न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

5 राज्यों के विधानसभा चुनाव, उम्मीदवारों को लेकर BJP का मंथन, केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक

राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ समेत पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों को देखते हुए आज भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बड़ी बैठक होने जा रही है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 01 Oct 2023 6:46:52

5 राज्यों के विधानसभा चुनाव, उम्मीदवारों को लेकर BJP का मंथन, केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक

नई दिल्ली। राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ समेत पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों को देखते हुए आज भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बड़ी बैठक होने जा रही है। इस बैठक में उम्मीदवारों के नामों पर मंथन होगा। केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत केंद्रीय चुनाव समिति के दूसरे सदस्य मौजूद रहेंगे।

दिल्ली में भाजपा की आज से शुरू होने वाली केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक दो दिन तक चलेगी। इनमें राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ राज्यों के प्रत्याशियों की विस्तार से चर्चा होगी। उसके बाद प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की जा सकती है। पार्टी की कोशिश औपचारिक रूप से चुनावी प्रक्रिया शुरू होने से पहले अधिक से अधिक उम्मीदवारों के नामों पर मंथन पूरा कर लेने की होगी। यह बैठक पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव से पहले होने वाली तीसरी बैठक है।

चार कैटेगरी में बांटी गई सीटें

‘ए’ कैटिगरी में वो सीट हैं, जिन्हें भाजपा हर बार जीतती आ रही है, जबकि ‘बी’ कैटेगरी में वो सीट आती हैं जिन पर पार्टी की जीत हार दोनों हुई हैं। ‘सी’ कैटेगरी की सीटों पर भाजपा कमजोर है, जबकि ‘डी’ कैटेगरी की सीटों पर पार्टी पिछली तीन बार या कहे की पार्टी ने आज तक जीत दर्ज नहीं की। इसलिए पार्टी ‘ए’ और ‘डी’ कैटेगरी के टिकट सबसे पहले फाइनल कर सकती है।

अब सभी की निगाहें दिल्ली में होने वाली केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक पर टिकी हुई है, क्योंकि इसमें राजस्थान समेत मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामों पर मोहर लगेगी। मध्य प्रदेश में भाजपा 79 प्रत्याशियों की घोषणा कर चुकी है और छत्तीसगढ़ में 21 उम्मीदवारों को टिकट मिल चुका है।

छत्तीसगढ़ BJP नेताओं को दिल्ली बुलाया गया

केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान विधानसभा चुनाव के उम्मीदवारों के नामों पर भी मुहर लगाई जाएगी। बैठक के लिए छत्तीसगढ़ भाजपा के नेताओं को भी दिल्ली बुलाया गया है। कहा जा रहा है कि चुनाव आयोग जल्द ही पांच राज्यों के लिए चुनावी कार्यक्रम का ऐलान कर सकता है।

गौरतलब है कि केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक से पहले पार्टी के शीर्ष नेताओं ने राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर शनिवार को भी बैठक की थी। बैठक में राजस्थान चुनाव के लिए पार्टी के प्रभारी केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी और केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल से अलवर से सांसद बालक नाथ ने मुलाकात की थी। यह बैठक करीब तीन घंटे चली थी। बाद में भाजपा नेता अरुण सिंह, राजस्थान इकाई के चीफ सीपी जोशी, सांसद राजेंद्र राठौड़ और अन्य नेताओं ने जेपी नड्डा के आवास पर उनके साथ बैठक की थी।

चुनावी राज्यों के दौरे पर जाएगा चुनाव आयोग

सूत्रों के मुताबिक मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार सहित तीनों आयुक्त, कुछ दूसरे अधिकारी और आयोग के कई विभागों के सचिव और निदेशक भी राज्यों के दौरे पर जाएंगे। चुनाव आयोग की टीम तीन अक्टूबर से पांच अक्टूबर तक तेलंगाना का दौरा करेगी। चुनाव आयोग की टीम के तेलंगाना दौरे से लौटने के बाद आयोग कभी भी चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर सकता है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कर रहे ताबड़तोड़ दौरे

छत्तीसगढ़ के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनावी राज्य मध्य प्रदेश और राजस्थान का फिर से दौरा करने वाले हैं। आज पीएम मोदी तेलंगाना गए थे और राज्य को 13 हजार 500 करोड़ से ज्यादा की योजनाओं की सौगात देकर आए हैं। कल पीएम राजस्थान का दौरा करेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

बेवफा हसीनाएं! सिया गोयल से सोनम रघुवंशी तक, जब प्रेम संबंधों ने लिया खौफनाक मोड़ और जीवनसाथी बने साजिश का शिकार
बेवफा हसीनाएं! सिया गोयल से सोनम रघुवंशी तक, जब प्रेम संबंधों ने लिया खौफनाक मोड़ और जीवनसाथी बने साजिश का शिकार
भगवान राम पर टिप्पणी से भड़के विष्णु दास, बोले- स्वामी प्रसाद मौर्य की जीभ काटने वाले को देंगे 5 लाख रुपये
भगवान राम पर टिप्पणी से भड़के विष्णु दास, बोले- स्वामी प्रसाद मौर्य की जीभ काटने वाले को देंगे 5 लाख रुपये
क्या तेहरान जाएंगे पीएम मोदी? खामेनेई की अंतिम विदाई में शामिल होने का मिला आमंत्रण
क्या तेहरान जाएंगे पीएम मोदी? खामेनेई की अंतिम विदाई में शामिल होने का मिला आमंत्रण
400 फीट गहरी खाई में केतन को धक्का देने वाली सिया ने कबूला जुर्म, हत्या की वजह भी बताई
400 फीट गहरी खाई में केतन को धक्का देने वाली सिया ने कबूला जुर्म, हत्या की वजह भी बताई
कौन है सिया गोयल? जिसने मंगेतर केतन को 400 फीट गहरी खाई में धक्का दिया, शादी के लिए बुक था 17 करोड़ का महल
कौन है सिया गोयल? जिसने मंगेतर केतन को 400 फीट गहरी खाई में धक्का दिया, शादी के लिए बुक था 17 करोड़ का महल
अश्वथ मारिमुथु की 'धर्मन' से रजनीकांत का दमदार फर्स्ट लुक जारी, डॉक्टर अवतार चर्चा में
अश्वथ मारिमुथु की 'धर्मन' से रजनीकांत का दमदार फर्स्ट लुक जारी, डॉक्टर अवतार चर्चा में
केतन हत्याकांड पर हिना खान का फूटा गुस्सा, बोलीं- सिर्फ सच बोल देतीं तो एक जिंदगी बच सकती थी
केतन हत्याकांड पर हिना खान का फूटा गुस्सा, बोलीं- सिर्फ सच बोल देतीं तो एक जिंदगी बच सकती थी
ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा खुलासा, 'मां की रोक-टोक से तंग आ गई थी', आरोपी बेटी श्वेता गिरफ्तार
ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा खुलासा, 'मां की रोक-टोक से तंग आ गई थी', आरोपी बेटी श्वेता गिरफ्तार
मुल्तानी मिट्टी लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान, छोटी सी गलती भी बढ़ा सकती है त्वचा का रूखापन
मुल्तानी मिट्टी लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान, छोटी सी गलती भी बढ़ा सकती है त्वचा का रूखापन
Realme P4R पर मिला बड़ा प्राइस ड्रॉप, दमदार 8000mAh बैटरी वाला फोन हुआ किफायती
Realme P4R पर मिला बड़ा प्राइस ड्रॉप, दमदार 8000mAh बैटरी वाला फोन हुआ किफायती
अब नहीं जाना पड़ेगा पार्लर! सिर्फ 10 रुपये में घर पर करें पेडीक्योर, जानिए आसान घरेलू तरीका
अब नहीं जाना पड़ेगा पार्लर! सिर्फ 10 रुपये में घर पर करें पेडीक्योर, जानिए आसान घरेलू तरीका
राम मंदिर में चढ़ावे का विवाद गहराया, 3500 करोड़ की नकदी और आभूषणों का रिकॉर्ड नहीं, 2020 की रिपोर्ट आई चर्चा में
राम मंदिर में चढ़ावे का विवाद गहराया, 3500 करोड़ की नकदी और आभूषणों का रिकॉर्ड नहीं, 2020 की रिपोर्ट आई चर्चा में
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
ग्लैमर से दूर प्रकृति की गोद में पहुंचीं भूमि पेडनेकर, फार्म पर मिला सुकून और अपनापन
ग्लैमर से दूर प्रकृति की गोद में पहुंचीं भूमि पेडनेकर, फार्म पर मिला सुकून और अपनापन