न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सेना ने पाकिस्तान को घर में घुसकर मारा, चारों खाने चित कर दिया: कासगंज में गरजे CM योगी

उत्तर प्रदेश के कासगंज में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सेना की बहादुरी और ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर जोर देते हुए पाकिस्तान को करारा जवाब देने की बात कही। साथ ही, उन्होंने कासगंज के विकास के लिए 724 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की घोषणा की और पूर्ववर्ती सरकारों पर कानून व्यवस्था की कमी का आरोप लगाया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 20 May 2025 12:49:27

सेना ने पाकिस्तान को घर में घुसकर मारा, चारों खाने चित कर दिया: कासगंज में गरजे CM योगी

उत्तर प्रदेश के कासगंज में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 724 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया और जनता को इस बड़ी सौगात के लिए बधाई दी। इस अवसर पर आयोजित एक भव्य सरकारी कार्यक्रम में सीएम योगी ने पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय सेना द्वारा किए गए ऑपरेशन सिंदूर का उल्लेख करते हुए कहा कि, “हमारी सेना ने पाकिस्तान को उसके घर में घुसकर मारा और चारों खाने चित कर दिया।”

सीएम योगी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की तारीफ करते हुए कहा कि बीते 10 वर्षों में केंद्र सरकार ने सेना को अत्याधुनिक हथियारों और संसाधनों से सशक्त किया है। उन्होंने कहा, “आपने देखा कि वर्दी की क्या ताकत होती है जब हमारी सेना ने पाकिस्तान की कमर तोड़ दी। अगर कोई हमारे एक नागरिक को छेड़ेगा, तो उसे उसका करारा जवाब मिलेगा।”

सीएम ने आगे कहा कि “भारत माता के पास अगर बहादुर जवानों की फौज न होती, तो आज देश सुरक्षित नहीं रह पाता। आज पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय मंचों पर रहम की भीख मांग रहा है।”

‘2017 से पहले था अराजकता का दौर’

कासगंज को मिली नई परियोजनाओं के लिए आभार जताते हुए सीएम योगी ने कहा कि राज्य में 2017 से पहले हर तीसरे दिन दंगे होते थे। आम जनता असुरक्षा के माहौल में जीती थी। उस समय की सरकारें गुंडों और अराजकतावादियों के साथ मिलकर सज्जनों को प्रताड़ित करती थीं।

पूर्ववर्ती समाजवादी सरकारों पर सीधा हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि “उनकी सरकार में कानून का मजाक उड़ाया जाता था। पुलिस की भूमिका कमजोर थी, और शाम होते ही उपद्रवी सड़कों पर तांडव मचाते थे। बेटियां घर से निकलने से डरती थीं। पर्व-त्योहारों से पहले दंगे होना आम बात थी।”

‘आज माफिया कांपता है, कानून का राज है’

सीएम ने कहा कि आज कासगंज में न केवल पुलिस के लिए भवन बने हैं, बल्कि डीएम और एसपी के लिए भी पूर्ण व्यवस्था है। उन्होंने गर्व के साथ कहा कि, “आज उत्तर प्रदेश की पुलिस माफियाओं का अंत करने वाली शक्ति बन गई है। अब कोई माफिया किसी को प्रताड़ित नहीं कर सकता क्योंकि उसे पता है कि अगली सड़क पर उसका राम नाम सत्य हो जाएगा।”

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

गरबा में मुस्लिमों की एंट्री के मुद्दे पर शहजाद पूनावाला बोले- हिंदू त्योहारों को सेक्युलर बनाने की जरूरत क्यों?
गरबा में मुस्लिमों की एंट्री के मुद्दे पर शहजाद पूनावाला बोले- हिंदू त्योहारों को सेक्युलर बनाने की जरूरत क्यों?
वंदे मातरम् पर कांग्रेस से अलग उमर अब्दुल्ला का रुख, बोले- पार्टी नहीं अपनाएगी, लेकिन नियम मानेंगे
वंदे मातरम् पर कांग्रेस से अलग उमर अब्दुल्ला का रुख, बोले- पार्टी नहीं अपनाएगी, लेकिन नियम मानेंगे
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
एक साल बाद सामने आया वरुण तेज और लावण्या त्रिपाठी के बेटे वायु का चेहरा, बर्थडे पर दिया खास सरप्राइज
एक साल बाद सामने आया वरुण तेज और लावण्या त्रिपाठी के बेटे वायु का चेहरा, बर्थडे पर दिया खास सरप्राइज
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
‘बिग बॉस 20’ को मिला पहला कैप्टन, यंग डीएसए ने बनते ही कनिका मान की छीन ली लाइफलाइन
‘बिग बॉस 20’ को मिला पहला कैप्टन, यंग डीएसए ने बनते ही कनिका मान की छीन ली लाइफलाइन
फिल्मी दुनिया से दूर अब नई राह पर ये एक्ट्रेस, पति के साथ शुरू किया अपना काम
फिल्मी दुनिया से दूर अब नई राह पर ये एक्ट्रेस, पति के साथ शुरू किया अपना काम