न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

असम: BJP कैंडिडेट की कार में EVM मिलने के बाद चुनाव रद्द, 4 ऑफिसर सस्पेंड; प्रियंका बोलीं- ऐसी घटनाएं बढ़ीं

बीजेपी विधायक की कार में ईवीएम मिलने के बाद वहां चुनाव रद्द कर दिया गया है। इसके अलावा चुनाव आयोग (Election Commission) ने इस बूथ पर चुनाव से जुड़े 4 ऑफिसर को भी सस्पेंड कर दिया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 02 Apr 2021 12:42:13

असम: BJP कैंडिडेट की कार में EVM मिलने के बाद चुनाव रद्द, 4 ऑफिसर सस्पेंड; प्रियंका बोलीं- ऐसी घटनाएं बढ़ीं

असम विधानसभा चुनाव में दूसरे फेज की वोटिंग के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो हुआ। इसमें चुनाव अधिकारी कार में EVM ले जाते दिख रहे हैं और ये कार बीजेपी विधायक की बताई जा रही है। बीजेपी विधायक की कार में ईवीएम मिलने के बाद वहां चुनाव रद्द कर दिया गया है। इसके अलावा चुनाव आयोग (Election Commission) ने इस बूथ पर चुनाव से जुड़े 4 ऑफिसर को भी सस्पेंड कर दिया है। कहा जा रहा है कि इंदिरा एमवी स्कूल के मतदान केंद्र के अधिकारी स्ट्रॉन्ग रूम की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान उनकी गाड़ी खराब हो गई। इसके बाद वे चुनाव अधिकारियों से संपर्क नहीं बना पाए और पास से गुजर रही गाड़ी से लिफ्ट मांग ली। जबकि, गाड़ी चुनाव उम्मीदवार और पठारखंडी से भाजपा प्रत्याशी कृष्णेंदू पॉल की थी। इस घटना को कई स्थानीय पत्रकारों ने भी अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया। चुनाव आयोग के अधिकारियों के अनुसार, जिला निर्वाचन अधिकारी की रिपोर्ट मे कहा गया है कि ईवीएम की सील लगी हुई थी।

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने ये वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया और कहा कि ऐसे कई मामले सामने आ रहे हैं और इलेक्शन कमीशन (EC) को इन पर निर्णायक कदम उठाना चाहिए। असम में 1 अप्रैल को दूसरे फेज की वोटिंग हुई। इस दौरान 39 सीटों के लिए 74.64% मतदान हुआ। पहले फेज में यहां 72.14% वोट पड़े थे।

प्रियंका गांधी ने कहा, 'जब भी चुनाव होते हैं तो प्राइवेट गाड़ियों में EVM ले जाने के मामले सामने आते हैं। इनमें कई चीजें कॉमन होती हैं। ये गाड़ियां आमतौर पर भाजपा नेताओं या उनके सहयोगियों की होती हैं। ऐसे मामलों को इकलौती घटना बताया जाता है और भूल मानकर खारिज कर दिया जाता है। वीडियो एक्सपोज करने वालों को भाजपा वाले मीडिया का इस्तेमाल कर हारा हुआ साबित करते हैं। वास्तव में ऐसे बहुत सारी घटनाएं हो रही हैं और कोई कदम नहीं उठाया जाता। EC को कदम उठाना चाहिए। सभी राष्ट्रीय दलों को EVM के इस्तेमाल पर दोबारा विचार करना चाहिए।'

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत