न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

तेलंगाना में भाजपा का एक और बड़ा ऐलान, सरकार बनी तो मुस्लिमों का आरक्षण खत्म

तेलंगाना में भाजपा नेता और केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह के अगर भाजपा सत्ता में आई तो पिछड़े वर्ग के एक नेता को मुख्यमंत्री बनाएगी के बाद अब तेलगांना भाजपा के चीफ ने एक और बड़ा ऐलान किया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 30 Oct 2023 4:16:59

तेलंगाना में भाजपा का एक और बड़ा ऐलान, सरकार बनी तो मुस्लिमों का आरक्षण खत्म

चुनावी राज्य तेलंगाना में भाजपा नेता और केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह के अगर भाजपा सत्ता में आई तो पिछड़े वर्ग के एक नेता को मुख्यमंत्री बनाएगी के बाद अब तेलगांना भाजपा के चीफ ने एक और बड़ा ऐलान किया है। केंद्रीय मंत्री और तेलंगाना भाजपा चीफ जी. किशन रेड्डी ने घोषणा की कि अगर तेलंगाना में भाजपा सत्ता में आई तो मुसलमानों के लिए चार प्रतिशत आरक्षण खत्म करने का वादा करती है। जी. किशन रेड्डी ने आदिलाबाद और पेद्दापल्ली जिलों के बीआरएस और अन्य दलों के कई नेताओं को भाजपा में शामिल करने के बाद पार्टी दफ्तर में एक बैठक को संबोधित किया। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने कहा, ''नौकरियों और शिक्षा में मुसलमानों को मिला कोटा पिछड़े वर्गों को वापस दिया जाएगा।''

हम सपना साकार करेंगे- रेड्डी

किशन रेड्डी ने कहा कि 3 नवंबर से भाजपा की ओर से प्रचार अभियान तेज किया जाएगा और कई केंद्रीय मंत्री और केंद्रीय नेता इस अभियान में हिस्सा लेंगे। सूर्यापेट में गृह मंत्री अमित शाह की हालिया घोषणा 'अगर भाजपा सत्ता में आई तो पिछड़े वर्ग के एक नेता को मुख्यमंत्री बनाएगी' का जिक्र करते हुए कि कहा कि यह तेलंगाना में एक क्रांति लाएगा।

जी. किशन रेड्डी ने कहा कि सत्ता में रहने वाली पार्टियों ने हमेशा ओबीसी को धोखा दिया है। अब भाजपा उनके सपनों को साकार करेगी। आजादी मिलने के बाद पहली बार भाजपा ने बीसी नेता नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाया। वह पूरी प्रतिबद्धता के साथ देश में भ्रष्टाचार मुक्त शासन प्रदान कर रहे हैं।

उन्होंने दावा किया कि भाजपा द्वारा किए गए सीएम के वादे को जनता की ओर से भारी प्रतिक्रिया मिल रही है। कई बीसी संगठन बीजेपी के समर्थन में प्रस्ताव पारित कर रहे हैं। भाजपा का जनता को दी गई अपनी बात पर कायम रहने का इतिहास रहा है। मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की आलोचना करते हुए भाजपा नेता ने कहा कि वह पहली कैबिनेट में किसी भी महिला को मंत्री बनाने में विफल रहे और कभी भी बीसी उप-योजना लागू नहीं की।

भाजपा जो कहती है वो करती है

आगे रेड्डी ने कहा, कांग्रेस बीसी को उनके हिस्से का आरक्षण देने में विफल रही और बीसी के लिए आरक्षण छीनने में एमआईएम का समर्थन किया। अल्पसंख्यक आरक्षण के नाम पर बीसी को धोखा दिया जा रहा है। सत्ता में आने के बाद हम पहली ही कैबिनेट बैठक में अल्पसंख्यक आरक्षण खत्म कर देंगे। जी किशन रेड्डी ने कहा, ''भाजपा के पास अल्पसंख्यक समुदाय से विश्व प्रसिद्ध वैज्ञानिक एपीजे अब्दुल कलाम को भारत का राष्ट्रपति बनाने का इतिहास है। हमने दलितों के नेता रामनाथ कोविंद को भारत का राष्ट्रपति बनाया और अब आदिवासी समुदाय से आने वाली द्रौपदी मुर्मू को भारत का राष्ट्रपति बनाया। हम जो कहते हैं उसे लागू करने की हमारी प्रतिबद्धता है।''

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत