असम में बदमाशों ने 7 ट्रकों में लगाई आग, 5 ड्राइवर जिंदा जले
असम के दीमा हसाओ जिले में दीयुंगबरा के पास बदमाशों ने देर रात सड़क पर खड़े 7 ट्रकों में आग लगा दी। इससे 5 ट्रक ड्राइवरों की जलकर मौत हो गई।
Posts by : Priyanka Maheshwari |
Updated on: Fri, 27 Aug 2021 11:57:50
असम के दीमा हसाओ जिले में दीयुंगबरा के पास बदमाशों ने देर रात सड़क पर खड़े 7 ट्रकों में आग लगा दी। इससे 5 ट्रक ड्राइवरों की जलकर मौत हो गई। रिपोर्ट के मुताबिक, आगजनी से पहले उन्होंने कई राउंड फायरिंग भी की। जैसे ही पुलिस को इस घटना के बारे में सूचना पहुंची तो पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने ट्रकों के अंदर से जले हुए शवों को निकाला।
Assam | Five people died after miscreants set ablaze seven trucks near Dismao village on Umrangso Lanka road in Dima Hasao last night; police investigation underway pic.twitter.com/7kCc4I9a6n