Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

असम नाव दुर्घटना: 90 में से 87 यात्री सुरक्षित, 2 लापता और 1 की मौत

असम की ब्रह्मपुत्र नदी में नाव दुर्घटना के बाद रात भर चले अभियान में 90 में से 87 लोगों को बचा लिया गया है। हालांकि एक व्यक्ति की मौत हो गई है और दो लोग अभी भी लापता हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 09 Sep 2021 3:19:11

असम नाव दुर्घटना: 90 में से 87 यात्री सुरक्षित, 2 लापता और 1 की मौत

असम की ब्रह्मपुत्र नदी में नाव दुर्घटना के बाद रात भर चले अभियान में 90 में से 87 लोगों को बचा लिया गया है। हालांकि एक व्यक्ति की मौत हो गई है और दो लोग अभी भी लापता हैं। इस बात की खुद असम के मुख्यमंत्री हिमंत विस्वा सरमा ने दी। उन्होंने बताया कि 90 में से 87 लोगों की पहचान हो गई है, वे अस्पताल में या घर पर सही सलामत हैं। अभी तक 1 मौत हुई है। 2 लोग लापता हैं। सर्च ऑपरेशन जारी है। मुख्यमंत्री सरमा ने बताया कि दुर्घटना मामले में तीन अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है। ये तीनों अधिकारी अंतर्देशीय जल परिवहन (IWT) विभाग के हैं। सीएम सरमा ने कहा, ‘जोरहाट जिला प्रशासन को दुर्घटना पर क्रिमिनल केस दर्ज करने का निर्देश दिया है। साथ ही इस दुर्घटना की हाई-लेवल जांच भी की जाएगी।’ साथ ही उन्होंने कहा कि जोरहाट और माजुली को जोड़ने वाला एक पुल निर्माणाधीन है। मंत्रियों का एक समूह इसके निर्माण कार्य की समीक्षा करेगा।

इसके अलावा असम के मुख्यमंत्री ने कहा कि आज से प्राइवेट नावों के परिचालन को बंद कर दिया जाएगा क्योंकि उनमें समुद्री इंजन नहीं है। अगर नाव के मालिक सिंगल इंजन को मरीन इंजन में बदलना चाहते हैं, तो सरकार उन्हें 75% सब्सिडी के साथ 10 लाख रुपये का अनुदान देगी। जोरहाट के पुलिस अधीक्षक अंकुर जैन ने कहा कि दुर्घटना के बाद लापता हुए दोनों लोग जोरहाट और लखीमपुर जिलों से थे। इनकी तलाश में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ के गोताखोर लगे हुए हैं और सेना भी सहयोग कर रही है। उन्होंने कहा, 'गोताखोर गुरुवार सुबह भी नाव के अंदर गए और उन्हें वहां कोई शव नहीं मिला। सेना के गोताखोरों ने भी क्षेत्र में तलाश की। लापता लोगों की तलाश में वायु सेना हवाई सर्वेक्षण करेगी।' 1.5 किलोमीटर दूरी मिला नाव का मलबा

जोरहाट के उपायुक्त अशोक बर्मन ने बताया कि नाव का मलबा ब्रह्मपुत्र नदी में करीब 1.5 किलोमीटर की दूरी पर मिला। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) के जवानों ने उल्टी पड़ी नाव के तल को काटा ,लेकिन उसके अंदर कोई नहीं था।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

बिहार में शुरू हुआ विकास परियोजनाओं का बड़ा अध्याय, पीएम मोदी ने 4,280 करोड़ के ‘नीतीश सेतु’ का किया उद्घाटन
बिहार में शुरू हुआ विकास परियोजनाओं का बड़ा अध्याय, पीएम मोदी ने 4,280 करोड़ के ‘नीतीश सेतु’ का किया उद्घाटन
आठ साल बाद लद्दाख में पंचायत और नगर निकाय चुनाव, दोपहर तक पंचायत क्षेत्रों में 48.21% मतदान
आठ साल बाद लद्दाख में पंचायत और नगर निकाय चुनाव, दोपहर तक पंचायत क्षेत्रों में 48.21% मतदान
सर्वाइकल कैंसर से बचाव की मुहिम को बड़ी सफलता, भारत में HPV वैक्सीन की एक करोड़ डोज पूरी
सर्वाइकल कैंसर से बचाव की मुहिम को बड़ी सफलता, भारत में HPV वैक्सीन की एक करोड़ डोज पूरी
सियांग मेगा डैम विवाद पर अमित शाह का आश्वासन, बोले- स्थानीय लोगों की चिंताओं को बातचीत से सुलझाएंगे
सियांग मेगा डैम विवाद पर अमित शाह का आश्वासन, बोले- स्थानीय लोगों की चिंताओं को बातचीत से सुलझाएंगे
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, जयपुर से बंगाल जा रही एंबुलेंस पिकअप से टकराई; पांच लोगों की मौत
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, जयपुर से बंगाल जा रही एंबुलेंस पिकअप से टकराई; पांच लोगों की मौत
रेलवे में 1,265 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 25 नवंबर तक करें आवेदन
रेलवे में 1,265 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 25 नवंबर तक करें आवेदन
मणिपुर में कथित जहरीली शराब से हड़कंप, तीन दिनों में 15 लोगों की मौत; 150 मरीजों का इलाज जारी
मणिपुर में कथित जहरीली शराब से हड़कंप, तीन दिनों में 15 लोगों की मौत; 150 मरीजों का इलाज जारी
2026 में बदल रहा है मेकअप का अंदाज, अब परफेक्ट लुक से ज्यादा पसंद आ रहा है नेचुरल स्टाइल
2026 में बदल रहा है मेकअप का अंदाज, अब परफेक्ट लुक से ज्यादा पसंद आ रहा है नेचुरल स्टाइल
अच्छी सेहत के लिए संतुलित आहार क्यों है जरूरी? जानें रोजाना क्या खाएं
अच्छी सेहत के लिए संतुलित आहार क्यों है जरूरी? जानें रोजाना क्या खाएं
बार-बार होती है कब्ज की समस्या? पाचन सुधारने के लिए अपनाएं ये आदतें
बार-बार होती है कब्ज की समस्या? पाचन सुधारने के लिए अपनाएं ये आदतें
आज का राशिफल 21 नवंबर 2026: मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्यफल, जानें करियर, धन और प्रेम जीवन का हाल
आज का राशिफल 21 नवंबर 2026: मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्यफल, जानें करियर, धन और प्रेम जीवन का हाल
भारत में स्मार्टफोन बाजार को बड़ा झटका, तीसरी तिमाही में शिपमेंट 23% तक गिरा
भारत में स्मार्टफोन बाजार को बड़ा झटका, तीसरी तिमाही में शिपमेंट 23% तक गिरा
Make in India: कंप्यूटर, लैपटॉप और सर्वर निर्माण को बढ़ावा देने के लिए सरकार का नया कदम
Make in India: कंप्यूटर, लैपटॉप और सर्वर निर्माण को बढ़ावा देने के लिए सरकार का नया कदम
कुर्ते से इंडो-वेस्टर्न तक, पुरुषों के लिए एथनिक फैशन के शानदार आइडियाज
कुर्ते से इंडो-वेस्टर्न तक, पुरुषों के लिए एथनिक फैशन के शानदार आइडियाज
astrology