न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

AAP सांसद संजय सिंह की मुश्किलें बढ़ी, कोर्ट ने जारी किया गिरफ्तारी वारंट; जानें क्या है पूरा मामला?

आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और राज्यसभा सदस्य (MP) संजय सिंह (Sanjay Singh)के खिलाफ लुधियाना की एक अदालत ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया है ।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 07 Sept 2021 11:29:38

AAP सांसद संजय सिंह की मुश्किलें बढ़ी, कोर्ट ने जारी किया गिरफ्तारी वारंट; जानें क्या है पूरा मामला?

आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और राज्यसभा सदस्य (MP) संजय सिंह (Sanjay Singh)के खिलाफ लुधियाना की एक अदालत ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया है । दरअसल, अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने संजय सिंह के खिलाफ मानहानी का मुकदमा दर्ज कराया था। संजय सिंह 71 तारीखों में से सिर्फ चार बार कोर्ट में पेश हुए। इसके बाद अब कोर्ट ने आप सांसद के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी किया है। इस मामले में अगली सुनवाई 17 सितंबर को होनी है।

सोमवार, 6 सितंबर को मानहानि के इस मामले में संजय सिंह को पेश होना था और सीनियर अकाली नेता महेशइंद्र सिंह ग्रेवाल का क्रास एग्जामिनेशन होना था। जिसमें संजय सिंह के कोर्ट में पेश नहीं होने पर उनके वकीलों ने एक एप्लीकेशन दी थी कि वह पेश नहीं हो सकते हैं। जिसके बाद अदालत ने उनका बेल बांड रद कर दिया और उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया गया है।

अदालत की ओर से इस सख्ती के बाद अब उनको अदालत में खुद पेश होना होगा या फिर उन्हें पुलिस कभी भी गिरफ्तार कर सकती है। बता दें कि उनके खिलाफ यह मामला एडिशनल चीफ ज्यूडीशियल मजिस्ट्रेट हरसिमरन सिंह की अदालत में चल रहा है और वह पिछले लंबे समय से अदालत में पेश नहीं हो रहे हैं।

विक्रम सिंह मजीठिया के वकील दमन दीप ने कहा, 'शिरोमणी अकाली दल के नेता बिक्रम मजीठिया द्वारा दायर मानहानि मामले में लुधियाना की अदालत ने आप सांसद संजय सिंह के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया। सोमवार को वह कोर्ट में पेश नहीं हुए। कोर्ट ने पुलिस को उन्हें 17 सितंबर से पहले गिरफ्तार करने और पेश करने का निर्देश दिया।'

इस बीच संजय सिंह की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा, 'उनके दिवंगत बाबा की तेरहवी थी जिसकी वजह से वे लुधियाना कोर्ट की तारीख में नहीं जा सके।'

उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा, 'मैं मा. न्यायालय का सम्मान करता हूं। आज मेरे स्व।बाबा जी की तेरहवी थी जिसके कारण लुधियाना कोर्ट की तारीख़ में नही जा सका मा।न्यायालय ने जो आदेश किया है उसके पालन में कोर्ट के समक्ष हाज़िर होऊंगा।'

गौरतलब है कि, 2017 में विधानसभा चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने पूर्व मंत्री और वरिष्ठ अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया पर नशे के व्यापार से जुड़ने और अन्य कई तरह के आरोप लगाए थे। जिसके बाद बिक्रम सिंह मजीठिया ने लुधियाना की अदालत में उनके खिलाफ मानहानि का केस दर्ज करा दिया था।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

पड़ोसी देशों से माफी मांगते हुए ईरान के राष्ट्रपति का बड़ा बयान, सरेंडर पर भी कही अहम बात
पड़ोसी देशों से माफी मांगते हुए ईरान के राष्ट्रपति का बड़ा बयान, सरेंडर पर भी कही अहम बात
‘अगर रोका गया तो रुकेंगे, लेकिन वजह बतानी होगी’— शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की धर्मयुद्ध यात्रा शुरू
‘अगर रोका गया तो रुकेंगे, लेकिन वजह बतानी होगी’— शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की धर्मयुद्ध यात्रा शुरू
ट्रंप की 30 दिन की छूट पर भारत का साफ संदेश, कहा— तेल खरीदने के लिए परमिशन की जरूरत नहीं
ट्रंप की 30 दिन की छूट पर भारत का साफ संदेश, कहा— तेल खरीदने के लिए परमिशन की जरूरत नहीं
'ईरान ने सरेंडर कर दिया, अब मिडिल ईस्ट का दादा नहीं रहा', युद्ध के बीच ट्रंप का ट्रूथ सोशल पर बड़ा दावा
'ईरान ने सरेंडर कर दिया, अब मिडिल ईस्ट का दादा नहीं रहा', युद्ध के बीच ट्रंप का ट्रूथ सोशल पर बड़ा दावा
क्या सच में खत्म होने वाला है पेट्रोल-डीजल? HPCL और BPCL ने दी सफाई, पेट्रोल पंप जाने से पहले जरूर पढ़ें यह खबर
क्या सच में खत्म होने वाला है पेट्रोल-डीजल? HPCL और BPCL ने दी सफाई, पेट्रोल पंप जाने से पहले जरूर पढ़ें यह खबर
‘धुरंधर 2’ का रिकॉर्ड तोड़ बॉक्स ऑफिस धमाका! रिलीज से पहले 2 घंटे में ही 4 करोड़ की कमाई
‘धुरंधर 2’ का रिकॉर्ड तोड़ बॉक्स ऑफिस धमाका! रिलीज से पहले 2 घंटे में ही 4 करोड़ की कमाई
मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच सरकार सतर्क, रसोई गैस की कमी रोकने के लिए बढ़ेगा LPG उत्पादन
मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच सरकार सतर्क, रसोई गैस की कमी रोकने के लिए बढ़ेगा LPG उत्पादन
‘हमजा’ बनकर छाए रणवीर सिंह, रोंगटे खड़े कर देने वाला है ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर; फैंस बोले– ये फिल्म बनाएगी नया रिकॉर्ड
‘हमजा’ बनकर छाए रणवीर सिंह, रोंगटे खड़े कर देने वाला है ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर; फैंस बोले– ये फिल्म बनाएगी नया रिकॉर्ड
9 मार्च को अपनी नीच राशि वृश्चिक में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, इन 3 राशियों के करियर और पैसों में आ सकते हैं उतार-चढ़ाव
9 मार्च को अपनी नीच राशि वृश्चिक में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, इन 3 राशियों के करियर और पैसों में आ सकते हैं उतार-चढ़ाव
ईरान: खामेनेई के चारों बेटे सुरक्षित, सामने आई तस्वीर; पहले आई थी मौत की खबर
ईरान: खामेनेई के चारों बेटे सुरक्षित, सामने आई तस्वीर; पहले आई थी मौत की खबर
गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने पर अखिलेश यादव का बीजेपी पर हमला, कहा— ‘जब जाएंगे भाजपाई, तभी घटेगी महंगाई’
गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने पर अखिलेश यादव का बीजेपी पर हमला, कहा— ‘जब जाएंगे भाजपाई, तभी घटेगी महंगाई’
लखनऊ एयरपोर्ट पर केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, तकनीकी खराबी से टला बड़ा हादसा
लखनऊ एयरपोर्ट पर केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, तकनीकी खराबी से टला बड़ा हादसा
लुक आउट नोटिस के बाद बादशाह ने तोड़ी चुप्पी, 'टटीरी' विवाद पर बोले— मेरा इरादा किसी औरत या बच्चे को लेकर नहीं था
लुक आउट नोटिस के बाद बादशाह ने तोड़ी चुप्पी, 'टटीरी' विवाद पर बोले— मेरा इरादा किसी औरत या बच्चे को लेकर नहीं था
 सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं पुदीने का पानी, रोजाना पीने से गैस और ब्लोटिंग से मिल सकती है राहत
 सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं पुदीने का पानी, रोजाना पीने से गैस और ब्लोटिंग से मिल सकती है राहत