न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भारत न्याय यात्रा पर असम के मुख्यमंत्री ने लगाया गम्भीर आरोप, राहुल गाँधी के हमशक्ल का हो रहा इस्तेमाल

राहुल गाँधी द्वारा शुरू की गई भारत जोड़ो न्याय यात्रा असम में आकर विवादित हो गई है। इस यात्रा को लेकर असम सरकार ने राहुल गाँधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। हालांकि इस मामले में किसी प्रकार की कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। लेकिन विवाद थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। दोनों ओर आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है। अब असम के मुख्यमंत्री ने राहुल गाँधी पर एक और आरोप लगाकर इन विवादों को बढ़ाने का काम कर दिया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 25 Jan 2024 6:58:20

भारत न्याय यात्रा पर असम के मुख्यमंत्री ने लगाया गम्भीर आरोप, राहुल गाँधी के हमशक्ल का हो रहा इस्तेमाल

गुवाहाटी। राहुल गाँधी द्वारा शुरू की गई भारत जोड़ो न्याय यात्रा असम में आकर विवादित हो गई है। इस यात्रा को लेकर असम सरकार ने राहुल गाँधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। हालांकि इस मामले में किसी प्रकार की कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। लेकिन विवाद थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। दोनों ओर आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है। अब असम के मुख्यमंत्री ने राहुल गाँधी पर एक और आरोप लगाकर इन विवादों को बढ़ाने का काम कर दिया है।

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर अपने हमशक्ल का इस्तेमाल करने आरोप लगाया है। सरमा ने कहा कि राहुल गांधी यात्रा के दौरान खुद नहीं आते बल्कि अपने बॉडी डबल का इस्तेमाल करते हैं। असम के मुख्यमंत्री ने एक मीडिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा की बस में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बॉडी डबल का इस्तेमाल किया गया। न्यूज एजेंसी एएनाई द्वारा एक्स हैंडल पर शेयर किए गए एक वीडियो में असम के मुख्यमंत्री ने कहा, "यह असम में एक बड़ा प्रश्न खड़ा हो गया है कि राहुल गांधी ने बॉडी डबल का इस्तेमाल किया है।"

एएनआई द्वारा शेयर किए वीडियो में हिमंता बिस्वा सरमा ने 'इंडिया टुडे नॉर्थ ईस्ट' के ट्वीट का हवाला देते हुए कहते हैं, "बस में सामने जो राहुल गांधी दिखाई दे रहे हैं वह असली राहुल गांधी नहीं हैं। राहुल गांधी अंदर में आठ लोगों के बैठने वाले एक कमरे में रहते हैं।"

राहुल गांधी पर बरसे असम सीएम

एक बयान में असम के सीएम ने राहुल गांधी पर आरोप लगाते हुए कहा, "राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान असम में राहुल गांधी की न्याय यात्रा सांप्रदायिक तनाव पैदा करने की राजनीतिक साजिश थी।" इसके अलावा सरमा ने गुवाहाटी में दावा किया कि राहुल गांधी अपनी न्याय यात्रा के दौरान असम के जिन भी क्षेत्रों से गुजरे, उन सभी में भाजपा जीतेगी।

बंगाल पहुंची राहुल गांधी की यात्रा

राहुल गांधी ने गुरुवार को कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी नीत सरकार के कार्यकाल में अन्याय के खिलाफ संघर्ष में विपक्ष का इंडिया गठबंधन बड़ी मजबूती के साथ उभरेगा। राहुल गांधी की गत 14 जनवरी को मणिपुर से शुरू हुई 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' आज 12 वे दिन पश्चिम बंगाल के उत्तरी जिले बशीरहाट में प्रवेश कर गयी। यहां प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी और अन्य नेताओं ने उनका स्वागत किया।

इस मौके पर उन्होंने भाजपा से एकजुट होकर लड़ने की जरूरत पर बल दिया इंडिया गठबंधन पूरे देश में अन्याय से लड़ने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि गठबंधन के नेता किंचित मतभेदों को सौहार्दपूर्ण ढंग से सुलझा लेंगे और भाजपा शासन में अन्याय के खिलाफ संघर्ष में यह गठबंधन मजबूत ताकत बनकर उभरेगा। पार्टी सूत्रों के मुताबिक श्री गांधी यहां खगड़ाबारी चौक में एक खुली सभा को संबोधित करेंगे और फिर मां भवानी मोड़ से अलीपुरद्वार जिले के फालाकाटा तक लगभग 15 किलोमीटर तक मार्च करेंगे। वह 26 और 27 जनवरी को दो दिनों के आराम के बाद फिर से अपनी यात्रा शुरू करेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत