कैश बॉक्स में कथित तौर पर 22 लाख रुपये थे। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। इस घटना में सुरक्षा गॉर्ड की मौत हो गई। वहीं, अन्य लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

पूरी घटना कटरा कोतवाली क्षेत्र के बेलतर इलाके की है, जहां बाइक सवार बदमाशों ने एक्सिस बैंक के ATM कैश वैन को लूट लिया। बताया जा रहा है कि दो बाइक पर सवार होकर आए चार बदमाशों ने फिल्मी अंदाज में इस वारदात को अंजाम दिया। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें एक बदमाश कैश के बॉक्स को बाइक से ले जाते हुए दिखाई दे रहा है, वो एक हाथ से तमंचा भी लहरा रहा है।

घटनास्थल पर मौजूद लोगों के मुताबिक, ATM कैश वैन कर्मचारी बॉक्स को बैंक से लाकर वैन में लाकर रख रहे थे। तभी दो बाइक पर सवार 4 लोग वैन के पास पहुंचे। उन चारों ने हेलमेट लगा रखा था। बाइक पर पीछे बैठे बदमाशों के हाथों में तमंचा था। उन्होंने उतरते ही फायरिंग शुरू कर दी, जिससे अफरा-तफरी मच गई।

जब बदमाश कैश बॉक्स लेकर जाने लगे तो एक राहगीर ने उन्हें रोकने की कोशिश की, इस पर बदमाशों ने उसके पैर में गोली मार दी। वे पांच मिनट तक अंधाधुंध फायरिंग करते रहे। विरोध करने पर एक गोली वैन के गार्ड जय सिंह को लग गई, जिससे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। दो अन्य लोग- अखिलेश और रजनीश मौर्या भी घायल हुए हैं। अभी उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, करीब 22 लाख रुपये की लूट हुई है। मौके पर कई थानों की फोर्स के साथ आलाधिकारी पहुंचे हैं। सारे पहलुओं की जांच-पड़ताल की जारी है। वहीं, जो सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है उसमें देखा जा सकता है कि कैसे गार्ड को गोली मारने के बाद कैश बॉक्स लेकर बदमाश वहां से भाग रहे हैं। उनके हाथ में बंदूकें नजर आ रही हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे
9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
iPhone 18 Pro की फोटो में AI से छेड़छाड़ हुई तो चलेगा पता, Apple का नया फीचर करेगा मदद
iPhone 18 Pro की फोटो में AI से छेड़छाड़ हुई तो चलेगा पता, Apple का नया फीचर करेगा मदद
काम से छुट्टी मिलते ही निमरत कौर ने टीम संग देखी ‘हनुमान अंश’, फिल्म की तारीफ में कही यह बात
काम से छुट्टी मिलते ही निमरत कौर ने टीम संग देखी ‘हनुमान अंश’, फिल्म की तारीफ में कही यह बात