गुवाहाटी। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शुक्रवार को दावा किया कि उनके राज्य में मुस्लिम आबादी हर 10 साल में लगभग 30 प्रतिशत बढ़ रही है और 2041 तक वे बहुसंख्यक हो जाएंगे।
यहां एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि "सांख्यिकीय नमूने" के अनुसार असम की आबादी में अब मुस्लिमों की संख्या 40 प्रतिशत हो गई है।
उन्होंने कहा, "2041 तक असम मुस्लिम बहुल राज्य बन जाएगा। यह एक वास्तविकता है और इसे कोई नहीं रोक सकता।"
मुख्यमंत्री ने कहा कि हिंदू समुदाय की जनसंख्या हर 10 साल में करीब 16 प्रतिशत बढ़ रही है। सरकार ने मुस्लिम समुदाय में जनसंख्या वृद्धि को कम करने के लिए कदम उठाए हैं।